Five Eyes AI Cyber Security Warning: दुनिया की जितनी भी Intelligence Agencies हैं, Intelligence Network है, आप देख लीजिए कभी भी वह Public Statement जारी नहीं करते हैं।
लेकिन आप सब जानते होंगे Five Eyes के बारे में, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा Network है Intelligence Agencies का। पांच Countries इसके अंदर आते हैं।
लेकिन इनके द्वारा सबसे बड़ा – Let me tell you – आज तक का सबसे बड़ा Warning दिया गया है। उनका कहना है कि आगे आने वाले कई वर्षों में नहीं, बस कुछ ही महीनों में यह जो AI चल रहा है दुनिया में, जो लोग खतरा पैदा कर सकते हैं, वो पूरे दुनिया के ऊपर, अलग-अलग सरकारों के ऊपर Disruption ला सकते हैं।
🔍 यह भी पढ़ें- COVID-19 Files 2026: Fauci-Wuhan Lab Funding का खुलासा, Five Eyes की चौंकाने वाली रिपोर्ट
पहली बार Intelligence Network ने दी Public Warning
ये आप देख सकते हो खबर: “AI Could Breach Government and Businesses’ Defenses in Months, US and Its Intelligence Partners Warn”
इसको थोड़ा सा हम Detail में देखेंगे कि आखिरकार Five Eyes कहना क्या चाहती हैं? क्योंकि जैसा मैंने आपको बताया कि AI को लेकर Warning वगैरह तो आता रहता है, लेकिन शायद पहली बार आपको मिलेगा देखने को कि जो Intelligence का इतना बड़ा Network, वो Warning दे रहा है।
क्यों कह रहे हैं? ऐसा क्या हो सकता है?
🔍 यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा: Delhi Malviya Nagar Fire में 10 लोगों की मौत, 27 घायल
Five Eyes क्या है?
सबसे पहले बेसिकली समझ लेते हैं कि Five Eyes Alliance क्या है? यह World का सबसे Powerful Intelligence Sharing Partnership है जिसमें पांच देश आते हैं और उनकी अपनी-अपनी Agencies आती हैं:
Five Eyes देश और उनकी Agencies:
| देश | प्रमुख Intelligence Agency |
|---|---|
| अमेरिका (USA) | NSA (National Security Agency) |
| यूनाइटेड किंगडम (UK) | GCHQ |
| कनाडा | CSE |
| ऑस्ट्रेलिया | ASD |
| न्यूज़ीलैंड | GCSB |
आपको मैं बता दूं, ये World War II के बाद से ही चलते आ रहा है इनके बीच में Cooperation। और ये लोग करते क्या हैं?
मुख्य कार्य:
- Signal Intelligence
- Cyber Intelligence
- Counter Terrorism Intelligence
- Military Intelligence
ये सब में जो Data जनरेट होता है, वो आपस में Share करते हैं।
यह Warning इतना Important क्यों है?
अब Question ये आता है कि ये Warning इतना Important क्यों है? क्योंकि मैं आपको बता रहा था Starting में कि जो Intelligence Agencies हैं दुनिया भर की, वो बहुत Secret तरीके से काम करती हैं। Public Statement काफी Rare होता है।
And that too एक Joint Warning देना – यह Rest of Rare आप कह सकते हो। And that is why ये जितने भी पांच देश हैं, उन्होंने Publicly Warning जारी किया। इसका मतलब यह हुआ कि जो Concern है, वह बहुत ज्यादा Serious है। इसको हल्के में नहीं लेना है।
🔍 यह भी पढ़ें- Delhi STP Penalty: DPCC ने 15 STP ऑपरेटरों पर ठोका ₹2.89 करोड़ का जुर्माना
Warning का Main Message
यहां पर एक Warning जारी किया गया है Five Eyes Intelligence Oversight and Review Council के द्वारा। उन्होंने Joint Statement जारी किया और कहा कि जो Next Generation of Artificial Intelligence है, वो काफी बड़ा बदलाव ला सकता है पूरे Cyber Security Landscape में।
मतलब उनका ये कहना है कि ये जो खतरा पैदा हो रहा है ना, ये आगे आने वाले कई वर्षों की हम बात नहीं कर रहे हैं कि 5 साल, 10 साल का हमारे पास समय नहीं – हमारे पास बस कुछ ही महीनों का समय है।
क्योंकि इनके द्वारा यहां पर इतना बड़ा खतरा पैदा होगा जिसकी वजह से Government हो गए, Businesses हो गए, Corporate Leaders हो गए – इन सबके ऊपर यहां पर Problem आ सकती है। इसीलिए हमें Immediate Basis पर इसके ऊपर Priority देना चाहिए।
देखो इनका Message क्या है: “The Timeline is Not Years but Months”
कुछ ही महीने के अंदर! And as per Intelligence Agencies, दुनिया एक ऐसे Point पर Approach कर रही है जहां पर Advanced AI Systems ये इतने Powerful हो जाएंगे जिसकी वजह से बहुत बड़े-बड़े जो Sophisticated Cyber Attacks की हम बात करते हैं ना, जो इतने आसानी से नहीं होते हैं, वो अब आसानी से कर पाएंगे।
AI से क्या-क्या खतरे संभव हैं?
यहां पर जो Software Vulnerabilities हैं, उसको Automatically Identify कर लिया जाएगा। जो Advanced Malware है, वो Generate हो जाएगा। Critical Infrastructure पर Attack हो सकेगा। जो Deepfake है, उसके Through Elections Influence हो जाएंगे। Military Operations – ये जितनी भी चीजें हैं, वो आपका Advanced जो Next Generation AI तैयार होने वाला है कुछ ही महीनों में, उससे ये सब कुछ कर पाएंगे।
Concern यहां पर यही है कि अभी हमारे पास समय बिल्कुल नहीं बचा है क्योंकि कुछ ही महीने के अंदर होने वाला है।
Frontier AI Models: क्या है यह?
यहां पर इस Warning में Specifically Frontier AI Model की बात कही गई है। यह Frontier Model क्या होता है? यह Basically दुनिया के सबसे Advanced AI Systems है जो कि Available है। Public के लिए Available है।
Examples:
- GPT-class Models (OpenAI)
- Gemini-class Models (Google)
- Anthropic Advanced Models
- Future Artificial Intelligence Systems
तो ये सबसे Advanced System Available है, आप कह सकते हैं।
Characteristics:
- Massive Scale: Trillions of Words, Data Points से Train किए गए हैं
- Complex Problem Solving: कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम को Solve कर सकते हैं
- Long Chain of Tasks: Independent तरीके से Commit कर सकते हैं
- Tool Usage: सॉफ्टवेयर है, Browse Systems है, Execute करना हो Commands – ये सब कुछ कर पाएंगे
- Self Improvement: Future जो Version है वो अपने ही Performance को Outperform कर देगा
Cyber Security Agencies इतने Concerned क्यों हैं?
यहां पर जो Cyber Security Agencies हैं, वो इतना Concern क्यों है? Historically क्या होता था कि जो भी Sophisticated Cyber Attacks होते थे, उसमें Experts की जरूरत पड़ती थी। जो बड़े-बड़े धुरंधर हैं, वो यहां पर इस तरह के Attack कर पाते थे।
- कई सालों की Training लगती थी
- बड़ी-बड़ी Teams चाहिए होती थी
- State Sponsorship चाहिए होता था
लेकिन AI के आने की वजह से ये पूरा Equation Change हो गया। क्योंकि Traditional जो Hackers होता था, उसको कई महीने, कई साल लग जाते थे कहीं Gap को ढूंढने में।
मान लो Government की Website है या फिर कुछ भी है, वहां पर कोई Vulnerability पाई गई, कुछ दिक्कत पाई गई। तो ये जो Hackers होते हैं, उनको कई महीने, सालों लग जाते थे।
लेकिन अब क्या है? AI से ये आप चुटकियों में कर देते हो, मिनटों में कर देते हो।
So that is why AI अब इतना Capable हो गया है कि जिसके पास भी Skill पहले नहीं था, वो अब उस Skill Barrier को पार कर चुका है। अब वो जो मनचाहे तरीके से चाहे तो कर पाएगा।
नया AI Threat Landscape
यहां पर जो नया AI का Threat Landscape है, उसमें क्या-क्या चीजें बोली गई हैं?
1. Automated Vulnerability Discovery
हर एक Software System में जो Weakness है, वो Identify हो जाएगा। अभी Currently क्या होता है कि जो Security Researchers हैं, वो Manually चीजों को Search करते हैं कि कहां पर क्या Weakness है, Problem है।
लेकिन Hackers जो हैं, अब AI का इस्तेमाल करने लगते हैं। मतलब वो Millions of Lines of Code एक साथ यहां पर Scan कर लेते हैं। Weakness को Automatically Detect कर लेते हैं। और जब उनको Gap मिल जाता है, Weakness मिल जाता है कहीं पर भी, वो तुरंत वहां पर Attack कर सकते हैं।
2. AI Generated Malware
जैसे AI जो है, वो अलग-अलग प्रकार के Viruses, Worms, Ransomware, Spyware – ये Malware को अपने आप Generate कर पाएगा। और जो Future AI है, वो Malware को खुद लिख पाएगा, Modify कर देगा, Detect कर लेगा। जो जो Attacks होते हैं, उसको Adapt कर लेगा।
3. Deepfake Warfare
मतलब AI जो है, वो Fake Speech – आजकल तो आप सब देखते ही हो कि किसी – मतलब आपको लगेगा Real है एकदम Video, लेकिन उसमें वो AI Generated होगा। Fake Videos, Fake Phone Calls, Fake Military Announcements।
Now just imagine करके देखो: एक ऐसा Video पूरे देश भर में Circulate हो रहा है जहां पर Prime Minister ने War Declare कर दी है। तो भले ही आगे चलकर आप उसको Disprove कर दोगे कि यह बात गलत है, खबर गलत है, लेकिन Damage तो हो जाएगा ना।
So that is why for Democracies, this is a Major Concern.
4. Autonomous Cyber Attacks
Future AI जो है, वहां पर Selected Targets होंगे, Plan Attacks होंगे, Execute Attacks – ये जितनी भी चीजें हैं, मतलब बिना Human Supervision के भी ये जो AI है, वो Attacks कर पाएंगे।
AI Arms Race: नई शस्त्र दौड़
यहां पर AI और जो New Arms Race है, वो भी समझ लीजिए। क्योंकि दुनिया एक ऐसे जगह Enter कर रही है जहां पर Experts का मानना है कि ये AI Arms Race है।
Normally हम Nuclear Arms Race, Missile Arms Race इस तरह की बातें करते हैं। लेकिन अब AI Arms Race का जमाना आ गया।
Global AI Competition:
- USA: Frontier AI Development में तेजी से बढ़ रहा है, आगे Lead कर रहा है
- China: Heavily Invest कर रहा है AI में, Military Integration में
- Russia: AI Enabled Cyber Warfare में Interested है
- European Union: AI Regulation और Governance को लेकर काम चल रहा है
- India: Sovereign AI Capabilities बिल्ड की जा रही हैं Through National AI Missions
क्या है ना कि आज के Date में Countries AI को वैसे ही देखते हैं जैसे हम Nuclear Capability को देखते थे, Space Capability को देखते थे, Semiconductor Capability।
मतलब यहां पर जिन देशों के पास AI की Capability ज्यादा होगी, वो सबसे ज्यादा Powerful होगा। ये इस Domain में हम जाते जा रहे हैं। और वो देश यहां पर Dominate करेगा जो AI में अपना Advantage Gain कर लेगा Across Military, Economic and Technological Domain।
भारत के लिए क्या मायने रखता है?
इसका मतलब भारत पर भी होगा। India is also in Danger। क्योंकि एक तो भारत के साथ क्या है ना, हमारा इतनी बड़ी Population है। And we are one of the Most Digitized Major Economies।
हमारे Sectors कई सारे Vulnerable हैं:
भारत के Vulnerable Sectors:
| क्षेत्र | खतरे |
|---|---|
| Banking | UPI, Digital Banking, Fintech Network |
| Governance | Aadhaar Ecosystem, Digital Public Infrastructure |
| Infrastructure | Railways, Power Grid |
| Defense | Communication Network, Strategic Command Systems, Space Infrastructure |
तो Question यही है कि भारत को क्या करना चाहिए?
भारत की रणनीति:
- Cyber Security मजबूत करना पड़ेगा: AI Powered Cyber Defense लाने पड़ेंगे। अगर AI से Attack हो रहा है तो AI हमारी मदद कर सकता है उसको रोकने के लिए
- Real Time Threat Monitoring: करनी पड़ेगी
- Indigenous AI: भारत के लिए बहुत Important है। हम दूसरे देशों के ऊपर Depend नहीं रह सकते। तो हमारा Indigenous System होना चाहिए
- AI Governance Framework: होना चाहिए। Clear Standards होने चाहिए कि भारत में कौन व्यक्ति क्या कर सकता है, क्या नहीं कर सकता
- Skill Development: Cyber Security Professionals को हमें Train करना है
- International Cooperation: करना है। अलग-अलग जो भी AI Governance को लेकर Discussion हो रहा है, उसमें Participate करना है
मुख्य बातें (Key Points)
- Five Eyes ने दी आज तक की सबसे बड़ी AI Cyber Threat Warning
- कुछ महीनों में (Years नहीं) Advanced AI से बड़े Cyber Attacks संभव
- Frontier AI Models Automated Vulnerability Discovery कर सकते हैं
- Deepfake से Elections और Military Operations प्रभावित हो सकते
- भारत की Digital Infrastructure भी खतरे में
- Indigenous AI और Cyber Defense की तत्काल जरूरत













