दिल्ली (Delhi) के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) से एक लड़की पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 22 साल के आरोपी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने सोमवार को ब्रेकअप के बाद लड़की को चाकू से गोद (stabbed) दिया। News18 के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि लड़की को तीन से चार बार चाकूओं से गोदा गया था। पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को IPC की धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उस खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। ये घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब आरोपी ने एक विवाद के चलते बदले की भावना से उस लड़की पर चाकू से हमला किया। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंबाला भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने उस वहां से गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था और बातचीत भी बंद कर दी थी। इस बात से नाराज युवक ने उसे पर चाकुओं से गोद दिया।
ये घटना ऐसे समय हुई, जब पहले से ही देश की राजधानी में 1 जनवरी को 20 की अंजली की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत का मामला चर्चओं में है।
स्कूटी टकराने के बाद लड़की कथित तौर पर एक मारुति बलेनो कार के बाएं पहिए में फंस गई थी। गाड़ी के नीचे फंसने के बावजूद, उसे 13 किलोमीटर तक घसीटा गया। इसके बाद से ही राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एकबार फिर गर्मा गया है।
दिल्ली में ऐसी ही एक और घटना में, पांडव नगर में एक व्यक्ति ने 19 साल की एक लड़की को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। ANI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब उसने कार के अंदर बैठने से इनकार कर दिया, तो युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। बच्ची घायल हो गई और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।