The News Air- चंडीगढ़ –हरियाणा में अपराध बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हर जिले में क्राइम केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जिसमें एक हजार से नीचे केस दर्ज न किए गए हों। इतना ही नहीं हरियाणा में पंजाब की तुलना में दो गुणा ज्यादा क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है।
प्रदेश में वर्ष 2020 की तुलना में 2021 में भारतीय दंड संहिता में 8047 केसों में वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 में 1,03,276 और वर्ष 2021 में 1,12,677 अपराध के केस दर्ज किए गए। वहीं स्थानीय और विशेष केस भी वर्ष 2020 में 89,119 थे, परंतु 2021 में इनकी संख्या 93,744 हो गए।
अपराध की यह वृद्धि दो गुणा है। पंजाब में वर्ष 2019 में 44697 मुकदमें दर्ज किए गए और वर्ष 2020 में 49870 मुकदमें, जबकि हरियाणा में वर्ष 2019 में 1,11,324 और वर्ष 2020 में 1,03,276 अपराध की घटनाएं हुईं। आईपीसी केसों में देश में हरियाणा वर्ष 2020 में 16 वें नंबर पर था। वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा क्राइम केस तमिलनाडु में 8,91,700 दर्ज किए गए है। आंकड़े सरकार हरियाणा विधानसभा में रख चुकी है।
राज्यों का क्राइम डाटा।
सबसे ज्यादा अपराध गुरुग्राम और फरीदाबाद
हरियाणा में सबसे ज्यादा अपराध के केस गुरुग्राम में 13,161 हैं, जबकि फरीदाबाद में 9,751 है। इसके बाद करनाल में 7563, पानीपत में 6971,हिसार में 6281 केस दर्ज किए गए हैं। पूरे प्रदेश में वर्ष 2021 में 1,12,677 केस अपराध के हुए हैं। सबसे कम केस चरखी दादरी में 1064 दर्ज किए गए हैं।
जिलों में अपराधिक केस