LIVE | ...
सोमवार, 28 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरजोत बैंस द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के आदेश

हरजोत बैंस द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के आदेश

रूपनगर के जिला अधिकारियों को अवैध (ग़ैर-पंजीकृत) क्रशरों को तुरंत सील करने और 15 दिनों के भीतर कानूनी साइटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 1 मार्च (The News Air) अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, पंजाब के शिक्षा मंत्री और आनंदपुर साहिब से विधायक स हरजोत सिंह बैंस ने आज रूपनगर जिले में सभी गैर-पंजीकृत क्रशरों को तुरंत सील करने और 15 दिनों के भीतर सभी पंजीकृत खनन स्थलों, महत्वपूर्ण मार्गों और हॉटस्पॉट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई अहम आदेश जारी किए हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने जिला अधिकारियों को सभी गैर-पंजीकृत क्रशरों को तुरंत सील करने के आदेश देते हुए कहा कि अनधिकृत स्थानों पर कोई जनरेटर नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी पंजीकृत क्रशरों पर 360-डिग्री व्यू वाले हाई-रिज़ॉल्यूशन नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने खनन सामग्री की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले सभी महत्वपूर्ण मार्गों और अवैध खनन के लिए पहचाने गए हॉटस्पॉट्स पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए।

खनन गतिविधियों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को उन क्रशरों के पिछले तीन महीनों के रिकॉर्ड की जांच करने के निर्देश भी दिए, जिनके खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा शिकायतें की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच 15 दिनों के भीतर पूरी हो जानी चाहिए।

हरजोत सिंह बैंस ने अगमपुर पुल के पास के क्षेत्र को सील करने के भी निर्देश दिए, जहां अवैध खनन गतिविधियों की रिपोर्ट मिली थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को कंटीली तारों से सुरक्षित किया जाना चाहिए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए।

उन्होंने सभी जेई (जूनियर इंजीनियर) और एसडीओ (सब-डिविजनल ऑफिसर) को अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए 24 घंटे चौकसी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन संचालकों से मिलीभगत या किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules: 1 अक्तूबर से बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

सभी कानूनी खनन स्थलों पर काम करने वाले ठेकेदारों को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न होने की सख्त चेतावनी देते हुए स बैंस ने कहा कि उन्हें अपने निर्धारित खनन क्षेत्रों से बाहर खनन करने की अनुमति नहीं है। यदि कोई ठेकेदार अपने अधिकृत खनन क्षेत्र से बाहर खनन करता पाया गया तो उस पर भारी जुर्माने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आईआईटी, रूपनगर के विशेषज्ञों की एक टीम खनन स्थलों का सर्वेक्षण करेगी, ताकि किसी भी तरह के उल्लंघन का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अवैध खनन के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

JNU की पूर्व नेता शेहला राशिद को राहत, देशद्रोह केस से मिली आज़ादी!

Next Post

युद्ध नशे के विरुद्ध: पंजाब पुलिस का राज्यव्यापी अभियान, 290 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स जब्त

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules: 1 अक्तूबर से बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Faridabad Borewell Tragedy

Faridabad Borewell Tragedy: 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद 3 साल की बच्ची की मौत

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Chitkara University Case

LPU और Chitkara University Case: पंजाब महिला आयोग ने लिया Suo Motu संज्ञान

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
पंजाब पुलिस

युद्ध नशे के विरुद्ध: पंजाब पुलिस का राज्यव्यापी अभियान, 290 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स जब्त

separate timing for Muslim students

गुजरात में रमजान पर नया स्कूल टाइम, VHP ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

Delhi Budget 2025

दिल्ली बजट 2025: CM रेखा गुप्ता बोलीं – "हर उम्मीद होगी पूरी, जनता से मांगे सुझाव!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।