LIVE | ...
सोमवार, 28 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - युद्ध नशे के विरुद्ध: पंजाब पुलिस का राज्यव्यापी अभियान, 290 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स जब्त

युद्ध नशे के विरुद्ध: पंजाब पुलिस का राज्यव्यापी अभियान, 290 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स जब्त

4 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान 232 एफआईआर दर्ज और 8.14 किलो हेरोइन, 1.21 किलो अफीम, 8.02 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
पंजाब पुलिस
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 1 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के सम्पूर्ण खात्मे के लिए नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग ‘‘युद्ध नशे के विरुद्ध’’ छेड़ने के एक दिन बाद, पंजाब पुलिस द्वारा आज राज्यभर में पहचाने गए ड्रग हॉटस्पॉट – नशों और साइकॉट्रोपिक पदार्थों की बिक्री वाली जगहों – पर व्यापक राज्यव्यापी घेराबंदी और तलाशी मुहिम (सी.ए.एस.ओ.) चलाई गई। इस ऑपरेशन दौरान 232 एफआईआर दर्ज करके 290 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

चार घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान 8.14 किलोग्राम हेरोइन, 1.21 किलोग्राम अफीम, 3.5 किलोग्राम गांजा, 19 किलोग्राम भुक्की, 700 ग्राम चरस, 16,238 नशीली गोलियां/कैप्सूल/टीके और 8.02 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस को आने वाले तीन महीनों में पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त राज्य बनाने संबंधी आदेश देने के एक दिन बाद चलाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव, जो निजी तौर पर इस राज्यव्यापी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि यह घेराबंदी और तलाशी मुहिम सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाई गई और पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर, चंडीगढ़ से स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारी प्रत्येक पुलिस जिले में इस ऑपरेशन की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए तैनात किए गए थे।

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो एसएएस नगर के बलौंगी में सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) दीपक पारिक के साथ खुद नेतृत्व करने पहुंचे थे, ने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को अपने-अपने जिलों में इस ऑपरेशन की योजना बनाने और ऐसे क्षेत्रों में छापेमारी करने के लिए कहा गया था, जो पुलिस फोर्स की भारी तैनाती के बावजूद नशा तस्करों की पनाहगाह/सुरक्षित छुपने की जगह बन चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे तक जारी रहेंगे।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि 233 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 8368 से अधिक पुलिसकर्मियों की नफरी वाली 900 से अधिक पुलिस टीमों ने लगभग 369 ड्रग हॉटस्पॉट की तलाशी ली है और 798 क्षेत्रों में छापे मारे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules: 1 अक्तूबर से बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने 2000 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और 27 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की है, जबकि पांच भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को भी कार्रवाई दौरान गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्र में जाने वाले अन्य अधिकारियों में स्पेशल डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल. डॉ: जतिंदर जैन, ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक ए.एस. राय, ए.डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था एस.पी.एस. परमार, ए.डी.जी.पी. स्टेट आर्म्ड फोर्सेज एम.एफ. फारूकी, ए.डी.जी.पी. आंतरिक सुरक्षा शिव कुमार वर्मा, और आई.जी.पी. टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज प्रदीप कुमार यादव, आई.जी.पी. इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा, आई.जी.पी. जी.आर.पी. पंजाब बलजोत सिंह राठौर और आई.जी.पी. गुरदियाल सिंह शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरजोत बैंस द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के आदेश

Next Post

गुजरात में रमजान पर नया स्कूल टाइम, VHP ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules: 1 अक्तूबर से बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Faridabad Borewell Tragedy

Faridabad Borewell Tragedy: 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद 3 साल की बच्ची की मौत

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Chitkara University Case

LPU और Chitkara University Case: पंजाब महिला आयोग ने लिया Suo Motu संज्ञान

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
separate timing for Muslim students

गुजरात में रमजान पर नया स्कूल टाइम, VHP ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

Delhi Budget 2025

दिल्ली बजट 2025: CM रेखा गुप्ता बोलीं – "हर उम्मीद होगी पूरी, जनता से मांगे सुझाव!"

Rohit sharma fitness congress leader shama mohamed raises questions virat kohli

रोहित शर्मा को मोटा कहने पर कांग्रेस नेता अड़ीं, BJP ने किया हमला!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।