चंडीगढ़, 8 जुलाई (The News Air)
पंजाब में आम आदमी पार्टी के क़ाफिले में तब भारी विस्तार हुआ जब पंजाब के नामवर खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन खिलाडिय़ों का ‘आप’ के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ, खेल विंग के प्रदेश अध्यक्ष करतार सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचन्द सिंह बरसट ने पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया।
पंजाब और भारत का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले जिम्नास्टिक खिलाड़ी सोहन लाल लोटे, रोकबाल अमचुइर एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पूर्व एस.पी प्रगट सिंह, समाज सेवी सुखविंदर सिंह खुशरोपुर, पूर्व डी.एस.पी और रेसलर शेर ए हिंद और पंजाब टाइगर प्यारा सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी बाज सिंह, पूर्व डी.एस.पी अवतार सिंह और लुधियाना के प्रसिद्ध समाज सेवी गुरचरण सिंह राजपूत आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों समेत पूर्व पुलिस आधिकारियों का पार्टी में स्वागत करते जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियां और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर हर वर्ग के लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन महान खिलाडिय़ों, पूर्व पुलिस आधिकारियों और समाज सेवियों के मार्ग दर्शन में आम आदमी पार्टी पंजाब की राजसत्ता तक पहुंचेगी।
इस समय सोहन लाल लोटे ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए केजरीवाल की पार्टी लाएंगे और भ्रष्टाचारियों को हराएंगे। शेरे हिंद पंजाब और पंजाब टाइगर खिताबी प्यारा सिंह ने कहा पंजाब इस समय भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ है। पंजाब की सरकार में अकाली हों या कांग्रेसी इनका सरकार चलाने का नियम लूट करना ही रहा है। इन बेईमान पार्टियों का राज बदलने के लिए और आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाने के लिए अह पंजाब के खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं।