गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

भाजपा की ‘विपदा’ सरकार में अंदरूनी कलह के कारण दस दिन बाद भी दिल्ली को नहीं मिला सीएम- आतिशी

भाजपा के पास दिल्लीवालों के लिए कोई विजन और काम करने का प्लान नहीं है, अब यह कड़वी सच्चाई लोगों के सामने आ गई है - आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 फ़रवरी 2025
A A
0
Atishi
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 17 फ़रवरी (The News Air) दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक भाजपा दिल्लीवालों को मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है। मुख्यमंत्री को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘विपदा’ सरकार में अंदरूनी कलह के कारण दस दिन बाद भी दिल्ली को मुख्यमंत्री नहीं मिल पाया है। इससे यह साफ हो गया है कि भाजपा के पास कोई सीएम चेहरा नहीं है। प्रधानमंत्री को भी पता है कि उनके 48 विधायकों में से किसी के पास सरकार चलाने की योग्यता नहीं है। इन विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के पैसे की लूट और बंदरबांट करना है। इन विधायकों पर भरोसा नहीं होने के कारण ही प्रधानमंत्री दस दिन बाद भी किसी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बना पाए हैं।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन बीत गए हैं। 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आए। जिसके बाद दिल्लीवालों को उम्मीद थी कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। 10 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह होगा और उसके तुरंत बाद दिल्लीवालों का काम शुरू होगा। लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई लेकिन आज 10 दिन बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री पर निर्णय नहीं ले पाई है।

आतिशी ने कहा कि आज दिल्लीवालों के सामने यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई भी चेहरा नहीं है। दिल्ली की सरकार चलाने के लिए भाजपा के पास एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे चुनकर वह मुख्यमंत्री बना सकते हैं। आज यह बिल्कुल साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। उनको पता है कि इन 48 विधायकों में से एक भी विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है। मोदी जी को पता है कि इन 48 विधायकों का काम केवल लूट-खसोट करना, दिल्ली की जनता को लूटना और उनके पैसे की बंदरबांट करना है। इसलिए दस दिन बीतने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी जी इन 48 विधायकों में से एक विधायक पर भी भरोसा नहीं कर पाए हैं और उसे मुख्यमंत्री नहीं बना पाए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026

आतिशी ने कहा कि मोदी जी को पता है कि भाजपा ने 15 साल तक दिल्ली नगर निगम में सरकार चलाई और उनके एक-एक पार्षद ने केवल दिल्लीवालों को लूटने का काम किया। उन्होंने एमसीडी के खजाने को लूटने और उसे कंगाल करने का काम किया। इसलिए वह अपने 48 विधायकों में से एक पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं कि उनका एक भी विधायक सरकार चला सकता है। उन्हें पता है कि भाजपा के विधायक सिर्फ दिल्लीवालों को लूटने का काम करेंगे और उनके खजाने को खाली करने का काम करेंगे।

आतिशी ने कहा कि आज सभी दिल्लीवासियों के सामने यह साफ हो गया है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने योग्य एक भी विधायक नहीं है। भाजपा के पास सीएम बनने लायक कोई नहीं है। इसलिए अगर इनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक ही कोई नहीं है तो ये दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे? भाजपा के पास दिल्लीवालों के लिए कोई विजन नहीं है। उनके पास दिल्लीवालों के लिए काम करने का कोई प्लान नहीं है। अब चुनाव के बाद यह कड़वी सच्चाई दिल्लीवालों के सामने आ गई है।

Previous Post

चुनाव हारे लेकिन राजनीति नहीं छोड़ेंगे! अवध ओझा का बड़ा बयान

Next Post

लुधियाना की साइकिल फैक्ट्री में आग: 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल, जांच शुरू!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Middle East tension Punjab helpline

Punjab Government Middle East Help: 24×7 मदद के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
Fire in Ludhiana

लुधियाना की साइकिल फैक्ट्री में आग: 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल, जांच शुरू!

CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आदेश: पंजाब में अनाज भंडारण प्रक्रिया को तेज किया जाए!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।