LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Delhi Assembly Uproar: प्रदूषण पर सवाल पूछते ही सदन छोड़ भागी BJP सरकार, आतिशी बोलीं

Delhi Assembly Uproar: प्रदूषण पर सवाल पूछते ही सदन छोड़ भागी BJP सरकार, आतिशी बोलीं

प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा- 'जवाब नहीं है इसलिए भाग रही है 4 इंजन वाली सरकार।'

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Delhi Assembly Uproar
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Delhi Assembly Uproar: दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार मंगलवार को प्रदूषण के सवाल पर सदन ही छोड़ कर भाग गई। नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार से सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की, तो पूरा सत्ता पक्ष सदन से वॉकआउट कर गया। इसके खिलाफ “आप” विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी कर सीएम रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री से एकयूआई पर जवाब मांगा। आतिशी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सदन में विपक्ष के खिलाफ सत्ता पक्ष ने प्रदर्शन किया और फिर वॉकआउट कर गया। दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। इसलिए सत्ता पक्ष अपनी ड्रामेबाजी छोड़े और दिल्ली के सबसे जरूरी मुद्दे प्रदूषण पर सदन में चर्चा करे।

Delhi Assembly Uproar

मंगलवार को प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आतिशी ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार प्रदूषण के मुद्दे से भाग रही है। आज दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है। छोटे-छोटे बच्चे स्टेरॉइड और इन्हेलर के सहारे ही सांस ले पा रहे हैं। बुजुर्गों की जान जा रही है और एम्स समेत हर बड़े अस्पताल के सारे बिस्तर प्रदूषण से बीमार लोगों से भरे हुए हैं। ये लोग ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं।

आतिशी ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी प्रदूषण पर सवाल उठाती है और चर्चा की मांग करती है, तो भाजपा चर्चा से बचने के लिए बहाने बनाती है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि किसी सदन में सत्ता पक्ष, विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सदन छोड़कर चला गया। यह तमाशा भाजपा सरकार को बचाने के लिए हो रहा है क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आतिशी ने कहा कि पूरी दिल्ली और देश ने देख लिया है कि किस तरह एक्यूआई मॉनिटर के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और उन पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पूरे देश ने देख लिया है कि दिल्ली के प्रदूषण में लोग मर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार चर्चा से भागने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि यह सब ड्रामेबाजी बंद की जाए और दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रदूषण पर तुरंत चर्चा की जाए।

Delhi Assembly Uproar

आतिशी ने आगे कहा कि भाजपा इतिहास रच रही है। देश में पहली बार सत्ता पक्ष, विपक्ष के खिलाफ विरोध कर रहा है और वॉकआउट कर रहा है। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज पूरी दिल्ली प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा से जवाब चाहती है।

आतिशी ने लियोनेल मेसी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जो वहां हुआ, वह कोई छोटी बात नहीं है। जब दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर लियोनेल मेसी दिल्ली आते हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके साथ मंच पर पहुंचती हैं, तो ‘एक्यूआई-एक्यूआई’ के नारे लगते हैं। यह सिर्फ दिल्ली की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सामने भारत की बेइज्जती है। जब इतने बड़े कार्यक्रम में इतना बड़ा विरोध होता है, तो यह दर्शाता है कि आज सिर्फ आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली और हर माता-पिता सवाल उठा रहे हैं।

Delhi Assembly Uproar

आतिशी ने कहा कि पहले भाजपा बहाना बनाती थी कि पंजाब में पराली जल रही है, इसलिए प्रदूषण हो रहा है। लेकिन अब उनकी ही केंद्र सरकार ने बता दिया है कि इस साल पंजाब में पराली नहीं जल रही है। अगर जल रही है तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जल रही है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

JNU Controversy News: Umar Khalid–Sharjeel Imam समर्थन में नारे, FIR की मांग

Next Post

BBMB Cess Dispute: पंजाब पर 500 करोड़ का बोझ? ‘आप’ का कांग्रेस पर बड़ा हमला!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim : डेरा मुखी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया दोषी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Goldy Brar

Goldy Brar Associate Bail Rejected: गोल्डी बराड़ के साथी की जमानत खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने लिया सख्त फैसला

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
BBMB Cess Dispute Punjab

BBMB Cess Dispute: पंजाब पर 500 करोड़ का बोझ? 'आप' का कांग्रेस पर बड़ा हमला!

Venezuela Crisis News

Venezuela Crisis News: UN में US Action पर बवाल, Russia–China भड़के

Noida Marriage Fraud Case

Noida Marriage Fraud Case: मंडप में शादी, सुहागरात पर Hair Wig सच

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।