LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने नशा तस्करों को पंजाब छोड़ने की चेतावनी दी

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने नशा तस्करों को पंजाब छोड़ने की चेतावनी दी

अब तक 6500 बड़े और 45000 छोटे नशा तस्कर गिरफ्तार, 612 करोड़ की संपत्ति जब्त

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Sond
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फतेहगढ़ साहिब, 4 मार्च (The News Air) पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ” युद्ध नशों के विरुद्ध ” अभियान के तहत आज ग्रामीण विकास और पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बचत भवन में फतेहगढ़ साहिब जिले के सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब की युवाओं को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब से नशे के जाल को खत्म करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए और स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी नशे की चपेट में न आए। उन्होंने अधिकारियों को जिले के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि नशा तस्करों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बैठक से पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध की सफलता के लिए अरदास की।

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अपने पहले तीन वर्षों में 6500 से अधिक बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 2022 से अब तक 45000 छोटे नशा तस्करों को भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि तस्करों पर 30,000 से अधिक एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस और नशा तस्करों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने नशा तस्करों की 612 करोड़ की संपत्ति जब्त की है, जबकि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल 142 करोड़ की संपत्ति ही जब्त की थी।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार अब तक 1128 किलो हेरोइन जब्त कर चुकी है, जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में सिर्फ 197 किलो हेरोइन ही बरामद की गई थी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान नशा बढ़ा और उन्होंने घर-घर तक नशा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आ रही नशे की खेप को रोकने के लिए पंजाब सरकार बी.एस.एफ. के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर इस नेटवर्क को तोड़ेगी।

सौंद ने जिला अधिकारियों से कहा कि नशे के खात्मे की चुनौती बहुत बड़ी है, लेकिन इसे तभी जीता जा सकता है जब हर अधिकारी इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझकर पूरा सहयोग दे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अधिकारियों का पूरा साथ देगी, इसलिए बिना किसी डर या संकोच के ” युद्ध नशों के विरुद्ध ” में सहयोग दें।

उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए इस अभियान में गांवों की पंचायतों का सहयोग भी लिया जाए और लोगों को यह संदेश दिया जाए कि नशा तस्करों की जानकारी बेझिझक पुलिस प्रशासन को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जिला अधिकारियों को नशे के पूर्ण खात्मे के लिए एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाना के विधायक स रुपिंदर सिंह हैप्पी, अमलोह के विधायक श्री गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, जिला पुलिस प्रमुख श्री शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह ढालीवाल, एस.पी. (डी) राकेश यादव, एस.डी.एम. अमलोह श्री चेतन बंगड़, एस.डी.एम. बस्सी पठाना हरबीर कौर, एस.डी.एम. खमाणों श्रीमती मनरीत राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab में तहसीलदारों की हड़ताल पर CM Bhagwant Mann का अल्टीमेटम! 5 बजे तक लौटो वरना निलंबन

Next Post

Assembly में MLA ने थूका Paan Masala! Speaker ने कहा- खुद सामने आओ या…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
UP Assembly Paan Masala Controversy

Assembly में MLA ने थूका Paan Masala! Speaker ने कहा- खुद सामने आओ या…

Amritpal Singh

Amritpal Singh की संसद में वापसी? 10 मार्च को होगा फैसला!

Akal Takht Panel; Will Start Akali Dal Membership Drive

Shiromani Akali Dal की नई रणनीति! श्री अकाल तख्त से होगी सदस्यता भर्ती की शुरुआत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।