LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - छोटी मछलियों के बाद अब नशे के कारोबार में शामिल ‘जरनैलों’ की बारी: मुख्यमंत्री

छोटी मछलियों के बाद अब नशे के कारोबार में शामिल ‘जरनैलों’ की बारी: मुख्यमंत्री

आने वाले दिनों में एक और बड़ी मछली की होगी गिरफ्तारी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 26 जून 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Punjab
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 जून (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि छोटे नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब इस कारोबार में शामिल बड़े तस्करों की बारी है और उन्हें इस कारोबार में अपनी संलिप्तता के परिणाम भुगतने होंगे।

अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने नशे और इस काले कारोबार में शामिल या संरक्षण देने वाले प्रभावशाली व्यक्तियों के प्रति अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया। उन्होंने कहा कि छोटे तस्कर केवल डिस्ट्रीब्यूटर की तरह काम करते हैं, जबकि पूरा नेटवर्क चलाने वाले बड़े तस्कर लंबे समय से जवाबदेही से बचते रहे हैं। अब इन बड़े तस्करों की बारी है। भगवंत सिंह मान ने दृढ़ता से कहा, “इस धंधे में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही छोटे-छोटे इलाकों में काम करने वाले तस्करों को जेलों में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस घिनौने कारोबार में शामिल सभी तस्करों को जेल में डालने की गारंटी दी थी। अब यह वादा पूरा हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा कार्रवाई ने नशे के काले धंधे की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढे़ं 👇

India GDP Growth Warning

India GDP Growth Warning: Reuters की चेतावनी – 7.7% से 6.6% पर आ सकती है Growth, खतरे में भारत की तेजी?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
ISRO Scientists Migration

ISRO Scientists Migration: इसरो से 100+ वैज्ञानिकों का पलायन, Space Privatization खतरा या मौका?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

भगवंत सिंह मान ने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए गए हैं, जिनमें हवाला कारोबार का रिकॉर्ड शामिल है, और यह इन कारोबारियों के ताबूत में आखिरी कील है। उन्होंने वादा किया कि यह नजीर बनने वाली कार्रवाई दूसरों को भी इस धंधे में आने से रोकेगी। उन्होंने सभी दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ की सफलता के बारे में बताया और कहा कि कई तस्कर पंजाब छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब व्यापक जन समर्थन के साथ जन आंदोलन बन गया है। मुख्यमंत्री ने नशे की बुराई के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए गांवों की पंचायतों की सराहना करते हुए इसे पंजाब में नशे के खतरे को खत्म करने के लिए रचनात्मक कदम बताया। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि विभिन्न पार्टियों के नेताओं द्वारा मजीठिया के पक्ष में बयान देने से नशा तस्करों को संरक्षण देने वाला राजनीतिक गठजोड़ उजागर हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, आठ लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी ने नशे के मुद्दे पर पारंपरिक राजनीतिक दलों के गंदे गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इनकी गतिविधियों ने पंजाब को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कारोबार में शामिल अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी या ढहाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में आए पैसे की पूरी श्रृंखला से संबंधित हर कड़ी की गहन जांच होगी। जिन्होंने इस काले कारोबार से बड़ी-बड़ी संपत्तियां बनाई हैं, उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। राजनीतिक बदले के आरोपों को खारिज करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है।

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जब पंजाब के लोगों ने विपक्ष को पूरी तरह नकार दिया है, तो यह राजनीतिक बदला कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने बचाव के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी सभी कोशिशें बेकार जाएंगी क्योंकि राज्य के लोग इन नेताओं के दागी चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Majithia की 540 करोड़ की Mystery! 7 दिन की रिमांड, अगली सुनवाई 2 July को!

Next Post

‘रोष प्रदर्शनों पर प्रतिबंध के इस लोकतंत्र विरोधी फैसले को वापस लिया जाए’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India GDP Growth Warning

India GDP Growth Warning: Reuters की चेतावनी – 7.7% से 6.6% पर आ सकती है Growth, खतरे में भारत की तेजी?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
ISRO Scientists Migration

ISRO Scientists Migration: इसरो से 100+ वैज्ञानिकों का पलायन, Space Privatization खतरा या मौका?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
8th Pay Commission MACP Update

8th Pay Commission MACP Update: इन रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगा MACP का लाभ, सरकार ने किया साफ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Delhi Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना में किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ? जानें पूरी डिटेल

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
Meet

‘रोष प्रदर्शनों पर प्रतिबंध के इस लोकतंत्र विरोधी फैसले को वापस लिया जाए’

Suicide attack kills 13 soldiers in Pakistan wounded 29 people including civilians

Pakistan Blast: फौजी काफिले पर हमला, 16 की मौत और 25 घायल!

kolkata gang rape college security guard also arrested reason behind

Kolkata Law College Gangrape: अब गार्ड भी गिरफ्तार, चौथा नाम चौंकाने वाला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।