चंडीगढ़ , 24 अगस्त (The News Air)
पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी तूफ़ान थमने का नाम नहीं ले रहा। आज मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर मंत्रियों एवं विधायकों की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में कई मंत्रियों व विधायकों ने कैप्टन के ख़िलाफ़ रणनीति तैयार की। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर तीन कैबिनेट मंत्री समेत 20 विधायकों और तक़रीबन आधा दर्ज़न पूर्व विधायक एकत्रित हुए। बताया जाता है कि ये सभी विधायक दिल्ली जाएंगे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करेंगे।
दूसरी तरफ़ चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कई वादे जो किए गए थे वे पूरे नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि कैप्टन से मसले हल नहीं होने। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह में हमारा भरोसा नहीं रहा है। हम केंद्रीय नेतृत्व से मुख्यमंत्री को बदलने की मांग करेंगे। प्रदेश कांग्रेस का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल आज ही दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया परगट सिंह और वह ख़ुद होंगे। कांग्रेस के विधायक व पार्टी के प्रदेश महासचिव परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की वर्किंग से संतुष्ट नहीं है। इसलिए वह पार्टी हाईकमान से मिलेंगे। बैठक में सुखविंदर सिंह सरकरिया भी थे। बैठक में कार्यकारी प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी थे।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई
नई दिल्ली, 1 मई (The News Air) लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमिटी...