नई दिल्ली, 6 जुलाई (The News Air)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) ने मध्यप्रदेश और कर्नाटक समेत 8 राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल (Cabinet Reshuffle) की ख़बरों के बीच यह घोषणा भी की गई है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बनाया गया है। गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हैं।
इसके अलावा विशाखापत्तनम से 16वीं लोक सभा के सांसद हरि बाबू कंभमपति को मिज़ोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल के रूप में और गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया कर दिया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख़ से प्रभावी होंगी।
वहीं राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के साथ ही कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है। मिज़ोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, वहीं हरियाणा के राज्य पाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्य पाल, त्रिपुरा के राज्य पाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्य पाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्य पाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
भगवंत मान ने कहा : बस एक बठिंडा वाला कील ही बचा है, इस बार इसको भी निकाल दीजिए
-बठिंडा में मान ने किया भव्य रोड शो, लोगों ने फूल बरसाकर और 'मान तेरी सोच ते पहरा दियांगे ठोक...