चंडीगढ़, 5 जून
पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। पीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार उनकी बेटी मोना अभी पीजीआई में है और डॉक्टरों ने उन्हें मिल्खा सिंह की स्थिति के बारे मे अवगत कराया है। उनकी बेटी मोना लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता भी किया है। वे खुद मूवमेंट भी कर रहे हैं।मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ने पर पीजीआई के कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
बता दें कि बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिल्खा सिंह से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना था। मिल्खा सिंह को बुधवार चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
‘फ्लाइंग सिख’ के तौर पर प्रसिद्ध मिल्खा सिंह हाल में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन का स्तर लगातार कम होने के कारण उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अब 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की हालत ठीक है।