मुंबई (The News Air): एक्टर (Actor) पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का एक सिंपल लुक (Simple Look) वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें देसी अंदाज में देखा जा सकता है। बता दें कि एक्टर एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो बेहद सामान्य जीवन जीते हैं और वो जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी कुर्ता धोती पहने अपने सिर पर लाल रंग का गमछा लपेटे हुए नजर आ रहे हैं।
उनके पास में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनकर जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों जमीन पर बैठकर चूल्हे पर पतीली में दूध गर्म करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं बाद में पंकज त्रिपाठी अपने घर में परिवारवालों के साथ पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो उनके वेडिंग एनिवर्सरी के दौरान की है। जिसे अतुल कुमार राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिपोस्ट किया हैं। पंकज त्रिपाठी के इस देसी लुक वाला वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि एक्टर पंकज त्रिपाठी शादी की सालगिरह के मौके पर गांव बिहार में गोपालगंज के गांव बेलसंड पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूजा-पाठ और हवन भी किया। अब उनके इस लुक को फैंस लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि एक्टर पंकज त्रिपाठी 16 जनवरी, 2004 को मृदुला त्रिपाठी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। जिनसे उन्हें एक बेटी आशी त्रिपाठी है।