The News Air- शिअद संयुक्त ने पंजाब चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी के प्रधान सुखदेव ढींढसा के बेटे परमिंदर ढींढसा लेहरागागा और पूर्व अकाली सांसद परमजीत कौर गुलशन को जैतो से टिकट दी गई है।
भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह से गठबंधन कर ढींढसा ग्रुप कितनी सीटों पर लड़ेगा, अभी इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। भाजपा की तरफ से अभी सीट बंटवारे को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
पढ़िए – किसे कहां से मिली टिकट
- परमिंदर ढींढसा – लेहरागागा
- परमजीत कौर गुलशन – जैतो
- दिड़बा सोमा सिंह घराचो
- साहनेवाल हरप्रीत सिंह गरचा
- महलकलां – सुखविंदर सिंह
- बाघापुराना -जगतार राजेआणा
- फिल्लौर – सरवण सिंह फिल्लौर या दमनवीर सिंह फिल्लौर
- टांडा उड़मुड़ – मनजीत दसूहा
- सुनाम – सनमुख सिंह मोखा
- सुल्तानपुर लोधी – जुगराजपाल सिंह साही
- खेमकरण – दलजीत सिंह गिल
- महल कलां – संत सुखविंदर सिंह
- कादियां – मास्टर जौहर सिंह