The News Air- (चंडीगढ़) गारंटी गार्ड के बाद अब पंजाब में CM चेहरे के ज़रिए भी आम आदमी पार्टी ने पब्लिक कनेक्ट का नया फंडा ढुंढा निकाला है। मोहाली में गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने 70748-70748 नंबर जारी किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हम जनता से उनका मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए, पूछ रहे हैं।
इस नंबर पर व्हाट्सएप, SMS या कॉल के ज़रिए राय दी जा सकती है। 17 जनवरी को शाम 5 बजे तक यह नंबर खुला रहेगा। उसके बाद डेटा कलेक्ट किया जाएगा और CM चेहरे की घोषणा कर दी जाएगी।
भगवंत मान को करना चाहते थे अनाउंस
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सहमति बनी थी कि भगवंत मान को CM चेहरा घोषित कर दें। भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं और पंजाब में पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। हालांकि, इस बारे में भगवंत मान ने ही कहा कि हमें जनता से पूछना चाहिए। हमें बंद कमरे में CM का चेहरा तय नहीं करना चाहिए। भगवंत मान ने भी कहा कि लोगों पर CM थोप दिया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
केजरीवाल बोले- मैं रेस में नहीं, 80 से ज़्यादा सीटें जीतनी ज़रूरी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में CM चेहरे की रेस में वह शामिल नहीं है। इस बार चुनाव में 60 नहीं, बल्कि 80 से ज़्यादा सीटें मिलनी चाहिएं। हमने सब कुछ जनता पर छोड़ दिया है। जनता जिसे कहेगी, हम उसे पंजाब में पार्टी का CM चेहरा बनाएंगे।