LIVE | ...
गुरूवार, 11 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब में शिक्षा क्रांति का आया रिजल्ट, पहली बार सरकारी स्कूलों से 158 बच्चों ने पास की जेईई मेंन्स परीक्षा

पंजाब में शिक्षा क्रांति का आया रिजल्ट, पहली बार सरकारी स्कूलों से 158 बच्चों ने पास की जेईई मेंन्स परीक्षा

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (The News Air) तिहाड़ में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहली बार 158 बच्चों को जेईई मेन्स की परीक्षा पास करने पर बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के बाद पंजाब में शिक्षा क्रांति की शुरूआत हुई है और उसका यह पहला रिजल्ट है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि यही शिक्षा क्रांति हमारे सपनों में थी और अब हमारा सपना सच होने लगा है। मंगलवार को तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने यह जानकारी साझा की। साथ ही, अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के जरिए दिल्ली और देश की जनता को संदेश भेजकर कहा है कि यह चुनाव जीतने-हारने का नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव है। इसलिए देशवासी अपने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करने जरूर जाएं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारे बीच सबसे पहले परिवार के बारे में बातचीत हुईं। उन्होंने मेरी बेटी नियामत जो अभी 1 महीने की हुई है, उसका हाल-चाल पूछा। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों और किसानों के बारे में पूछा, क्योंकि इस समय किसानों की फसल मंडियों में आ रही है। उन्होंने पूछा कि इस बार पैदावार कैसी है? किसानों को सीसीएल के तहत जो फसल के डायरेक्ट पैसे मिलते हैं, उसमें कोई बाधा तो नहीं आ रही है या चुनाव आचार संहिता की वजह से पंजाब की किसी योजना में कोई रुकावट तो नहीं हो रही है। जिस पर मैंने उन्हें बताया कि सब कुछ ठीक है। सभी को सुविधाएं मिल रही हैं। मंडियों में सभी को मुफ्त बिजली मिल रही है। हम गेहूं के एक-एक दाने की रिकॉर्ड पैदावार करके 130 लाख मीट्रिक टन देश के सेंट्रल पूल में दे रहे हैं। किसानों के खाते में 24 घंटे के अंदर पैसे भेजे जा रहे हैं। गेहूं का सीजन अपनी चरम सीमा पर है, दो-चार दिन में ये सीजन खत्म हो जाएगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सबसे बड़ी बात जो मैंने अरविंद केजरीवाल को बताई वो बच्चों के जेईई मेन्स के रिजल्ट की है। आज जेईई मेन्स के रिजल्ट आए हैं। पंजाब में सरकारी स्कूल के 158 बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। ऐसा पहली बार हुआ है। इस पर अरविंद केजरीवाल बहुत खुश हुए, और उन्होंने कहा कि यही शिक्षा क्रांति हमारे सपनों में थी। उन्होंने सभी सरकारी टीचर्स और जेईई मेन्स पास करने वाले सभी 158 बच्चों के माता-पिता को बधाई दी है। ये पहली बार हुआ है, जब सरकारी स्कूल के बच्चों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। ये हमारा सपना सच होने वाली बात है।

यह भी पढे़ं 👇

How Bollywood Makes Money

How Bollywood Makes Money Overseas: विदेश से करोड़ों कमाने का असली खेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Media

न्यूज़ एजेंसी का बड़ा खेल: ₹5 के अखबार में छिपा Media Business का सच

गुरूवार, 11 जून 2026
historical

11 June History: आज के दिन बदली दुनिया की तस्वीर, अमेरिका की आजादी से लेकर Alcatraz की महान फरार तक

गुरूवार, 11 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 11 जून 2026

सीएम भगवंत मान ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश के बारे में भी पूछा। जिसपर मैंने उन्हें बताया कि मैं अभी गुजरात के भरूच और भावनगर होकर आया हूं। वहां जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पूरे देश में लोग कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल के साथ बहुत गलत हुआ है कि उन्हें पकड़कर जेल के अंदर कर दिया। इन्हें गलतफहमी है कि हम एक व्यक्ति को जेल में बंद करके पूरी पार्टी की आवाज को बंद कर देंगे। लेकिन ये अरविंद केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर बंद सकते हैं लेकिन उनकी सोच को अंदर नहीं कर सकते। मैने उन्हें बताया कि मैं असम भी गया था। अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि दिल्ली भी आना और दिल्ली के प्रचारकों को पंजाब भी लेकर जाना है। कहीं भी इंडिया गठबंधन का कोई भी कार्यक्रम चाहे वो असम, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी या बिहार में हो, वो हमें जहां भी बुलाएं, हमें जाना है। ये चुनाव जीतने और हारने का चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाला चुनाव है।

भगवंत मान ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक है। अरविंद केजरीवाल ने मुझे बताया कि अब इंसुलिन मिल रही है और मेरा रूटीन में चैकअप भी हो रहा है। हमारी मीटिंग आज भी पहले की तरह ही कराई गई है। बीच में शीशे की दीवार और चारों तरफ जाली लगी थी। एक इंटरकॉम के जरिए हमारी बात कराई गई। शायद इन्होंने अपने मन में यह तय करके रखा है कि इन्हें हम सीधा नहीं मिलने देंगे। ये इनकी मर्जी और नफरत की इन्तहां हो सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुझे यही संदेश दिया है कि लोगों से कहना कि मेरी फिक्र न करें लेकिन वोट डालने जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि इस संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोगों को वोट जरूर डालना है। देश की तानाशाही को खत्म करने के लिए वोट डालना है। हमारे सारे नेता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। टीम में 11 खिलाड़ी खेलते हैं, बाकी कोचिंग स्टाफ में होते हैं। कुछ नेट में बॉलिंग और बैटिंग करते हैं। 4 एक्स्ट्रा खिलाड़ी होते हैं। हमारा एक संगठन है। जिसकी ड्यूटी जहां भी लगेगी, हम वहां जाएंगे। 4 जून को आम आदमी पार्टी भारत की एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राजा वारिंग की जीत सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना में डेरा डालूंगा : बाजवा 

Next Post

केजरीवाल की आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाने पर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं चुनाव आयोग- आप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

How Bollywood Makes Money

How Bollywood Makes Money Overseas: विदेश से करोड़ों कमाने का असली खेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Media

न्यूज़ एजेंसी का बड़ा खेल: ₹5 के अखबार में छिपा Media Business का सच

गुरूवार, 11 जून 2026
historical

11 June History: आज के दिन बदली दुनिया की तस्वीर, अमेरिका की आजादी से लेकर Alcatraz की महान फरार तक

गुरूवार, 11 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 11 जून 2026
Monsoon 2026

Weather Alert: Monsoon 2026 की रफ्तार तेज, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश-ओलावृष्टि, देखें अपना शहर

गुरूवार, 11 जून 2026
Breaking News Live Updates 11 June 2026

Breaking News Live Updates 11 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल की आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाने पर भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं चुनाव आयोग- आप

Sanjay Singh

BJP हमेशा आरक्षण विरोधी रही है, ये जीत गए तो आरक्षण खत्म कर देंगे- संजय सिंह

Amit Shah

Amit Shah के फर्जी वीडियो पर बोले राजीव चंद्रशेखर, पाकिस्तान से थी जिसकी उम्मीद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।