The News Air – पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले किए हैं। 34 IAS और PCS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार ने IAS अधिकारी फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर विमल सेतिया को ट्रांसपोर्ट में ख़ाली पद पर लगा दिया है। इनके स्थान पर नवांशहर के ADC हरबीर सिंह को नया डिप्टी कमिश्नर लगाया है। कपूरथला के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आदित्या उप्पल जिनके पास नगर निगम का भी प्रभार था उन्हें अब एडिशनल डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास का ज़िम्मा भी दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अब यह होंगे पंजाब के नए DGP, चुनाव आचार संहिता लागू होने के चंद घंटे पहले…
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास कपूरथला अनुपम कलेर को तरनतारन में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है, जबकि तरनतारन के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगविंदर सिंह ग्रेवाल को गुरदासपुर में सहायक आयुक्त (शिकायत) लगाया गया है। गुरदासपुर में सहायक आयुक्त (शिकायत) का काम देख रहे PCS अधिकारी अमनदीप कौर घुम्मन को SDM मजीठा लगाया गया है।
मजीठा के मौजूदा SDM PCS अधिकारी अमनप्रीत सिंह को गुरदासपुर में SDM लगाया गया है, जबकि गुरदासपुर के SDM सुमित मुध को जालंधर में अर्बन एस्टेट अफसर लगाया गया है। सुमित को जालंधर में अतिरिक्त सहायक कमिश्नर (शिकायत) का प्रभार भी दिया गया है। जालंधर के अतिरिक्त सहायक कमिश्नर (शिकायत) PCS अधिकारी रणदीप सिंह को SDM सुल्तानपुर लोधी लगाने के साथ-साथ उन्हें इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट सुल्तानपुर लोधी में क्लेक्टर का भी प्रभार दिया गया है। सुल्तानपुर लोधी में यह सारे कार्य देख रहे PCS अधिकारी रंजीत सिंह को कपूरथला में रिक्त पद पर सहायक आयुक्त लगाया गया है।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन जिनके पास नगर मिगम का भी अतिरिक्त प्रभार था, को जालंधर में ADC (शहरी विकास) लगाया गया है। ADC (शहरी विकास) जालंधर हिमांशु जैन को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर लगाया गया है। उनके पास नगर मिगम का भी अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बंगा के SDM IAS अधिकारी श्यामकरण तिड़के को SDM बाबा बकाला लगाया गया है। बाबा बकाला के SDM PCS अधिकारी कंवलजीत सिंह को SDM मुकेरियां लगाया गया है। मुकेरियां की SDM नवनीत कौर बल को बंगा में SDM लगाया गया है।
अमृतसर-1 के SDM IAS टी बेनिथ को समाना में SDM लगाया गया है। उनके पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट क्लेक्टर का प्रभार भी रहेगा। समाना के SDM PCS अधिकारी स्वाती टिवाना को खरड़ में SDM लगाया गया है। खरड़ के SDM PCS अविकेश गुप्ता को SDM डेरा बस्सी और डेरा बस्सी के SDM कुलदीप बाबा को SDM अमृतसर-1 लगाया गया है।
जालंधर के संयुक्त आयुक्त PCS अधिकारी अमित सरीन जिनके पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट क्लेक्टर का भी प्रभार था को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास एसबीएस नगर (नवांशहर) लगाया गया है। फिरोजपुर के ADC राजीव कुमार वर्मा को रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर में सचिव लगाया गया है। सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर अमित महाजन को फिरोजपुर में राजीव वर्मा के स्थान पर ADC की नियुक्ति दी गई है। मूनक और लहरागागा दो उपमंडलों का कार्य देख रही SDM नवरीत कौर को सेखों का SDM तपा लगा दिया गया है। जबकि तपा की SDM सिमरप्रीत कौर को नवरीत के स्थान पर मूनक और लहरागागा दो उपमंडलों का प्रभार दिया गया है।
यह भी पढें- चंडीगढ़ में इस पार्टी ने इतने वोट हासिल कर बनाया अपना मेयर
खडूर साहिब की SDM अमन ज्योत कौर को रूपनगर में रिक्त पड़ सहायक आयुक्त शिकायत के पद पर लगाया गया है, जबकि पटियाला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दीपक भाटिया को खडूर साहिब में SDM लगाया गया है। पटियाला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त का प्रभार पटियाला के ही अन्य संयुक्त आयुक्त नमन मार्केन को दिया गया है। इनके पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट क्लेक्टर पटियाला का प्रभार भी रहेगा। दीनानगर की SDM इनायत को सहायक आयुक्त गुरदासपुर लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें SDM कलानौर का चार्ज भी दिया गया है। कलानौर के SDM का अतिरिक्त चार्ज पहले IAS हरप्रीत सिंह के पास था। उन्हें इससे मुक्त किया गया है।
SDM रामपुरा फूल नवदीप कुमार को सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बठिंडा में लगाया गया है। सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बठिंडा को रामपुरा फूल में SDM लगाया गया है। SDM लपोके दिपांकर गर्ग जिनके पास सहायक आयुक्त अमृतसर का भी प्रभार था को रिक्त पड़े सहायक आयुक्त नवांशहर में नियुक्ति दी गई है। फतेहगढ़ साहिब के सहायक आयुक्त (शिकायत) हरकंवलजीत सिंह को SDM अजनाला लगाया गया है। अजनाला की SDM निधि कुमुद भांवा को दीनानगर में SDM लगाया गया है।