LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वेश्या ने फिल्म ठुकराई, पत्नी के जेवर गिरवी रखे और लड़का बना हीरोइन..

वेश्या ने फिल्म ठुकराई, पत्नी के जेवर गिरवी रखे और लड़का बना हीरोइन..

.पढ़ें दादा साहब फाल्के कैसे बने भारतीय सिनेमा के पितामह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, स्पेशल स्टोरी
A A
0
धुंडिराज गोविंद फाल्के
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर,(The News Air): धुंडिराज गोविंद फाल्के यानी दादा साहेब फाल्के को भारतीय फिल्मों का पितामह कहा जाता है. केंद्र सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. दादा साहब फाल्के पुरस्कार निर्णायक मंडल ने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट योगदान के लिए उनके नाम का फैसला लिया है. बॉलीवुड के पहले डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को आठ अक्बतूर को होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा.

आइए, इसी बहाने जानते हैं कि कैसे एक फोटोग्राफर ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी और उनकी लाइफ बदल गई?

बॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान उन्हीं के नाम पर

धुंडिराज गोविंद फाल्के यानी दादा साहेब फाल्के को भारतीय फिल्मों का पितामह कहा जाता है. उनके नाम पर ही आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान प्रदान किया जाता है. भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के के फिल्म जगत से जुड़ने का किस्सा काफी रोचक है. उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को नासिक के निकट त्रयम्बकेश्वर तीर्थ स्थल के पास हुआ था. दादा साहेब फाल्के के पिता का नाम था गोविंद सदाशिव फाल्के था, जो संस्कृत के विद्वान और एक मंदिर में पुजारी थे.

यह भी पढे़ं 👇

Foreign Investors

बड़ी राहत: Foreign Investors के लिए हटेगा Capital Gains Tax, Rupee को मिलेगा सपोर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Landlord

बड़ा फैसला: Landlord को अपनी जगह खाली करवाने का पूरा हक, Tenant नहीं अड़ा सकता

गुरूवार, 4 जून 2026
Bikram Singh Majithia

कोर्ट के दखल के बाद Bikram Majithia को मिली FIR की कॉपी

गुरूवार, 4 जून 2026
Diet Soda

क्या Diet Soda सच में Healthy है? जानें एक्सपर्ट की राय

गुरूवार, 4 जून 2026

मराठी ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले दादा साहेब के पिता के बारे में कहा जाता है कि वह मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज में अध्यापक भी थे. इसी के चलते दादा साहेब फाल्के की बचपन से ही कला में काफी रुचि थी. दादा साहेब फाल्के ने 15 वर्ष की उम्र में मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में प्रवेश लिया था, जो उस दौर का कला का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र था. वहां चित्रकला सीखने के बाद साल 1890 में उन्होंने वड़ोदा की जानी-मानी महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के कलाम भवन में प्रवेश लेकर चित्रकला के साथ-साथ फोटोग्राफी और स्थापत्य कला की पढ़ाई की थी.

Dada Saheb

जाने-माने फोटोग्राफर थे दादा साहेब फाल्के

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दादा साहेब फाल्के अपने जमाने के जाने-माने फोटोग्राफर थे, जिनको फिल्में देखने का काफी शौक था. एक बार वह फिल्म द लाइफ ऑफ क्राइस्ट देख रहे थे. तभी विचार आया कि क्यों न खुद फिल्में बनाएं. बस क्या था, वह फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने को एक-एक दिन में चार-पांच घंटे विदेशी फिल्में देखने लगे. वह अंग्रेजों का शासनकाल था और भारत में फिल्म बनाने की कोई भी सुविधा नहीं थी. फिल्में बनाने के लिए सभी जरूरी उपकरण तक इंग्लैंड में ही मिलते थे. अपने विचार को मूर्तरूप देने के लिए वह इंग्लैंड गए और फिल्म निर्माण की तकनीक सीखी. इसके बाद फोटोग्राफी के जरिए कमाई गई जिंदगी की सारी जमा-पूंजी लगाकर उपकरण इंग्लैंड से भारत ले आए.

पत्नी के जेवर गिरवी रखकर जुटाया धन

देश लौटने के बाद उन्होंने फिल्म बनाने के तैयारी शुरू की. यह उनके लिए बड़ा संघर्ष बन गया. उन्होंने अपनी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाने के लिए अपनी पत्नी सरस्वती बाई के जेवर गिरवी रखकर धन जुटाया. राजा हरिश्चंद्र नाम की यह फिल्म राजा हरिश्चंद्र के जीवन पर आधारित थी. धन इकट्ठा होने के बाद उन्होंने इसमें काम करने के लिए अभिनेताओं का तलाश शुरू की.

रेड लाइट एरिया से निराश होकर लौटे

राजा हरिश्चंद्र के रूप में अभिनय करने और दूसरे अन्य पुरुष पात्रों के लिए तो अभिनेता मिलते गए पर समस्या खड़ी हुई राजा हरिश्चंद्र की पत्नी तारामती की भूमिका अदा करने के लिए कलाकार ढूंढ़ने में. इसके लिए कोई महिला कलाकार मिल ही नहीं रही थी. बताया जाता है कि रानी तारामती की भूमिका के लिए कलाकार ढूंढ़ने के लिए दादा साहेब फाल्के मुंबई के रेड लाइट एरिया में चले गए. उन्होंने रेड राइट एरिया की औरतों को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया. उन औरतों ने दादा साहेब से पूछा कि कितने पैसे मिलेंगे? इस पर दादा साहेब फाल्के ने पैसे को लेकर जो जवाब दिया, उसे सुनकर औरतों ने कहा कि काम इतना ज्यादा है और जितने पैसे आप दे रहे हैं, उतने पैसे तो हम एक रात में कमा लेते हैं. इस पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा.

Raja Harishchandra

भारतीय सिनेमा की अपनी पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का दृश्य.

होटल में काम करने वाले लड़के ने निभाई रानी तारामती की भूमिका

रेड लाइट एरिया से लौटने के बाद भी दादा साहेब ने अपनी फिल्म के लिए महिला कलाकार की तलाश जारी रखी. एक दिन की बात है, दादा साहेब एक होटल में चाय पी रहे थे. तभी उनकी नजर वहां काम करने वाले एक लड़के पर पड़ी. वह लड़का बेहद गोरा और दुबला-पतला था. उसको देखकर दादा साहेब फाल्के ने सोचा कि क्यों न इसी से रानी तारामती का किरदार कराया जाए. फिर उन्होंने उस लड़के से बात की, जिसका नाम सालुंके था. वह तैयार भी हो गया और फिल्म राजा हरिश्चंद्र में तारामती की भूमिका निभाई. इस तरह से साल 1913 में सामन आई भारतीय सिनेमा की अपनी पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र. बताया गया है कि तब इस फिल्म को बनाने पर कुल 15 हजार रुपये खर्च हुए थे और इसमें छह महीने का वक्त लगा था.

बोलती फिल्मों के कारण छोड़ा सिनेमा

इसके बाद दादा साहेब के फिल्म निर्माण का सिलसिला शुरू हुआ तो कालिया मर्दन और लंका दहन जैसी उस दौर की काफी सफल फिल्में सामने आईं. इससे दादा साहेब ने पैसे भी कमाए. उनकी इन सभी शुरुआती फिल्मों में आवाज नहीं थी. दादा साहेब की आखिरी मूक फिल्म थी सेतुबंधन. भारतीय सिनेमा की पहली बोलती फिल्म आलमआरा रिलीज हुई तो अभिनय के साथ फिल्मों में आवाज का समावेश भी शुरू हो गया. इससे दादा साहेब फाल्के को दिक्कत होने लगी और पहले जैसी सफलता उनको नहीं मिली. इससे धीरे-धीरे वह फिल्म निर्माण से दूर होते चले गए.

इतनी फिल्मों का किया निर्माण

दादा साहेब का फिल्मी करियर लगभग 19 साल का रहा और उन्होंने 95 फीचर फिल्में बनाईं. साथ ही 27 शॉर्ट फिल्मों का निर्माण भी किया. दादा साहेब एक अच्छे निर्देशक के साथ ही बेहतरीन निर्माता और स्क्रीन प्ले राइटर भी थे. उन्होंने 16 फरवरी 1944 को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहा था. उनके सम्मान में साल 1969 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवार्ड की शुरुआत की गई. सबसे पहला दादा साहेब फाल्के अवार्ड अभिनेत्री देविका रानी को मिला था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नीतीश नगर और मोतिहारी में बांध ध्वस्त, कई गांवों में बाढ़; चिराग बोले

Next Post

8 अबर साल बाद ऐसी दिखेगी धरती, मिल गई पहली झलक!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Foreign Investors

बड़ी राहत: Foreign Investors के लिए हटेगा Capital Gains Tax, Rupee को मिलेगा सपोर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Landlord

बड़ा फैसला: Landlord को अपनी जगह खाली करवाने का पूरा हक, Tenant नहीं अड़ा सकता

गुरूवार, 4 जून 2026
Bikram Singh Majithia

कोर्ट के दखल के बाद Bikram Majithia को मिली FIR की कॉपी

गुरूवार, 4 जून 2026
Diet Soda

क्या Diet Soda सच में Healthy है? जानें एक्सपर्ट की राय

गुरूवार, 4 जून 2026
sleep-debt-health-risks-prevention

Sleep Debt: नींद का कर्ज बना सकता है गंभीर बीमारियों का कारण

गुरूवार, 4 जून 2026
Tongue Cancer Symptoms

चौंकाने वाला: जीभ के छाले निकले Tongue Cancer, 40% जीभ काटनी पड़ेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
धुंडिराज गोविंद फाल्के

8 अबर साल बाद ऐसी दिखेगी धरती, मिल गई पहली झलक!

धुंडिराज गोविंद फाल्के

लटकती तोंद हफ्तों में हो जाएगी अंदर, बस Green Coffee से कर लें दोस्ती

धुंडिराज गोविंद फाल्के

बाप ने कुतिया दो दी दर्दनाक मौत, पीटा, घसीटा, कुचला फिर जलाया, जानिए कारण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।