LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या बजट में ऐलान के बाद गोल्ड म्यूचुअल फंड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है?

क्या बजट में ऐलान के बाद गोल्ड म्यूचुअल फंड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है?

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
बजट
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यूनियन बजट में गोल्ड फंड को टैक्स के मामले में डेट म्यूचुअल फंड्स से अलग कर दिया गया है। इससे गोल्ड फंड निवेश के लिए पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव हो गया है। साथ ही बजट में कैपिटल गेंस टैक्स के लिहाज से फाइनेंशियल एसेट्स को 12 महीने और 24 महीने के दो पीरियड में बांटा गया है। इससे गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड्स के टैक्स में फर्क हो सकता है। गोल्ड ईटीएफ पैसिव फंड है। यह 99.5 फीसदी प्योरिटी के स्टैंडर्ड गोल्ड बुलियन में अपने फंड का निवेश करता है। दूसरी तरफ गोल्ड म्यूचुअल फंड फंड्स ऑफ फंड्स है, जो गोल्ड ईटीएफ में निवेश करता है।

इस बजट में क्या बदलाव किया गया है?

फाइनेंस एक्ट, 2023 में संशोधन के बाद गोल्ड फंड/ईटीएफ पर सेक्शन 50एए के तहत निवेशक के टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता था। इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस का नियम खत्म कर दिया गया था। यूनियन बजट 2024 में सेक्शन 50एए के तहत ‘स्पेशिफायड म्यूचुअल फंड’ की नई परिभाषा तय की गई है। इसमें उन फंडों को शामिल किया गया है, जो अपना 65 फीसदी या इससे ज्यादा पैसा डेट आधारित सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। इसका मतलब है कि अब गोल्ड फंडों पर लागू होने वाले टैक्स के नियम डेट फंडों जैसे नहीं होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

CBI Raid Punjab OSD

CBI Raid Punjab OSD: OSD के भाई के घर क्यों पड़ी CBI की नजर? जानें पूरा मामला

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Gyanesh Kumar Vigilance Probe

ज्ञानेश कुमार Vigilance Probe: 20 साल पुरानी फाइल फिर खुली, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Pitru Paksha 2026

Pitru Paksha 2026: सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख क्या है? जानिए श्राद्ध की विधि

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
8th Pay Commission Latest News

8th Pay Commission Latest News: सैलरी बढ़ेगी लेकिन ओवरटाइम का पैसा क्यों रुका? जानें अंदरूनी कहानी

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

23 जुलाई को पेश बजट में होल्डिंग पीरियड को भी आसान बनाया गया है। लिस्टेड सिक्योरिटीज के लिए इसे एक साल रखा गया है। बाकी सभी एसेट्स के लिए दो साल रखा गया है। पहले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के लिहाज से तीन तरह के होल्डिंग पीरियड थे। बजट 2024 में किए गए बदलाव के बाद म्यूचुअल फंड्स की अब तीन कैटेगरी हो गई है। पहली कैटेगरी में ऐसे फंड हैं जो अपना 65 फीसदी से ज्यादा एसेट शेयरों में निवेश करते हैं। ऐसे फंडों को 12 महीने तक रखने पर 12.5 फीसदी का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स लगेगा। 12 महीने से कम रखने पर 20 फीसदी शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स लगेगा।

दूसरी कैटेगरी ऐसे फंडों की है, जो अपना 65 फीसदी से ज्यादा पैसा फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं। ऐसे फंडों पर टैक्स इनवेस्टर्स के टैक्स स्लैब के हिसाब से लगेगा। इसमें लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स के नियम लागू नहीं होंगे। तीसरी कैटेगरी में गोल्ड से जुड़े फंड हैं। इसमें बगैर इंडेक्सेशन लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के लिए होल्डिंग पीरियड 2 साल है।

इस तरह लिस्टेड और अनलिस्टेड एसेट्स पर सरकार के टैक्स प्रावधान की वजह से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस के लिहाज से गोल्ड (म्यूचुअल) फंड्स ऑफ फंड्स और गोल्ड ईटीएफ के बीच फर्क आ गया है। निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के हेड (ईटीएफ) अरुण सुदरसेन ने कहा कि चूंकि गोल्ड ईटीएफ ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो एक्सेंजों पर लिस्टेड हैं जिससे निवेशक इन्हें 12 महीने के बाद बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस का फायदा उठा सकते हैं। गोल्ड फंड्स ऑफ फंड्स लिस्टेड नहीं हैं, जिससे इनवेस्टर्स इन्हें 2 साल तक रखने के बाद ही लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस क्लेम कर सकते हैं। यह 1 अप्रैल, 2025 के बाद के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा।

इसका मतलब यह है कि गोल्ड ईटीएफ के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस का पीरियड 12 महीने होगा। इस पर बगैर इंडेक्सेशन 12.5 फीसदी के रेट से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स चुकाना होगा। एसटीसीजी टैक्स निवेशक के स्लैब के मुताबिक होगा। उधर, गोल्ड फंड्स ऑफ फंड्स के मामले में एलटीसीजी पीरियड 24 महीने होगा। इस पर 12.5 फीसदी टैक्स लगेगा। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स निवेशक के स्लैब रेट के हिसाब से होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से गुब्बारे की तरह फूल गए हैं अखिलेश यादव: मौर्य

Next Post

Yes, Milord : अभी नहीं खुलेगी शम्भू सीमा, कांवड़ रूट पर नेम प्लेट वाली रोक SC ने बढ़ाईस जानें कोर्ट में इस हफ्ते क्या हुआ?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CBI Raid Punjab OSD

CBI Raid Punjab OSD: OSD के भाई के घर क्यों पड़ी CBI की नजर? जानें पूरा मामला

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Gyanesh Kumar Vigilance Probe

ज्ञानेश कुमार Vigilance Probe: 20 साल पुरानी फाइल फिर खुली, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Pitru Paksha 2026

Pitru Paksha 2026: सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख क्या है? जानिए श्राद्ध की विधि

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
8th Pay Commission Latest News

8th Pay Commission Latest News: सैलरी बढ़ेगी लेकिन ओवरटाइम का पैसा क्यों रुका? जानें अंदरूनी कहानी

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
LPG Gas Saving Tips

LPG Gas Saving Tips: क्यों खत्म होता है सिलेंडर 15 दिन में? जानिए वैज्ञानिक तरीके

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Aadhaar Card Name Change

Aadhaar Card Name Change: आधार में नाम 2 बार से ज्यादा बदलवा सकते हैं? जानिए नई प्रक्रिया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Next Post
बजट

Yes, Milord : अभी नहीं खुलेगी शम्भू सीमा, कांवड़ रूट पर नेम प्लेट वाली रोक SC ने बढ़ाईस जानें कोर्ट में इस हफ्ते क्या हुआ?

बजट

VIDEO: मकान के फर्स्ट फ्लोर से सांड ने लगा दी छलांग, फिर जो हुआ देखकर आंखें फटी रह जाएंगी

बजट

अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता: CM प्रमोद सावंत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।