The News Air- पंजाब सिविल सर्विस कैडर के 2 अफ़सर IAS बन गए हैं। इनमें गुलप्रीत औलख और डॉ. सोना थिंद शामिल है। पंजाब सरकार ने 2 पदों के लिए 10 अफ़सरों की सिफ़ारिश की थी। जिसके बाद UPSC हेडक्वार्टर में इंटरव्यू लिया गया। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी पंजाब को भेजी है। गुलप्रीत इस वक़्त डिविजनल स्वाइल कंजरवेशन अफ़सर और डॉ. थिंद जॉइंट डायरेक्टर फूड के पद पर काम कर रही थी।
1973 में जन्में गुलप्रीत सिंह औलख BTech इंजीनियर हैं। उन्होंने 14 सितंबर 2000 को स्वाइल कंजरवेशन अफ़सर के तौर पर सरकार में नियुक्त हुए थे। इसके बाद पिछले 2 दशक में उन्होंने कई अहम प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाए। इस वक़्त वह चंडीगढ़ ऑफ़िस में तैनात थे।
डॉ. सोना थिंद 2005 बैच की PCS अफ़सर हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में PhD की। पिछले 5 वर्षों में फूड डिपार्टमेंट से वह तीसरी अफ़सर हैं, जिन्हें IAS चुना गया। इससे पहले करुणेश शर्मा और डॉ. भूपिंदर पाल सिंह आईएएस बन चुके हैं।