शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चुनाव में मोदीफोबिया का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा विपक्ष क्या कामयाब हो पाएगा?

चुनाव में मोदीफोबिया का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा विपक्ष क्या कामयाब हो पाएगा?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 अप्रैल 2024
A A
0
मोदीफोबिया
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (The News Air): देश की 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 7 चरणों में होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जहां नरेंद्र मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए 370 सीटों का और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन के कई नेताओं का कहना है कि केंद्र में बीजेपी की सत्ता जाती हुई दिख रही है। चुनाव माहौल के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच बयानों की तीरंदाजी भी देखने को मिल रही है। हर कोई अपने तरकश से तीर निकालकर जीत का निशाना साध रहा है। हालांकि इस लोकसभा चुनाव में किसके सिर पर जीत का सेहरा सजेगा ये तो 4 जून को ही पता चल पाएगा। हालांकि उससे पहले विपक्ष एकजुट होकर चुनाव में मोदीफोबिया का नैरेटिव सेट करने में लगा है।

क्या कह रहे हैं विपक्षी नेता

लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से हटाना चाह रहे हैं। इसके लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार तानाशाह तक करार दिया है। पिछले महीने जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो आप के कई नेताओं ने इसे केंद्र सरकार की तानाशाही बता दिया था। आप ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा था कि डरा हुआ तानाशाह एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। वहीं जेल से जमानत पर बाहर आने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि आप का एक एक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। हम मिलकर संघर्ष करेंगे और तानाशाही हुकूमत को हटाएंगे। विपक्ष बार- बार केंद्र सरकार पर तानाशाही शब्दभेदी बाण चला रहा है। हालांकि विपक्षी नेताओं के इन सभी बयानों पर हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन्होंने आपातकाल के माध्यम से तानाशाही थोपी, वे हम पर तानाशाही होने का आरोप लगाते हैं।

विपक्षी नेता आरक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार पर काफी लंबे वक्त हमला कर रहे हैं। हाल ही में संजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी के नेता दो-तिहाई बहुमत मांग रहे हैं ताकि वे संविधान बदल सकें। संजय सिंह ने यह भी दावा किया कि बीजेपी सत्ता में आते आरक्षण खत्म कर देगी। विपक्षी नेताओं के दावों के उलट बीजेपी का कहना है कि आदिवासियों, दलितों व पिछड़े वर्गों का आरक्षण न तो खत्म करेंगे न ही होने देंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Section 301 Trade Probe

Section 301 Trade Probe: अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
India-bound Ship Attacked

India-bound Ship Attacked: ईरान की $200 क्रूड ऑयल की धमकी, दुनिया पर मंडराया महासंकट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

ऐसे में विपक्षी नेताओं के हर बाण का बीजेपी नेता जमकर जवाब दे रहे हैं। ऐसे में विपक्षी गठबंधन के नेताओं का मोदीफोबिया का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कुछ खास कामयाब होती नहीं दिख रही है। ऐसे में विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से अलग भी कुछ मेहनत करनी पड़ेगी।

कितना मुश्किल है India गठबंधन का जीतना ?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 37.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस 19.7 फीसदी वोट पर ही सिमट गई थी। जबकि अन्य 30.9 फीसदी वोट हासिल कर पाई थी। ऐसे में इस बार विपक्षी गठबंधन को अपना वोट शेयर बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। कांग्रेस के सामने यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अपने वोट शेयर बढ़ाना होगा। दरअसल साल 2019 में बीजेपी को इन राज्यों में 50 फीसदी या उससे अधिक वोट मिले थे। ऐसे में विपक्ष जीत हासिल करना चाहता है तो उसे अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना होगा।

इन राज्यों में और मेहनत की जरूरत

साल 2019 में कांग्रेस यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में एक-एक, पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर सिमट गई थी। इसके साथ ही कई राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। ऐसे में पार्टी को अगर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए इन राज्यों में अपना प्रदर्शन ठीक करना होगा।

Previous Post

जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक

Next Post

LIVE: इलेक्टोरल बॉन्ड न होता तो पैसे का स्रोत पता ही नहीं चलता: PM मोदी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Section 301 Trade Probe

Section 301 Trade Probe: अमेरिका ने भारत समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
India-bound Ship Attacked

India-bound Ship Attacked: ईरान की $200 क्रूड ऑयल की धमकी, दुनिया पर मंडराया महासंकट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal

Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal: वो कहानी जिसने हिला दी थी अमेरिकी सत्ता की नींव

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz पर बढ़े हमले: ईरान की शर्तें मानेगा अमेरिका या बढ़ेगी जंग?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Next Post
LIVE: इलेक्टोरल बॉन्ड न होता तो पैसे का स्रोत पता ही नहीं चलता: PM मोदी

LIVE: इलेक्टोरल बॉन्ड न होता तो पैसे का स्रोत पता ही नहीं चलता: PM मोदी

AAP logo

AAP Candidates List: पंजाब में AAP ने 4 उम्मीदवार के नाम किए घोषित, देखें पूरी लिस्ट

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।