LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - AAP Candidates List: पंजाब में AAP ने 4 उम्मीदवार के नाम किए घोषित, देखें पूरी लिस्ट

AAP Candidates List: पंजाब में AAP ने 4 उम्मीदवार के नाम किए घोषित, देखें पूरी लिस्ट

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

AAP Candidates List :आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में लोकसभा के बचे शेष चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है की। पार्टी ने मंगलवार को इन उम्मीदवारों की सूची जारी की

पार्टी ने गुरदासपुर, लुधियाना और फिरोजपुर में मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। मुक्तसर के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ को फिरोजपुर से, बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से और लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी को लुधियाना से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कुछ दिन पहले अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पवन कुमार टीनू को जालंधर से टिकट मिला है।

पिछली दो सूचियों में पार्टी ने पहले ही नौ लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। आप सरकार के पांच कैबिनेट मंत्री पंजाब में चुनाव लड़ रहे हैं। संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुड्डियां, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह मैदान में हैं। होशियारपुर से राज कुमार चब्बेवाल, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत सिंह अनमोल और आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग को मैदान में उतारा है।

पंजाब में 1 जून को आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी की नजर पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर है। आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें 2022 में ऐतिहासिक जनादेश दिया है और इस बार भी लोग आप की काम की राजनीति को चुनेंगे और आप के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026

अपनी उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदीप सिंह काका बराड़ ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, आप पंजाब के अध्यक्ष व सीएम भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप फिरोजपुर सीट आराम से जीतेगी क्योंकि मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दो साल में असाधारण काम किया है। लोग बहुत खुश हैं। वे आम आदमी पार्टी को ही वोट देंगे।

लुधियाना से अपनी उम्मीदवारी पर अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि वह दो साल से लोगों और इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। लोगों ने उनकी उम्मीदवारी की वकालत की। उन्होंने यह जिम्मेदारी और उन पर भरोसा करने के लिए अपने समर्थकों और आप नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों ने रवनीत बिट्टू के 10 साल देखे हैं और वे पूरी तरह निराश हैं। वे उन्हें (बिट्टू) वोट नहीं देंगे।

बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि कोई मुकाबला नहीं है। आम आदमी पार्टी पंजाब में आसानी से जीत हासिल करेगी। हमने दो साल तक कड़ी मेहनत की है और लोग हमारे जनहितैषी कार्यों का पुरस्कार अपने वोटों से देंगे। कोई अन्य पार्टी अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। हमने जो वादा किया उसे पूरा किया।

जालंधर से आप उम्मीदवार घोषित होने के बाद पवन कुमार टीनू ने कहा कि वह आप नेतृत्व के बहुत आभारी हैं और यह जिम्मेदारी पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के सभी स्वयंसेवकों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और समन्वयकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ईमानदारी और समर्पण के साथ आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी सभी पृष्ठभूमि और वर्गों की पार्टी है। मैं भी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और मेहनत से निभाऊंगा।

📢 Announcement! 📢

The Aam Aadmi Party proudly presents its candidates for the upcoming Lok Sabha Elections 2024 in Punjab: pic.twitter.com/zPxvgKw2RL

— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2024

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

LIVE: इलेक्टोरल बॉन्ड न होता तो पैसे का स्रोत पता ही नहीं चलता: PM मोदी

Next Post

सलमान खान के घर पर गोलियां दागने वाले शार्प शूटर को मुंबई लाई पुलिस,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
PSRLM Recruitment

PSRLM Recruitment रोकी: High Court ने Punjab State Rural Livelihood Mission भर्ती पर लगाई रोक

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Next Post
सलमान खान

सलमान खान के घर पर गोलियां दागने वाले शार्प शूटर को मुंबई लाई पुलिस,

Petrol

Petrol और Diesel की कीमतों में हुआ इजाफ़ा, जानिए आपकदे शहरों में क्या है इनके दाम

सुहाना खान

सुहाना खान की डेब्यू फिल्म को लेकर आई अपडेट, बेटी की फिल्म में तगड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे शाहरुख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।