LIVE | ...
बुधवार, 15 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ट्रांसपोर्टरों से लाखों रुपये की रिश्वत लेने वाला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का गनमैन काबू

ट्रांसपोर्टरों से लाखों रुपये की रिश्वत लेने वाला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का गनमैन काबू

ए.टी.ओ. बठिंडा और उसके गनमैन को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया गया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
bribe
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 04 जनवरी (The News Air) पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आर.टी.ए.) बठिंडा के साथ गनमैन के रूप में तैनात सिपाही सुखप्रीत सिंह को अपने सहयोगियों की मदद से ट्रांसपोर्टरों से लगभग 20-25 लाख रुपये मासिक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहाली अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर विजीलेंस ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन के तहत बठिंडा जिले के रामपुरा कस्बे के नजदीकी गांव लहरा धुरकोट के एक ट्रांसपोर्टर धर्म सिंह द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सहायक परिवहन अधिकारी (ए.टी.ओ.) द्वारा उनके ट्रकों और टिपरों के चालान किए जा रहे थे। सिपाही सुखप्रीत सिंह और कस्बा मौड़, जिला बठिंडा निवासी जग्गी सिंह उससे अंकित कुमार,सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी (ए टी ओ) बठिंडा और अन्य के नाम पर उस(शिकायतकर्ता) ट्रकों और टिपरों को चालान और जुर्माने से बचाने के लिए प्रति ट्रक 1800 रुपये मासिक “सुरक्षा राशि” की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने दबाव में ए.टी.ओ. के गनमैन गुरंजीत सिंह द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 15,000 रुपये अदा किए थे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और इसे सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।

इस शिकायत की जांच के दौरान आरोपों को सही पाया गया क्योंकि आरोपी कर्मचारी ट्रांसपोर्ट वाहनों को बिना रोक-टोक चलने देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता के बयान और ऑडियो सबूतों के आधार पर सिपाही सुखप्रीत सिंह और जग्गी सिंह के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब, मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

फ्लाइंग स्क्वाड टीम की पूछताछ में सिपाही सुखप्रीत सिंह ने ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत मांगने और लेने की बात स्वीकार की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन व्यक्तियों और उनके सहयोगियों द्वारा ट्रांसपोर्टरों से लगभग 20-25 लाख रुपये मासिक वसूले जा रहे थे।

यह भी पढे़ं 👇

Bhagwant Mann Mukeriya Rally

Bhagwant Mann Mukeriya Rally: पंजाब नंबर 1 बनाने का दावा

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026

पूछताछ के दौरान सिपाही सुखप्रीत सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने के लिए जगी सिंह और कुछ छोटे ट्रांसपोर्टरों सहित आम व्यक्तियों की मदद ली जाती थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ए.टी.ओ. अंकित कुमार का एक अन्य गनमैन सिपाही गुरंजीत सिंह ट्रांसपोर्टरों से 8-10 लाख रुपये मासिक वसूलता था, जबकि शेष ट्रांसपोर्टरों से सुखप्रीत खुद 7-8 लाख रुपये वसूलता था।

प्रवक्ता ने कहा कि ए.टी.ओ. बठिंडा, उसके गनमैन गुरंजीत सिंह और अन्य व्यक्तियों की भूमिका जांच के अधीन है और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है ताकि सुखप्रीत सिंह द्वारा किए गए इकबालिया बयान सहित अन्य सबूतों के आधार पर आमने-सामने पूछताछ की जा सके। प्रवक्ता ने कहा कि इस जांच के आगे बढ़ने के साथ और खुलासे होने की उम्मीद है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“Gurmeet Singh Khudian ने केंद्र को घेरा: किसानों के मुद्दों पर Action की मांग!”

Next Post

“J&K Alert: भारी बर्फबारी Tonight, संभलकर रहें!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bhagwant Mann Mukeriya Rally

Bhagwant Mann Mukeriya Rally: पंजाब नंबर 1 बनाने का दावा

बुधवार, 15 जुलाई 2026
AAP Qadian

AAP Qadian : कांग्रेस को झटका, बलराज सिंह शामिल हुए

बुधवार, 15 जुलाई 2026
HDFC Bank Layoffs

HDFC Bank Layoffs: चुपचाप 8000 नौकरियां गईं, AI का खेल

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Calcium Deficiency

Calcium Deficiency India: चौंकाने वाली सच्चाई, 70% भारतीय खतरे में

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Article 371 Ladakh

Article 371 Ladakh: बड़ा फैसला, अब 7 जिलों में Hill Council

बुधवार, 15 जुलाई 2026
MBBS Seats India 2026

MBBS Seats India 2026: बड़ी खुशखबरी, अब 1.36 लाख सीटें

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Next Post
Orange Alert

"J&K Alert: भारी बर्फबारी Tonight, संभलकर रहें!"

Rakesh Tikait

"Kisan Mahapanchayat में टिकैत का बड़ा बयान, MSP गारंटी की मांग दोहराई!"

Punjab Accident

Punjab Accident: बरनाला में घने कोहरे ने ली 3 जानें, हादसे में Farmers घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।