LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक

जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (The News Air) पंजाब के सीएम भगवंत मान और ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने सोमवार को जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात करीब 30 मिनट चली। इस दौरान जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ हो रहे गलत व्यवहार को देखकर भगवंत मान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किया जा रहा है। हमें शीशे के पार से फोन पर बात कराई गई, शीशा भी बहुत गंदा था, एक-दूसरे की शक्ल भी अच्छे से नहीं दिख रही थी। अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना ही है कि उन्होंने स्कूल-अस्पताल बना दिए, लोगों की बिजली-पानी मुफ्त कर दी। इसलिए उनको दुर्दांत अपराधियों वाली सहूलियतें भी नहीं मिल रही हैं। वहीं, डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे समय दिल्ली और पंजाब की जनता के सुख-दुख के बारे में पूछा। उन्हांेने पूछा कि लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, इलाज और महिलाओं को बस सेवा की सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। अगले हफ्ते से वो दो मंत्रियों को जेल में बुलाकर उनके विभागों की समीक्षा करेंगे।

सोमवार को जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारी आधे घंटे की मुलाकात थी। हमें दोपहर 12 से 12ः30 बजे तक मिलने का समय दिया गया था। मैं जैसे ही उनसे मिला, यह देखकर दिल को काफी दुख हुआ कि जो सहूलियतें दुर्दांत अपराधियों तक को दी जाती हैं, सीएम अरविंद केजरीवाल को वो सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? उनका कसूर केवल इतना है कि उन्होंने लोगों के लिए अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बना दिए। सभी के लिए बिजली, पानी मुफ्त कर दिया। आप उनके साथ ऐसा सुलूक कर रहे हैं, जैसे कोई बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया हो।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जेल मैनुअल के नियम के अनुसार, जेल में अच्छा आचरण होने पर आरोपी को आमने-सामने मुलाकात की इजाजत दी जा सकती है। जिस समय पी. चिदंबरम जेल में थे और सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं, तब उन्हें एक कमरे में आमने-सामने बैठाकर मुलाकात करवाई जाती थी। प्रकाश सिंह बादल को भी आमने सामने बैठाकर मिलवाया जाता था। लेकिन आज शीशे के आर-पार से फोन के जरिए ऐसे मुलाकात करवाई गई, जैसे कोई बड़ा अपराधी सामने बैठा हो। इनको पता नहीं क्यों हम से इतनी दुश्मनी है कि हमारे साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल साथ ऐसा सुलूक क्यों किया जा रहा है? विपक्ष के साथ ऐसा व्यवहार उन्हें महंगा पड़ेगा। अरविंद केजरीवाल वो कट्टर ईमानदार व्यक्ति है, जिसने पारदर्शिता की राजनीति शुरु की और बीजेपी की राजनीति खत्म की। उनके साथ ऐसा व्यवहार देखकर आज बहुत दुख हुआ।

यह भी पढे़ं 👇

Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026

भगवंत मान ने बताया कि जब मैंने अरविंद केजरीवाल से उनका हाल चाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरी चिंता मत करो, मुझे ये बताओ कि पंजाब का हाल कैसा है? पंजाब में अच्छे स्कूल बन रहे हैं, पंजाब में गेहूं फसलों को मंडियों में उठाने का इंतजाम हुआ, वहां आम आदमी क्लीनिक ठीक चल रहे हैं, लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है, क्योंकि हम नाम की नहीं, काम की राजनीति करते हैं। मैंने उन्हें बताया कि पंजाब अच्छा कर रहा है। मैं असम भी होकर आया हूं, मंगलवार को गुजरात जाउंगा। दिल्ली में भी प्रचार करूंगा, कुरूक्षेत्र गया हूं। आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है। अरविंद केजरीवाल उस सोच का नाम है। आप एक व्यक्ति को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे।

सीएम भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी में भगदड़ मच गया है, मीडिया के इस आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अनुशासित ग्रुप है। आम आदमी पार्टी एक बहुत ही अनुशासन में रहने वाली जमात है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक साथ और एकजुट है। हम सभी चट्टान की तरह अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। जब 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेहर तरीके से संगठन चलाने के लिए संदीप पाठक की सराहना की। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने मेरी ड्यूटी इस बात के लिए लगई है कि मुझे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जगह-जगह जाना है। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के लिए प्रचार करने के लिए किसी राज्य में जाना पड़े तो वहां भी मुझे जाना है। कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल को देश और संविधान की चिंता थी कि संविधान बचेगा, तभी पार्टी बचेगी।

न्याय पालिक को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 21 सेवा निवृत्त जजों द्वारा मुख्य न्यायाधिश को चिट्ठी लिखे जाने के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज देश में जो हालात हो गए हैं, आप किसी से भी पूछ लें तो वो कहेगा कि अरविंद केजरीवाल को उन्होंने गलत जेल में डाला हुआ है। ये चाहते हैं कि देश में विपक्ष न हो। केवल हम ही चुनाव लड़ें और जीतें। फिर देश में लोकतंत्र कहां रह गया। यह तो तानाशाही हो गई। हम देशभक्त लोग हैं। हम देश के लिए लड़ेंगे। उन्होंने हमें संदेश दिया है कि बाहर जाकर सभी कार्यकर्ताओं, विधायक और मंत्रियों को बोलो कि मेरी चिंता न करें, जनता की चिंता करें। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि हमें सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए 30 मिनट का समय मिला था। जैसे ही हम उनसे मिलने गए, तो उन्हें देखकर भगवंत मान भावुक हो गए और उनकी आंखे भर आईं, उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। थोड़ी देर में अपने आप को संभालने के बाद आगे की बातचीत शुरु हुई। हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरी चिंता छोड़ो और ये बताओ कि जनता कैसी है? उन्होंने पूछा कि जनता को जो मुफ्त बिजली मिल रही थी वो मिल रही है, कहीं पावर कट तो नहीं लग रहा? उन्होंने पूछा कि अस्पतालों में जो दवाइयां मिल रही थीं, क्या वो अभी भी मिल रही हैं, क्या महिलाओं को अभी भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा जारी है? उन्होंने ये सारी चीजें पूछीं कि दिल्ली का हाल कैसा है और जनता कैसी है? हमने उन्हें एक-एक चीज बताई।

डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि हम बार-बार पूछ रहे थे कि आप कैसे हैं और वो बोलते रहे कि मेरी चिंता छोड़ दो। उन्होंने मुझे कहा कि अगले हफ्ते से दोनों मंत्रियों को वो जेल में बुलाएंगे और वहां पर उन मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करेंगे कि काम कैसा चल रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने मेरे को यह भी कहा कि सभी विधायकों को यह मैसेज पहुंचा दिया जाए कि वे जनता के पास जाएं। अपने एरिया में एक-एक घर जाकर जनता से बात करें, उनको जो भी तकलीफें हो रही है, उन सब को दूर करें और 24 घंटे जनता के बीच में रहें। हम आज तक जिस तरह से लोगों की सेवा करते आ रहे थे, हमें उससे 10 गुना ज्यादा सेवा करनी है।

डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि वो जल्द ही बाहर आएंगे। और बाहर आकर उन्होंने महिलओं को जो 1000 रुपए महीना देना का वादा किया है उसे जरूर पूरा करेंगे। वो पूरे समय दिल्ली की जनता के बार में पूछते रहे कि लोग कैसे हैं, किसी को कोई तकलीफ तो नहीं है। उन्होंने कहा कि वो जहां पर भी रहें, उनका जीवन संघर्ष भरा रहा है और आगे भी वो संघर्ष करते रहेंगे।

भगवंत मान मीडिया से बात करने के दौरान भी हुए भावुक

सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद जब पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक जेल से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ किए जा रहे व्यवहार को को लेकर बेहद भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए और कुछ देर तक मीडिया से बात नहीं कर पाए। खुद को संभालने के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए एएसआई को किया गिरफ्तार

Next Post

चुनाव में मोदीफोबिया का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा विपक्ष क्या कामयाब हो पाएगा?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Ravneet Bittu बने रहेंगे Minister: जॉर्ज कुरियन की छुट्टी

मंगलवार, 23 जून 2026
Sikh_Gurdwara

Nagrasu Gurdwara Clash खत्म: तीन दिन बाद शांतिपूर्ण समाधान

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
मोदीफोबिया

चुनाव में मोदीफोबिया का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा विपक्ष क्या कामयाब हो पाएगा?

PM मोदी

LIVE: इलेक्टोरल बॉन्ड न होता तो पैसे का स्रोत पता ही नहीं चलता: PM मोदी

AAP Candidates List: पंजाब में AAP ने 4 उम्मीदवार के नाम किए घोषित, देखें पूरी लिस्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।