LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी तुरंत क्यों नहीं दे पा रहा SBI? सुप्रीम कोर्ट में दिए ये तर्क

इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी तुरंत क्यों नहीं दे पा रहा SBI? सुप्रीम कोर्ट में दिए ये तर्क

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी तुरंत क्यों नहीं दे पाया SBI? दिए ये तर्क
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
 

नई दिल्ली, 11 मार्च (The News Air) सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनावी चंदे की जानकारी देने के मामले को लेकर एसबीआई की याचिका को खारिज कर दिया है. एसबीआई ने 30 जून तक की मोहलत देने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ईसी) को 15 मार्च से पहले अपनी वेबसाइट पर एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी का विवरण सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया.

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SBI को बड़ा झटका दिया और उसे राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चुनावी चंदे की जानकारी देने के मामले में कोई राहत नहीं दी है. सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को आदेश देते हुए कहा है कि वह 12 मार्च तक चुनाव आयोग को जानकारी दे और 15 मार्च तक पोर्टल पर जानकारी को सार्वजनिक करे. साथ ही साथ एसबीआई की समय बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी और अवमानना का नोटिस भी जारी किया है.

एसबीआई का पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश हुए. उन्होंने तर्क रखते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड लेने वालों के नाम और नंबर देने के लिए समय चाहिए. हमें पूरा प्रोसेस रिवर्स करना होगा. यह जानकारी सीक्रेट थी और अब चुनाव आयोग (ईसीआई) को देनी है. इस पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI) ने कहा कि पूरी जानकारी मुंबई की सेंट्रल मेन ब्रांच भेज दी जाती है, ऐसे में फिर से चुनाव आयोग को देने में परेशानी क्या है?

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनकी समस्या ये है कि सभी नाम अलग फिजिकली रखे गए हैं, जबकि बॉन्ड नंबर और किस राजनीतिक दल को बॉन्ड दिया गया, ये अलग है. साल्वे ने कहा कि ये बैंक की समस्या है. बॉन्ड किसने खरीदे हैं ये जानकारी दी जा सकती है, लेकिन नाम के साथ बॉन्ड नंबर देने के लिए समय चाहिए होगा. इस प्रोसेस के लिए कम से कम तीन महीने चाहिए होंगे, ऐसे में कोई गलती नहीं कर सकते हैं, नहीं तो लोग उनके खिलाफ केस दर्ज करवा देंगे.

यह एक बहुत गंभीर मामला है- सुप्रीम कोर्ट

एसबीआई से कोर्ट ने पूछा कि पिछले 26 दिन में आपने क्या किया है? एसबीआई का कहना है कि बॉन्ड नंबर, नाम और कितने का बॉन्ड हैं, ये दो-तीन हफ्ते में ईसीआई को मुहैया करवा दिए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपने हुए निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन होना चाहिए. एसबीआई चुनाव आयोग के सामने जानकारी रखे. यह एक बहुत गंभीर मामला है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने एसबीआई का पक्ष सुना है, जिसमें बताया गया कि जानकारी सिक्रेसी के चलते दो जगह रहती है, ऐसे में जानकारी देने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा. इसकी वजह डोनर और बॉन्ड की मैचिंग की परेशानी वजह बताई गई. साथ ही कानूनी प्रावधानों का जिक्र किया गया. उसने बताया कि जानकारी को मैच करना बहुत समय लेने वाली प्रक्रिया है और दो अलग जगह जानकारी रहती है. 22027 बॉन्ड और 44434 बॉन्ड को मैच करने में बहुत समय लगेगा.

सुप्रीम कोर्ट इलेक्टोरल बॉन्ड को कर चुका अवैध घोषित

एसबीआई ने पहले आवेदन कर 30 जून तक समय मांगा था, दूसरी ओर एडीआर, कांग्रेस व अन्य ने अवमानना दाखिल की थी. संविधान पीठ ने 15 फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड को अवैध घोषित किया था. एसबीआई बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को 12 अप्रैल 2019 से 15 फरवरी तक की मुहैया कराने को कहा गया था. एसबीआई को यह जानकारी 6 मार्च तक चुनाव आयोग को मुहैया करानी थी. इसमें बॉन्ड किसने लिया, बॉन्ड नंबर, किस पार्टी को दिया ये जानकारी देना शामिल था और इसके बाद चुनाव आयोग को 30 मार्च तक जानकारी पोर्टल पर सार्वजनिक करनी है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

120hz स्लिम एमोलेड डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च होगा Poco X6 Neo- Poco X6 Neo

Next Post

बोरवेल में गिरे शख्स की मौत के मामले में लापरवाही का केस दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
बोरवेल में गिरे शख्स की मौत के मामले में लापरवाही का केस दर्ज

बोरवेल में गिरे शख्स की मौत के मामले में लापरवाही का केस दर्ज

इस तरह घर पर बनाएं होममेड सैनिटाइजर

इस तरह घर पर बनाएं होममेड सैनिटाइजर

Tata के इन 5 शेयर्स की तेजी हुई

Tata के इन 5 शेयर्स की तेजी हुई 'टाटा', हुआ इतने हजार करोड़ का नुकसान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।