नई दिल्ली, 08 अगस्त (The News Air): पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में आज निधन हो गया। उन्होंने सुबह 8.20 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। बता दें कि उन्हें सांस संबंधी दिक्कत आ रही थी, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।








