LIVE | ...
बुधवार, 12 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दो खास बल्लेबाज और एक ‘सबसे लंबा’ गेंदबाज,

दो खास बल्लेबाज और एक ‘सबसे लंबा’ गेंदबाज,

8 अगस्त को हुआ भारत के इन क्रिकेटरों का जन्म

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 8 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, राष्ट्रीय
A A
0
भारतीय क्रिकेट
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 08 अगस्त (The News Air): भारतीय क्रिकेट में 8 अगस्त का दिन खास है। इस दिन भारत के तीन ऐसे क्रिकेटरों का जन्म हुआ था, जिसमें दो बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज थे। यह तीनों ही खिलाड़ी अपार प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

8 अगस्त 1968 को जन्मे एक ऐसे गेंदबाज की 90 के दशक में एंट्री हुई, जिसने अपनी कद काठी और गेंदबाजी से काफी चर्चाएं बटोरी। यह वह समय था, जब जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद की जोड़ी की तूती बोलती थी। हालांकि, अबेय कुरुविला का देरी से भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू हुआ था।

करीब छह फुट छह इंच लंबे मुंबई के कुरुविला भारत के सबसे लंबे गेंदबाजों में से एक थे। दिलचस्प तथ्य यह है कि, इतनी लंबाई के बावजूद वह बहुत तेज गति के गेंदबाज नहीं थे। उनकी गति मध्यम ही थी। उनकी ताकत स्विंग गेंदबाजी और धीमी गेंद की अच्छी समझ थी। 1996-97 में, जवागल श्रीनाथ के चोटिल होने के बाद ही कुरुविला को भारतीय टीम में जगह मिली थी। देरी से मौका मिलने के बाद, जब उन्होंने खेलना शुरू किया तो अपने खेल से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को समान रूप से प्रभावित किया।

उनकी गेंदबाजी में शानदार नियंत्रण और बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता थी। साथ ही, उनकी धीमी ऑफ कटर भी काफी कारगर थी। उन्होंने 1997 में जमैका के किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। बारबाडोस में चौथे टेस्ट में उनके 5/68 के शानदार प्रदर्शन ने उनको देश भर में चर्चित कर दिया।

यह भी पढे़ं 👇

August 12 History

12 August History: जब Ford ने बनाई पहली Model T और IBM ने लॉन्च किया पहला PC

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Weather Alert: पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, 11 अगस्त को रेड अलर्ट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 12

Breaking News Live Updates 12 अगस्त 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 12 अगस्त 2026

कुरुविला ने एकदिवसीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 1997 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे। कुरुविला ने सलिल अंकोला, पारस म्हाम्ब्रे, नीलेश कुलकर्णी और बाद में अजित अगरकर के साथ खेला। इन सभी ने मिलकर उस दौरान मुंबई को एक सफल टीम बनाने में मदद की। उन्होंने 1999-2000 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

8 अगस्त 1952 को भारतीय बल्लेबाज सुधाकर राव का जन्म हुआ था, जो सत्तर और अस्सी के दशक में कर्नाटक क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। सुधाकर तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज थे, और हर तरह का शॉट खेलने की विविधता उनकी खासियत थी। उन्होंने सबसे पहले विश्वविद्यालय स्तर पर बड़े स्कोर बनाकर अपनी पहचान बनाई, और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखा।

1975-76 में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 200 रनों की पारी ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाई। हालांकि अपने एकमात्र एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में चार रन बनाकर रन आउट हो गए। भले ही उन्हें भारत के लिए एक ही वनडे मैच खेलने का अवसर मिला, लेकिन 83 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 40 की औसत के साथ 4014 रन बनाए।

8 अगस्त को जन्मे तीसरे महत्वपूर्ण क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई हैं, जिनका जन्म 1940 को हुआ था। दिलीप सरदेसाई भारत के ऐसे टेस्ट क्रिकेटर थे, जो स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 30 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 39.23 की औसत के साथ 2001 रन बनाए।

दिलीप सरदेसाई के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि, वह गोवा से आने वाले एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सरदेसाई ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से किया था। सरदेसाई को 23 जून, 2007 को चेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन 2 जुलाई को हो गया था। दिलीप सरदेसाई के बेटे राजदीप सरदेसाई भारत के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

SIMI पर पांच साल बढ़ाया गया प्रतिबंध, न्यायिक अधिकरण का बड़ा फैसला

Next Post

पश्चिम बंगाल में दौड़ी शोक की लहर, पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का हुआ निधन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 12 History

12 August History: जब Ford ने बनाई पहली Model T और IBM ने लॉन्च किया पहला PC

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Weather Alert: पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, 11 अगस्त को रेड अलर्ट

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 12

Breaking News Live Updates 12 अगस्त 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026

Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्य जानें

बुधवार, 12 अगस्त 2026
Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
भारतीय क्रिकेट

पश्चिम बंगाल में दौड़ी शोक की लहर, पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का हुआ निधन

भारतीय क्रिकेट

EMI भरने वालों को करना होगा और इंतजार, आरबीआई ने नहीं दी राहत

भारतीय क्रिकेट

नीट पीजी का पेपर क्या टेलीग्राम पर लीक हुआ? NBEMS ने बताई सच्चाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।