Ved Box Office Collection Week 1 : रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया है। यह अभिनेता की पहली निर्देशित फिल्म भी है और इसमें रितेश के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हैं। वेड तेलुगु फिल्म ‘मजिली’ का रीमेक है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक वेड ने रिलीज के पहले हफ्ते में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एक्टर रितेश देशमुख ने कई महीने पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘वेड’ की घोषणा की थी। पोस्ट में वह अपने चाहने वालों से फिल्म के लिए आशीर्वाद की विनती भी करते दिखे थे। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि 20 साल तक कैमरे के सामने रहने के बाद मैं पहली बार कैमरे के पीछे खड़े होकर काम कर रहा हूं। मैंने पहली बार अपनी इस मराठी फिल्म को डायरेक्ट किया है। विनम्रता पूर्वक मैं आप सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगता हूं। इस सफर का हिस्सा बनिए। इस पागलपन का हिस्सा बनिए।
#Marathi film #Ved is FANTASTIC in Week 1… The wonderful performance on weekdays [Mon, Tue, Wed, Thu HIGHER than Fri] is an eye-opener… Fri 2.25 cr, Sat 3.25 cr, Sun 4.50 cr, Mon 3.02 cr, Tue 2.65 cr, Wed 2.55 cr, Thu 2.45 cr. Total: ₹ 20.67 cr. 👍🏻👍🏻👍🏻 pic.twitter.com/jXQ5CfcWuV
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 6, 2023
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म वेड, जेनेलिया डिसूजा की पहली मराठी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के एक गाने में एक्टर सलमान खान भी नजर आए। फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल दिखाया गया है।
वेड से पहले रिलीज तेलुगु फिल्म मजिली, जिसका यह रीमेक है, उसमें नागा चैतन्या और सामंथा रुथ प्रमु की जोड़ी को दिखाया गया है। आपको बता दें कि ‘वेड’ से पहले एक्टर रितेश और जेनेलिया फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में साथ नजर आए थे। फिल्म ‘वेड’ में रितेश और जेनेलिया की एक्टिंग और उनकी केमस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।
दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं और दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। कई रिएलिटी शोज में भी दोनों साथ नजर आएं हैं। अक्सर रितेश और जेनेलिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।