LIVE | ...
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

दिल्ली में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

घटिया पेस्टिसाइड, फर्टिलाइजर से किसानों को बचाने के लिए इंडस्ट्री भी ईमानदारी से करें काम- शिवराज सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Shiv raj
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 सितंबर (The News Air)  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन (विकसित भारत 2047- अर्थव्यवस्था में कृषि का एक ट्रिलियन का योगदान: फसल संरक्षण उद्योग की भूमिका) में सहभागिता की। इस अवसर पर शिवराज सिंह ने देश के किसानों के हितों की चिंता करते हुए घटिया पेस्टिसाइड, फर्टिलाइजर से किसानों को बचाने के लिए इंडस्ट्री से भी पूरी ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई कर रही है और किसानों की भलाई के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, और कृषि मंत्री के रूप में किसानों की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। किसान अन्नदाता है, अन्नदाता मतलब जीवनदाता, जब पेट भरा होता है तब बाकी चीजें याद आती हैं। वो दौर भी याद करो, जब यूएसए से पीएल-480 हम मंगवाने के लिए बाध्य थे, जो कोई न खाए, वो भारत भेज दो। हमने वो दौर भी देखा है, जब हमारे प्रधानमंत्री जी को एक बार कहना पड़ा था- सप्ताह में एक दिन उपवास रखो। लेकिन, आज मन में संतोष है। आज मेरे सामने ये समस्या है कि चावल और गेहूं रखें कहां, अन्न के भंडार भरे हैं। कई चीजों का उत्पादन बढ़ाना है, वो एक अलग विषय है। अप्रैल से अगस्त तक के दौरान हमारा कृषि निर्यात 10% बढ़ा है, हमारा बासमती धूम मचा रहा है।

शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने वैज्ञानिकों को टास्क दिया है, आईसीएआर व बाकी संस्थानों के वैज्ञानिक रिसर्च करते थे, लेकिन कई बार उस रिसर्च का जमीनी नाता नहीं रहता था। हमने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया, उसमें किसानों की समस्याएं देखी। मेरठ का किसान कहता है-लाल सड़न नामक बीमारी ने गन्ना बेकार कर दिया, कहीं गुलाबी सुंडी कपास पर कहर बनकर टूट पड़ी, उत्पादन घट गया, हमें उसमें रिसर्च चाहिए। एलोमोजिक ने सोयाबीन बर्बाद कर दिया हमें उस पर रिसर्च चाहिए, 500 मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर किसानों को रिसर्च की जरूरत है, मैंने कहा- वन टीम-वन टास्क, वैज्ञानिकों की टीम बनाओ और इस पर रिसर्च करो व रिसर्च को जमीन पर ले जाओ। शिवराज सिंह ने कहा कि लैब-टू-लैंड की बात आई, लैब-लैंड मिलते ही नहीं थे कभी, मैंने इनको जोड़ने की कोशिश की। शिवराज सिंह ने कहा कि रिसर्च और अनुसंधान का लाभ जब तक किसान को ना मिले, कैसे काम चलेगा।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ है, जो 2050 तक 170 करोड़ होने का अनुमान है, तब के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है। इसके साथ ही लगभग 46% आबादी, जो आज भी खेती पर निर्भर करती है, उनकी आजीविका भी चलाना है। यूएसए, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया में विशेष परिस्थितियां हैं, एक किसान के पास 10-15 हज़ार हेक्टेयर ज़मीन है। हमारे किसान के पास ढाई एकड़, तीन एकड़ व इससे कम भूमि वाले भी किसान हैं, तो हमें इन तथ्यों को ध्यान में रखकर खेती की नीति बनानी पड़ेगी। दुनिया की केवल 4% कृषि योग्य भूमि है हमारे पास, उसमें हम अपना पेट भर रहे हैं और दुनिया को खिलाने का काम भी कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Jhota Murder Case

झोटा मर्डर केस: सरकार ने मानी 12 मांगें, इस्तीफे पर अड़ा परिवार

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: बड़े बदलाव का ड्राफ्ट जारी

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Karwa Chauth 2026 Date

Karwa Chauth 2026 Date: 28 या 29 अक्टूबर, जानें सही तारीख

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
UIDAI New Rules

UIDAI New Rules: आधार से हटा केयर ऑफ ऑप्शन

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

शिवराज सिंह ने कहा कि हम सब गंभीरता से विचार करें व सरकार के साथ मिलकर काम करें। मैं सरकार नहीं, सेवक हूं अपने किसानों, अपने लोगों का। नवाचार व अनुसंधान को कैसे हम बढ़ावा दे सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर की भी ज़रूरत है, शोध और अनुसंधान की ज़रूरत है, तभी हम तेजी से आगे बढ़ जाएंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि कीट-पतंगे भी कम थोड़ी हैं, तुरंत अपने-आप को बदल लेते हैं। इस बारे में भी नवाचार करते रहना पड़ेगा, पहले से अंदाज़ लगाना पड़ेगा। मुझे लगता है इस पर काम करने की ज़रूरत है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि घटिया पेस्टिसाइड के कारण किसान बर्बाद होता है। पैसा लग गया, फायदा हुआ नहीं, यहां तक कि फर्टिलाइजर भी नकली बना दिया, राजस्थान में तो हमने पकड़ा, जहां पत्थरों का काम होता है, उसका पाउडर भर-भरकर बोरियों में बेच दिया, किसान इससे त्रस्त है, सरकार का भी काम है लेकिन इंडस्ट्री का भी काम है जो ईमानदारी से इससे ढंग से निपटे। किसान कहते हैं कि ऐसा कोई उपकरण बन जाएं, हम उसमें डालें तो पता चल जाए कि यह असली है या नकली है, सामान्य समझ वाली चीज कि हम क्या खरीद रहे हैं यह असली है या नकली, जो तत्व उसमें बताए जा रहे हैं, वो उसमें है या कोई और ही चीज है। दूसरा, डीलर कई बेचते हैं ज्यादा लाभ कमाने के लिए, कोई-सी भी दवाई आई, यह ले जाओ, इससे बड़ा फायदा है, लोग वहां धोखा खाते हैं तो इस पर जो पूरी इंडस्ट्री है जो लोग नैतिक हैं, उनको खड़ा होना पड़ेगा, नकली पर कार्रवाई होना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, “देश में तानाशाही चरम पर

Next Post

रूस के उप प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की हुई बैठक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jhota Murder Case

झोटा मर्डर केस: सरकार ने मानी 12 मांगें, इस्तीफे पर अड़ा परिवार

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: बड़े बदलाव का ड्राफ्ट जारी

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Karwa Chauth 2026 Date

Karwa Chauth 2026 Date: 28 या 29 अक्टूबर, जानें सही तारीख

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
UIDAI New Rules

UIDAI New Rules: आधार से हटा केयर ऑफ ऑप्शन

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
PM Kisan Yojana Update

PM Kisan Yojana Update: 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
UP Ration Card News

UP Ration Card News: आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेगा हर कार्डधारक

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
Next Post
Shiv

रूस के उप प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की हुई बैठक

Cheema

पंजाब को भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा घोषित नगण्य बाढ़ राहत राशि की वित्त मंत्री चीमा ने की कड़ी निंदा

Governor

पंजाब के राज्यपाल द्वारा केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का पंजाब राजभवन में हार्दिक स्वागत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।