गुरूवार, 7 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, “देश में तानाशाही चरम पर

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, “देश में तानाशाही चरम पर

रावण, कंस, हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था, आज सभी लोग इनसे नफरत करते हैं - केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा शासित केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रावण का भी अंत हुआ था। कंस का भी अंत हुआ था। हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था। और आज उन सब लोगों से लोग नफ़रत करते हैं। आज हमारे देश में तानाशाही चरम पर है। तानाशाही और अहंकार करने वालों का अंत बहुत बुरा होता है।

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से पहले अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट को साझा कर एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक के बारे में पढ़ना चाहिए। जो व्यक्ति देश के बारे में सोचता है, शिक्षा के बारे में सोचता है, नए नए आविष्कार करता है, उसको आज केंद्र सरकार का पूरा तंत्र बेहद घटिया राजनीति के तहत प्रताड़ित कर रहा है। बेहद दुख होता है कि देश की बागडोर कैसे लोगों के हाथ में है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?

“आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि डर अच्छा है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दिखाती है कि भाजपा की केंद्र सरकार को अपना अंत नज़र आ रहा है। जैसे कंस को अपना अंत नज़र आ रहा था, सुनाई दे रहा था और डर के मारे वो देवकी की हर संतान को अपना काल समझ रहा था ।वैसे ही आज भाजपा की सरकार को हर आंदोलन में इनकी सत्ता का काल नज़र आ रहा है। इनके सोशल मीडिया के हैंडल्स पर ये डर दिख रहा है। जब नास मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक लद्दाख की आवाज़ के साथ-साथ पूरे भारत के युवाओं की उम्मीद हैं। सोनम वांगचुक की आवाज़ में एक शिक्षक की सादगी है, एक वैज्ञानिक का ज्ञान है, और एक सच्चे देशभक्त की आत्मा है।लेकिन आज भाजपा के राज में राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि एक सच्चे देशभक्त और शिक्षक को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर देश की कमान ऐसे लोगों के हाथ में है जो तुच्छ राजनीति से ऊपर उठ ही नहीं पा रहे, वहां विकास की उम्मीद करना ही बेकार है।

यह भी पढे़ं 👇

Free Loan,

ECLGS 5.0: सरकार देगी ₹2.55 लाख करोड़ का Free Loan, Iran War से बचाने का मास्टर प्लान

गुरूवार, 7 मई 2026
India Pakistan War 2026

भारत-पाकिस्तान युद्ध 2026: अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा, US थिंक टैंक की चौंकाने वाली रिपोर्ट

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 7 मई 2026
IMD Weather Alert 6 May 2026

मौसम विभाग का अलर्ट: 10-12 मई को उत्तर भारत में आंधी-तूफान, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरूवार, 7 मई 2026

“आप” के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की हताशा देखिए गाँधीवादी तरीक़े से आवाज़ उठाने वाले सोनम वांगचुक को अपराधी घोषित करने में जुट गई है। शांति की शक्ति को नज़रअंदाज़ मत करो मोदी जी। लद्दाख और वहाँ के लोग भारतीय हैं। भारत के साथ हैं और चीन के ख़िलाफ़ हैं। उनकी बात सुनो और लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाओ।

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि लद्दाख की आवाज़ दबाने के लिए सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो इंसान अपने लोगों की ज़मीन, पर्यावरण, पहचान और वोट के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है, उसे जेल में डालना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार डर और दमन से जनता की आवाज़ नहीं दबा पाएगी। जबकि “आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी के पाप का घड़ा धीरे-धीरे भर रहा है। सोनम वांगचुक तो कोई राजनेता भी नहीं? दरअसल बीजेपी हर उस इंसान के खिलाफ है जो देश के भले के लिए कुछ करना चाहता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरजोत बैंस ने पंजाब की दुर्दशा के प्रति केंद्र की बेरुख़ी पर साधा निशाना

Next Post

दिल्ली में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Free Loan,

ECLGS 5.0: सरकार देगी ₹2.55 लाख करोड़ का Free Loan, Iran War से बचाने का मास्टर प्लान

गुरूवार, 7 मई 2026
India Pakistan War 2026

भारत-पाकिस्तान युद्ध 2026: अमेरिका भी नहीं रोक पाएगा, US थिंक टैंक की चौंकाने वाली रिपोर्ट

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 7 मई 2026
IMD Weather Alert 6 May 2026

मौसम विभाग का अलर्ट: 10-12 मई को उत्तर भारत में आंधी-तूफान, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरूवार, 7 मई 2026
Breaking News Live Updates 7 May 2026

Breaking News Live Updates 7 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 7 मई 2026
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026

Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: विपरीत राजयोग से होगी धन वर्षा, जानें आपकी किस्मत

गुरूवार, 7 मई 2026
Next Post
Shiv raj

दिल्ली में क्रॉप लाइफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

Shiv

रूस के उप प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की हुई बैठक

Cheema

पंजाब को भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा घोषित नगण्य बाढ़ राहत राशि की वित्त मंत्री चीमा ने की कड़ी निंदा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।