LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 84वीं ट्रेन भगवान श्रीकृष्ण के धाम द्वारकाधीश के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 84वीं ट्रेन भगवान श्रीकृष्ण के धाम द्वारकाधीश के लिए रवाना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 18 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • तीर्थयात्रा से पूर्व त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भजन संध्या के दौरान बुजुर्गों से मिले आप विधायक कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह, सौंपी यात्रा की टिकटें

  • दिल्ली के बुजुर्गों के श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी,अबतक 84 ट्रेनों के ज़रिए 80,000 से ज़्यादा बुजुर्गों को करा चुके तीर्थ यात्रा-जरनैल सिंह

  • सात दिन की अपनी यात्रा में द्वारकाधीश, सोमनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे तीर्थयात्री-कुलदीप कुमार

  • मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना हमारे बुजुर्गों के लिए ईश्वर की भक्ति और तीर्थयात्रा करने का मौक़ा-जरनैल सिंह

  • यात्रा के दौरान अच्छे से दर्शन करें और भगवान श्रीकृष्ण से करें देश और दिल्ली की तरक्की की कामना-कुलदीप कुमार

  • एसी ट्रेन से एसी होटल तक यात्रा का पूरा खर्च उठाती है केजरीवाल सरकार, यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए हर ज़रूरी सुविधा का होता है प्रबंध-जरनैल सिंह

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार को 780 बुजुर्गों को लेकर 84वीं ट्रेन दिल्ली से द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। यात्रा से पूर्व सभी तीर्थयात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। विधायक कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह ने यहाँ पहुंचकर तीर्थ-यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा टिकट व किट सौंपा।

विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि, मैं दिल्ली के सभी बुजुर्गों की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करना चाहूँगा, जो दिल्ली के सभी बुजुर्गों को अपने माता-पिता की तरह मानते है और बेटे की भूमिका निभाते हुए दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा रहे है।

उन्होंने कहा कि, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, अबतक दिल्ली से 84 ट्रेनों के माध्यम से 80 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा है और उनका वादा है कि चाहे कितनी भी बाधाएं आ जाये लेकिन वो बुजुर्गों के लिए तीर्थ-यात्रा का सिलसिला रुकने नहीं देंगे और दिल्ली के हर बुजुर्ग की तीर्थ यात्रा करवाएंगे|

इस मौक़े पर विधायक कुलदीप कुमार तीर्थ-यात्रियों को उनके यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दी और अपील करते हुए कहा कि, यात्रा के दौरान आप सभी अच्छे से दर्शन करें और भगवन श्रीकृष्ण से देश और दिल्ली की तरक्की की कामना जरुर करें| उन्होंने तीर्थ-यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जब द्वारकाधीश पहुंचे तो अपने परिवार के साथ-साथ देश और दिल्लीवालों की सुख समृधि की कामना भी ज़रूर करें।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

बता दे कि, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार पिछले दो-तीन वर्षों से अपने बुजुर्गों को देश भर में विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाती है। इसी कड़ी में सोमवार शाम सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन श्री द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। इससे पहले, दिल्ली सरकार की ओर से त्यागराज स्टेडियम में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य तीर्थ यात्रियों को अंतरमन की शांति पाने और आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे साथी यात्रियों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करना था।

विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि, दिल्लीवासियों का सौभाग्य है कि दिल्ली के हर बुजुर्ग को बेटे के रूप में अरविंद केजरीवाल मिले हैं, जिन्होंने जिम्मेदारी ली है कि मैं दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थयात्रा करवाउंगा। और वो श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए अबतक 80,000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज चुके है|

उल्लेखनीय है कि, अपनी इस योजना के तहत केजरीवाल सरकार यात्रियों को एसी ट्रेन से भेजती है, उनके लिए एसी होटल बुक करवाती है, समय से खाने-पीने और दर्शन की व्यवस्था करवाती है और एक भी मौका ऐसा नहीं आने देती जहाँ बुजुर्गों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े| केजरीवाल सरकार सुनिश्चित करती है कि पूरी यात्रा के दौरान बुजुर्गों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रहे|

इन तीर्थ स्थलों का दर्शन कराती है केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल, शिरडी में तमकेश्वरम्, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णोदेवी, पुष्कर, फतेहपुर सिकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन अपने खर्चे पर करवाती है। पात्र यात्री अपनी मन पसंद यात्रा को चुन सकते हैं।

दिल्ली सरकार तीर्थयात्रियों की पूरी यात्रा का उठाती है खर्च

इन यात्राओं में भाग लेने के लिए सभी तीर्थ यात्रियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करना होता है। आवेदनों की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली सरकार इच्छित तीर्थ स्थलों तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वातानुकूलित ट्रेनों की व्यवस्था करती है। दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रियों के उनके घर से रेलवे स्टेशन तक और वापस घर पहुंचाने तक के लिए परिवहन की जिम्मेदारी लेती है। साथ ही, उनके होटल पहुंचने के बाद तीर्थ स्थलों तक और वहां से स्थानीय यात्रा की व्यवस्था भी करती है। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को अच्छे होटलों में रहने के साथ भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करती है। इसके अलावा, हर तीर्थयात्री को एक किट दी जाती है, जिसमें बेडशीट, छाता, कंबल, तौलिया और स्नान किट समेत अन्य जरूरी वस्तुएं होती हैं, ताकि उनको यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती केन्द्रों संबंधी प्रशिक्षण प्रोग्राम का किया उद्घाटन

Next Post

राज्यसभा के 45 सांसद शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित, सदन स्थगित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन

राज्यसभा के 45 सांसद शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित, सदन स्थगित

Sandeep Pathak

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस पर राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने...

84 सिख दंगा

84 सिख दंगा मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सरकार का बयान, जल्द देंगे मुआवजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।