LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आज का दिन पंजाब समेत पूरे देश के लिए क्रांतिकारी दिन- अरविन्द केजरीवाल

आज का दिन पंजाब समेत पूरे देश के लिए क्रांतिकारी दिन- अरविन्द केजरीवाल

अब पंजाब में ख़ुद सरकार और सरकारी दफ़्तर आपके घर आएंगे- अरविन्द केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
क्रांतिकारी दिन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

आज इस कदम से भगवंत मान ने भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा हथौड़ा मारा- अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली में जगाए गए दीये की लौ के साथ हमने पंजाब में इन सुविधाओं का दीया जगाया- भगवंत मान

मैं 16 मार्च 2022 से इस दिन का इन्तज़ार कर रहा था- भगवंत मान

सरकारी दफ्तरों में होने वाली परेशानियां बंद, अब ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’- मुख्यमंत्री

लुधियाना, 10 दिसंबर (The News Air) पंजाब निवासियों को नागरिक केंद्रित सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज राज्य में क्रांतिकारी स्कीम ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ का आग़ाज़ किया, जिससे 43 सेवाएं लोगों को घर बैठे मिलेंगी।
इस स्कीम की शुरुआत करने के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि ईमानदार सरकार ने राज्य में असंभव लगने वाली बात को हकीकत में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने अरविन्द केजरीवाल की सोच से उपजे ‘दिल्ली मॉडल’ को अपनाया है, जिससे राज्य में जवाबदेही और पारदर्शी शासन के नये युग का आरंभ हुआ है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह नागरिक केंद्रित मॉडल समूचे देश में लागू होगा, जिससे देश निवासियों को बेहतर सेवाएं हासिल होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज का दिन साधारण दिन नहीं है बल्कि पंजाब और पंजाबियों के लिए निर्णायक पल के तौर पर भारतीय राजनीति और इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला दिन है। जब भविष्य में यह पूछा जाएगा कि आम आदमी की सुविधा के लिए पंजाब के सरकारी दफ़्तरों में लोगों की परेशानियां कब ख़त्म हुई थीं, तो इसका जवाब यह होगा कि 10 दिसंबर, 2023 को पंजाब ने इस इंकलाब दौर का आधार बांधा था।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से आम आदमी का मान-सम्मान बहाल होगा, क्योंकि यह सुनिश्चित बनाया गया है कि लोग अपनी जि़ंदगी स्वाभिमान से व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि अब से आम व्यक्ति की सरकारी दफ़्तरों में परेशानी और ज़लालत सदा के लिए ख़त्म होगी। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि टोल फ्री नंबर 1076 लोगों को उनके घर पर निर्धारित समय में सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में सहायक साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पिछले मुख्यमंत्रियों के विपरित वह आम लोगों की दुख-तकलीफ़ें सुनने के लिए ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि बीते गुरूवार उन्होंने बस्सी पठानां और श्री फतेहगढ़ साहिब में सांझ केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया था, जिसके उपरांत लोगों के मामूली मसले जो लंबे समय से लम्बित थे, को मिनटों में हल कर लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आज 43 सेवाओं की शुरुआत की गई है परन्तु राज्य सरकार की 80 से अधिक स्कीमें शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों के रोज़ाना के कामकाज करवाने के लिए मैं और मेरी पार्टी के बाकी 91 विधायक इस स्कीम पर निरंतर नजऱ रखेंगे, जिससे आम आदमी को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। यह सभी सरकारी दफ़्तरों की चैकिंग करेंगे, जिससे आम लोगों को सुविधा होगी।’’ उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आम आदमी को लाभ देने की बजाय लोगों की लूट की, जिस कारण उनको सत्ता से एक तरफ़ होना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 सालों के दौरान पंजाब में केवल दो या तीन परिवारों ने ही राज किया है और अपने निजी हितों के लिए राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने राज्य के लोगों का शोषण करने के लिए अपनी मजऱ्ी के साथ राज चलाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब इन नेताओं को लोगों द्वारा राजनीतिक गुमनामी की ओर धकेल दिया गया है और जब ईमानदार सरकार ने सत्ता संभाली तो राज्य में एक नये युग की शुरुआत हुई।
पंजाब को सभी सामाजिक बुराईयों का सफाया करके देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों के पूर्ण सहयोग की माँग करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाबियों को अपनी पसंद के हरेक क्षेत्र में जीत प्राप्त करने के अद्वितीय जज़्बे की बख़्शीश प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस कारण पंजाबियों ने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया भर में अपनी काबिलियत का सबूत दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब पंजाबियों को राज्य से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, नशों और अन्य सामाजिक बुराईयों का सफाया करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढऩा चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने योग्य नौजवानों को केवल मैरिट के आधार पर 38000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं। उन्होंने कहा कि नौकरियाँ पारदर्शी ढंग से केवजल योग्य नौजवानों को ही दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 58000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है और इससे निजी क्षेत्र में 2.98 लाख से अधिक नौकरियाँ पैदा होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश करना शुरू कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को अग्रणी और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए यह एक अहम कदम है।
इस दौरान अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दुख के साथ कहा कि हमारे महान देश भक्तों और शहीदों ने अपनी जानें इस कारण कुर्बान नहीं की थीं कि आज़ादी के बाद आम लोगों को सरकारी दफ़्तरों में परेशान होना पड़े। उन्होंने कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने बराबरी वाले समाज का सपना देखा था, जहाँ लोग आज़ाद भारत में मानक स्वास्थ्य, शिक्षा, मज़बूत सडक़ नेटवर्क, बिजली, पानी और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकें। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों के दौरान देश-भक्तों के यह सपने अधूरे रह गए क्योंकि किसी ने भी ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ जैसा क्रांतिकारी कदम कभी भी शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह नागरिक केंद्रित स्कीम आज़ादी से तुरंत बाद शुरू होनी चाहिए थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से राज्य सरकार की लगभग 99 प्रतिशत सेवाएं लोगों को उनके घर बैठे हासिल होंगी और अब लोगों को अपने दफ़्तरी कामकाज के लिए सरकारी दफ़्तरों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोगों को 100 प्रतिशत सरकारी सेवाएं उनके घर पर ही प्राप्त होंगी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह देश के महान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है और उनके सपनों को साकार करने की ओर एक इंकलाबी कदम है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि यह स्कीम लोगों की सुविधा के लिए साल 2018 में दिल्ली में शुरू की गई थी, परन्तु पंजाब को छोडक़र देश की किसी भी सरकार ने इसको लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इस कारण है क्योंकि बाकी राज्यों में सरकारी दफ़्तरों में आम आदमी से प्रशासनिक काम करवाने के लिए दलाल द्वारा लूटा जाने वाला पैसा वहाँ के मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों तक पहुँच जाता है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को छोडक़र देश की कोई भी सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि पंजाब के पास ईमानदार सरकार है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य से भ्रष्टाचार का सफाया करने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम के तौर पर ‘भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर’ शुरू किया था। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कई बड़े भ्रष्ट व्यक्तियों को सलाखों के पीछे डाला गया है और उनसे बरामद किए गए पैसे को राज्य के विकास के लिए सूझ-समझ के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ स्कीम से राज्य में भ्रष्टाचार पर हथोड़े की तरह हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन ब्रिटिश साम्राज्यवाद से आज़ादी दिवस के तौर पर मनाया जाता है, अब आज के दिन को पंजाब से ‘भ्रष्टाचार से आज़ादी’ के दिवस के तौर पर याद किया जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य में 4000 से अधिक नयी नौकरियाँ पैदा करेगी, जिससे नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये अवसर खुलेंगे। उन्होंने राज्य के विकास और लोगों की तरक्की को बढ़ावा देने के लिए कई विकास प्रमुख और लोक-हितैषी योजनाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि राज्य के लोगों को दी गई एक-एक गारंटी को हर तरह से पूरा किया जायेगा, जिससे उनको अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने एलजी विनय सक्सेना के साथ फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के…

Next Post

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
दिल्ली में न्यूनतम तापमान

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में

नीतीश कुमार ने अमित शाह

नीतीश कुमार ने अमित शाह से कहा, देशभर में जाति जनगणना कराएं

बिहार जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट

अमित शाह बोले : बिहार जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट का उद्देश्य है राजनीतिक लाभ उठाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।