• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए…

भाजपा ने ईडी से भिजवाया चौथा समन- गोपाल राय

The News Air by The News Air
शनिवार, 13 जनवरी 2024
A A
0
Gopal Rai Minister Delhi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Follow us on Google News

– भाजपा किसी भी तरह विपक्ष के नेताओं को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहती है, इसके लिए ईडी को अपना हथियान बना लिया है- गोपाल राय

– शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का तीन दिवसीय गोवा दौरे का कार्यक्रम घोषित हुआ और शनिवार को ईडी का समन आ गया, यह कोई इत्तेफाक नहीं- गोपाल राय

– सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंचने से पहले नोटिस को मीडिया में लीक करने का काम ईडी का नहीं, भाजपा का है- गोपाल राय

– ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए और भाजपा को भी ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं करना चाहिए- गोपाल राय

नई दिल्ली, 13 जनवरी (The News Air) ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा चौथा समन भेजे जाने पर पार्टी ने भाजपा पर तिखा हमला बोला है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव की तैयारी और चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए भाजपा ने ईडी से यह चौथा समन भिजवाया है। भाजपा किसी भी तरह नहीं चाहती है कि विपक्ष का कोई भी नेता लोकसभा चुनाव में प्रचार कर पाए। इसलिए विपक्ष के नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए भाजपा ने ईडी को अपना हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ‘‘आप’’ ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अरविंद केजरीवाल का 18 जनवरी से तीन दिवसीय गोवा दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की और शनिवार को ईडी ने समन भेजकर 18 जनवरी को ही बुलाया है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। हमारा अनुरोध है कि ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए। साथ ही, भाजपा को भी ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग करने से बचना चाहिए।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन भेजने के संबंध में कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा एक फिर नोटिस भेजा गया है। अभी शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल का गोवा दौरा करने का कार्यक्रम की घोषणा की है। सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर 18, 19 और 20 जनवरी को तीन दिवसीय दौरे पर गोवा जाएंगे और आज मीडिया के जरिए खबर मिली है कि ईडी ने समन जारी कर 18 जनवरी को बुलाया है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। ईडी इतने दिनों से चुप बैठी रही, लेकिन जब शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के गोवा दौरे का कार्यक्रम मीडिया में घोषित हुआ, तो ईडी ने भी नोटिस भेज दिया।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इस नोटिस से यह साफ दिख रहा है कि भाजपा किसी भी तरह से विपक्ष के नेताओं को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है। अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव का प्रचार और चुनाव की तैयारियां न कर सकें, इससे रोकने के लिए भाजपा ईडी को अपना एक हथियार बना चुकी है। ऐसा लगता है कि ईडी भाजपा के एक फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रही है। जबकि ईडी एक संवैधानिक संस्था है। संवैधानिक संस्था की नोटिस मुख्यमंत्री के पास पहुंचने से पहले मीडिया में लीक कर दी जाती है। ईडी की नोटिस मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंची है और हमें मीडिया से नोटिस भेजे जाने की खबर मिल गई कि ईडी की चौथी नोटिस जारी हो गई है। नोटिस को मीडिया में लीक करने का यह काम संवैधानिक संस्थाओं का नहीं है, बल्कि भाजपा का काम है।

यह भी पढे़ं 👇

national herald case Enforcement Directorate ED

National Herald Case: सोनिया-राहुल को बड़ी राहत, कोर्ट ने ED की चार्जशीट को किया खारिज

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
Goa Nightclub Fire

Goa Nightclub Fire: 25 लोगों की मौत के बाद फरार Luthra Bros थाईलैंड से लाए जा रहे भारत

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
CBSE Recruitment 2025

CBSE Recruitment 2025: बोर्ड में 124 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
SSC GD Constable Recruitment 2026

SSC GD Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25,487 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने निवेदन करते हुए कहा कि ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए, ईडी को भाजपा का राजनीतिक हथियान नहीं बनना चाहिए। साथ ही, भाजपा को भी ईडी का राजनीतिक दुरुप्रयोग करने से बचना चाहिए। इस तरह से बिना सिर-पैर के एक राजनीतिक मकसद से अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए बार-बार ये लोग जो नोटिस भेजते जा रहे हैं, उसे बंद करना चाहिए।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

national herald case Enforcement Directorate ED

National Herald Case: सोनिया-राहुल को बड़ी राहत, कोर्ट ने ED की चार्जशीट को किया खारिज

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
Goa Nightclub Fire

Goa Nightclub Fire: 25 लोगों की मौत के बाद फरार Luthra Bros थाईलैंड से लाए जा रहे भारत

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
CBSE Recruitment 2025

CBSE Recruitment 2025: बोर्ड में 124 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
SSC GD Constable Recruitment 2026

SSC GD Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25,487 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
RCFL Management Trainee Recruitment 2025

RCFL Management Trainee Recruitment 2025: मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
Mazagon Dock Apprentices Recruitment 2025

Mazagon Dock Apprentices Recruitment 2025: 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

GN Follow us on Google News

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR