LIVE | ...
मंगलवार, 4 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - ‘‘आप’’ का रविवार से ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान, नई दिल्ली विधानसभा से होगी शुरूआत

‘‘आप’’ का रविवार से ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान, नई दिल्ली विधानसभा से होगी शुरूआत

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जनवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– बिना पुनर्वास किए गरीबों को बेघर करने के केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ ‘‘आप’’ 14 से 21 जनवरी तक झुग्गियों में नुक्कड़ सभाएं करेगी- गोपाल राय

– अभियान की शुरूआत नई दिल्ली के बीआर-डीआईपी कैंप से होगी और 21 जनवरी को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा- गोपाल राय

– भाजपा की केंद्र सरकार ने अपनी एजेंसियों को झुग्गियों में रह रहे गरीबों को बेघर करने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया है- गोपाल राय

– भाजपा ग़रीबों से नफ़रत करती है, इसलिए कोर्ट के कहने के बावज़ूद बिना पुनर्वास किए बुल्डोजर चलाकर ग़रीबों को बेघर कर रही है- गोपाल राय

– महरौली-धौला कुआं के बाद अब नई दिल्ली विधानसभा के बीआर-डीआईपी कैंप में डीडीए ने ग़रीबों को बेघर करने का नोटिस चस्पा किया है- गोपाल राय

– एक तरफ भाजपा चुनाव में ‘जहां झुग्गी-वहीं मकान’ देने की बात करती है और दूसरी तरफ बिना पुनर्वास किए गरीबों को बेघर कर देती है- गोपाल राय

नई दिल्ली, 13 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी रविवार से दिल्ली में ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान की शुरूआत करेगी। ‘‘आप’’ का यह अभियान भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बिना पुनर्वास किए झुग्गियों में रह रहे गरीब लोगों को बेघर करने के आदेश के खिलाफ चलाया जाएगा। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 से 21 जनवरी तक चलने वाले ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान की शुरूआत नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के बीआर कैंप और डीआईपी कैंप से नुक्कड़ सभा से होगी। क्योंकि महरौली और धौला कुआं के बाद अब बीआर-डीआईपी कैंप में डीडीए ने ग़रीबों को बेघर करने का नोटिस चस्पा किया है। इसके अलावा, दिल्ली की जिन-जिन झुग्गियों में रह रहे गरीबों को बेघर करने की संभावना है, वहां भी हमारे विधायक और पार्षद नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को बताएंगे कि भाजपा कैसे इस ठिठुरती ठंड में उनको बेघर करने का अभियान शुरू किया है। वहीं, अभियान के आखिरी दिन 21 जनवरी को भाजपा मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि एक बार फिर भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली में लोगों को बेघर करने पर पूरी सिद्दत के साथ जुट चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा अपनी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली के अंदर अनाधिकृत कालोनियों में रह रहे लोगों को इस ठिठुरती ठंड में बेघर किया जाए। पिछले दिनों इस तरह की घटनाएं दिल्ली के मेहरौली, धौलाकुंआ में हो चुकी है। कुछ दिन पहले नई दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में रेलवे ने झुग्गियों को तोड़ लोगों को बेघर करने का आदेश दिया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट जाकर रेलवे के उस आदेश को रूकवाया था।

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल ने कहा कि पता चला है कि पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़कर गरीब लोगों को बेघर करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीआर कैंप और डीआईपी कैंप में बनी झुग्गियों को तोड़ने के लिए डीडीए की नोटिस चस्पा की गई है। अभी डीडीए सर्वे का काम कर रहा है। सर्वे समाप्त होने के बाद इन झुग्गियों में रहे गरीब लोगों को भी बेघर करने का अभियान शुरू हो जाएगा। एक तरफ, भाजपा हर चुनाव से पहले दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित झुग्गियों में रह रहे गरीब लोगों को कहती है कि जहां झुग्गी-वहीं मकान देंगे और दूसरी तरफ बिना पुनर्वास किए ही लोगों को बेघर कर देती है। जबकि कोर्ट बार-बार यह सवाल उठा रहा है कि झुग्गियों में रह रहे लोगों का पुनर्वास किए बिना उनको बेघर नहीं कर सकते हैं। चूंकि भाजपा को गरीबों से नफरत है। उनको समझ में नहीं आता है कि लोग कैसे इस गरीबी में अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। इसलिए बुल्डोजर लगाकर एक दिन में ही लोगों को बेघर कर दिया जाता है।

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना पुनर्वास किए लोगों को बेघर करने का जो अभियान शुरू किया है, उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों के साथ आज बैठक कर यह निर्णय लिया है कि इसके खिलाफ पूरी दिल्ली के अंदर ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 14 से 21 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में झुग्गी क्लस्टर्स में रह रहे गरीब लोगों के बीच नुक्कड़ सभा कर भाजपा के झुग्गी तोड़ो अभियान के बारे में बताया जाएगा। आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद अलग-अलग झुग्गियों में जाकर सभा करेंगे। भाजपा द्वारा गरीब लोगों को बेघर करने के शुरू किए गए अभियान के खिलाफ 21 जनवरी को भाजपा मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान की शुरूआत रविवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के बीआर और डीआईपी कैंप से किया जाएगा। इसके बाद पूरी दिल्ली में जहां पर झुग्गी में रहने वाले गरीब लोगों को बेघर करने की संभावनाएं दिख रही हैं, वहां पर भी ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान चलाया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए…

Next Post

राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिये मिलती है आध्यात्मिक जगत के लोगों से ऊर्जा:मोदी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
PM Modi

राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिये मिलती है आध्यात्मिक जगत के लोगों से ऊर्जा:मोदी

पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगाह: अनुराग ठाकुर

पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगाह: अनुराग ठाकुर

केजरीवाल को ईडी से चौथी बार समन

Arvind Kejriwal को ईडी से चौथी बार समन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।