LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिये मिलती है आध्यात्मिक जगत के लोगों से ऊर्जा:मोदी

राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिये मिलती है आध्यात्मिक जगत के लोगों से ऊर्जा:मोदी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
PM Modi

PM addresses G20 Trade and Investment Ministers Meeting held in Jaipur via video message on August 24, 2023.

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (The News Air) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य सिद्ध करने के प्रयासों को आध्यात्मिक जगत के लोगों से ऊर्जा मिलती है।

श्री मोदी चारण समाज द्वारा पूज्य आई श्री सोनल मां के तीन दिवसीय जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में एक वीडियो संदेश में कहा, “आज जब भारत विकसित होने के लक्ष्य पर, आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, तो आई श्री सोनल मां की प्रेरणा, हमें नयी ऊर्जा देती है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति में चारण समाज की भी बड़ी भूमिका है।” यह महोत्सव इस समाज के आस्था के केंद्र मढड़ा धाम में आयोजित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सोनल मां देश के लिये, चारण समाज के लिये, माता सरस्वती के सभी उपासकों के लिये महान योगदान की महान प्रतीक हैं। भागवत पुराण जैसे ग्रन्थों में चारण समाज को सीधे श्रीहरि की संतान कहा गया है। इस समाज पर माँ सरस्वती का विशेष आशीर्वाद भी रहा है। इसीलिये, इस समाज में एक से एक विद्वानों ने परंपरा अविरत चलती रही है।

श्री मोदी ने कहा कि सोनल मां के दिये गये 51 आदेश, चारण समाज के लिये दिशादर्शक और पथदर्शक हैं। चारण समाज को इसे याद रखना चाहिये और समाज में जागृति लाने का काम निरंतर जारी रखना चाहिये। उन्होंने कहा, “ मुझे बताया गया है कि, सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिये मढड़ा धाम में सतत सदाव्रत का यज्ञ भी चल रहा है। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की और विश्वास जताया कि मढड़ा धाम राष्ट्र निर्माण के ऐसे अनगिनत अनुष्ठानों को गति देता रहेगा। चारण समाज के लोग मूलत: गुजरात-सौराष्ट्र क्षेत्र के निवासी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ गुजरात और सौराष्ट्र की धरती महान संतों और विभूतियों की भूमि रही है। सौराष्ट्र की इस सनातन संत परंपरा में श्री सोनल मां आधुनिक युग के लिये प्रकाश स्तम्भ की तरह थीं। उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा, उनकी मानवीय शिक्षायें, उनकी तपस्या, इससे उनके व्यक्तित्व में एक अद्भुत दैवीय आकर्षण पैदा होता था। उसकी अनुभूति आज भी जूनागढ़ और मढड़ा के सोनल धाम में की जा सकती है।”

यह भी पढे़ं 👇

Punjab DA Arrears Strike

Punjab DA Arrears Strike: 27 अगस्त को पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल, सरकारी काम ठप होने की आशंका

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि श्री सोनल मां की ओजस्वी वाणी खुद इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण रही है। उन्हें पारंपरिक पद्धति से कभी शिक्षा नहीं मिली, लेकिन, संस्कृत भाषा उस पर भी उनकी अद्भुत पकड़ थी तथा शास्त्रों का उन्हें गहरा ज्ञान प्राप्त था। उनके मुख से जिसने भी रामायण की मधुर कथा सुनी, वो कभी नहीं भूल पाया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर का भी उल्लेख किया । उन्होंने कहा, ‘हम सब कल्पना कर सकते हैं कि आज जब अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है, तो श्री सोनल मां कितनी प्रसन्न होंगी।”
उन्होंने श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को सभी से हर घर में श्रीराम ज्योति प्रज्वलित करने का का आग्रह।

श्री मोदी ने मंदिरों में स्वच्छता के लिये कल से शुरू किये गये विशेष अभियान का भी उल्लेख किया। इस दिशा में भी हमें मिलकर काम करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है, हमारे ऐसे प्रयासों से श्री सोनल मां की खुशी अनेक गुणा बढ़ जायेगी।” समारोह में समाज की वर्तमान आध्यात्मिक मुखिया गादीपति- कंचन मां धाम के व्यवस्थापक गिरीश आपा और समाज के बड़ी संख्या में आये लोग शामिल थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘‘आप’’ का रविवार से ‘‘घर बचाओ-भाजपा हटाओ’’ अभियान, नई दिल्ली विधानसभा से होगी शुरूआत

Next Post

पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगाह: अनुराग ठाकुर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab DA Arrears Strike

Punjab DA Arrears Strike: 27 अगस्त को पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल, सरकारी काम ठप होने की आशंका

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगाह: अनुराग ठाकुर

पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगाह: अनुराग ठाकुर

केजरीवाल को ईडी से चौथी बार समन

Arvind Kejriwal को ईडी से चौथी बार समन

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।