बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - भाजपा राज में सरकारी अस्पताल हुए बीमार, मुफ्त दवा के लिए भटक रहे तीमारदार- सौरभ भारद्वाज

भाजपा राज में सरकारी अस्पताल हुए बीमार, मुफ्त दवा के लिए भटक रहे तीमारदार- सौरभ भारद्वाज

प्रदूषण से बढ़ती बीमारियों और अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिलने से दिल्लीवालों पर दोहरी मार पड़ रही- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
in नई दिल्ली
A A
0
Sourabh
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (The News Air) भाजपा सरकार दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा लगभग खत्म कर चुकी है। अब अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां सिर्फ नाम मात्र की मिल रही हैं। गुरुवार को “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभरद्वाज द्वारा राजीव गांधी अस्पताल का रियलिटी चेक करने के बाद शुक्रवार को कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा कर मुफ्त दवा, टेस्ट और सर्जरी का रियलिटी चेक किया और पाया कि यहां भी मरीजों को आधी भी दवाइयां मुफ्त नहीं मिल रही हैं और ज्यादातर दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इस पर सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा राज में सरकारी अस्पताल खुद बीमार पड़े हैं और मुफ्त दवा के लिए तीमारदार भटक रहे हैं। प्रदूषण से बढ़ती बीमारियों और अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिलने से दिल्लीवालों पर दोहरी मार पड़ रही है। जबकि केजरीवाल सरकार में दवाइयों के साथ टेस्ट और सर्जरी तक मुफ्त होता था।

वहीं, एलबीएस अस्पताल का रियलिटी चेक करने पहुंचे विधायक कुलदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की भारी किल्लत हो गई है, जो भाजपा शासित सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर हम खुद जांच करने पहुंचे और पाया कि मरीजों को पर्ची पर 8-10 दवाइयां लिखी जा रही हैं, लेकिन अस्पताल से केवल एक-दो सस्ती दवाइयां ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि महंगी दवाइयों को बाहर से खरीदने का निर्देश दिया जा रहा है। यह स्थिति केजरीवाल सरकार के दौरान कभी नहीं थी। केजरीवाल सरकार में महंगी से महंगी दवाइयां पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होती थीं।

कुलदीप कुमार को एक बुजुर्ग मरीज ने बताया कि उन्हें दो दवाइयां ही दी गई हैं, बाकी सभी पर ‘कट’ लगाकर बाहर से लाने को कहा गया है। एक अन्य मरीज से जाकर बताया कि दोनों की समान दवाई है, एक को मिल रही है तो दूसरे को नहीं मिल रही है मरीज ने पर्ची दिखाते हुए शिकायत की कि सात दवाइयों में से केवल एक मिली, बाकी छह बाहर से लानी पड़ीं। अब अस्पताल में सस्ती दवाइयां ही उपलब्ध हैं और महंगी दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही है। दवा लेने आए एक युवक ने बताया कि पहले तो सारी मिल जाती थीं, लेकिन अब कहते हैं बाहर से लो। कुलदीप कुमार ने पाया कि अस्पताल में ओआरएस जैसी साधारण दवाइयां भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि दवाइयां और टेस्ट फ्री हो रहे हैं, लेकिन हकीकत में मरीज सुबह से लाइनों में लगे रहते हैं, फिर भी एक-दो दवाइयां ही मिल पाती हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal Delhi High Court में RSS मुद्दे पर भिड़े

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: बारिश का दौर खत्म, 40°C तक पहुंचेगा पारा, गर्मी के लिए तैयार रहें

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

कुलदीप कुमार ने टेस्ट सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। एक मरीज ने बताया कि डॉक्टर ने कई टेस्ट लिखे, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कहा कि बाहर से कराओ। जबकि पहले सभी टेस्ट सरकारी अस्पतालों में ही फ्री होते थे, लेकिन अब मरीजों को निजी लैबों की शरण लेनी पड़ रही है। गरीब आदमी सुबह से आता है, दोपहर हो जाती है, फिर भी एक दवाई नहीं मिलती।

कुलदीप कुमार ने इमरजेंसी विभाग की दुर्दशा पर विशेष ध्यान दिलाया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को भी दवा काउंटर से दवा नहीं मिल रही है। जबकि इमरजेंसी में तो एक भी दवा की कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन यहां मरीजों को ऊपर से नीचे भेजा जा रहा है और दवाई न होने पर “मोदी जी की दुकान” (प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र) की ओर इशारा किया जा रहा है। अस्पतालों के बाहर ये स्टोर जानबूझकर खोले गए हैं ताकि मरीजों से पैसे वसूले जाएं, जबकि पहले कोई ऐसा स्टोर नहीं होता था।

कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि दवाइयां सही मिल रही हैं और केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं, लेकिन मरीज खुद बता रहे हैं कि कुछ नहीं मिल रहा। यह स्थिति केजरीवाल सरकार के दौरान कभी नहीं थी, जब मरीजों को दवाइयां, टेस्ट और सर्जरी सहित पूर्ण इलाज मुफ्त मिलता था। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले वोट लेने आते हैं, लेकिन अस्पतालों को बर्बाद कर रहे हैं। इन्हें कोई वोट न दें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड की लिंक सड़कों के नवीनीकरण पर पैनी नजर: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Next Post

‘Police हटा दो, किसान दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे’, Gujarat में Kejriwal का BJP पर हमला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal Delhi High Court में RSS मुद्दे पर भिड़े

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: बारिश का दौर खत्म, 40°C तक पहुंचेगा पारा, गर्मी के लिए तैयार रहें

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

'Police हटा दो, किसान दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे', Gujarat में Kejriwal का BJP पर हमला

Arvind Kejriwal

Kejriwal का 'Sheesh Mahal 2.0' Chandigarh में? BJP के दावे पर AAP का पलटवार

Mallikarjun-Kharge.

'RSS पर फिर से Ban लगना चाहिए', Mallikarjun Kharge का बड़ा बयान, Sardar Patel का किया जिक्र

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।