LIVE | ...
बुधवार, 23 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड की लिंक सड़कों के नवीनीकरण पर पैनी नजर: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड की लिंक सड़कों के नवीनीकरण पर पैनी नजर: गुरमीत सिंह खुड्डियां

कृषि मंत्री द्वारा गुणवत्ता से किसी भी तरह के समझौते की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
in पंजाब
A A
0
Gurmeet Khudian
109
SHARES
726
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गठित सीएम फ्लाइंग स्क्वाड राज्यभर में पंजाब मंडी बोर्ड और पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है।

यह निगरानी राज्य सरकार द्वारा 4,150 करोड़ रुपये की लागत से 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण और मरम्मत से संबंधित शुरू किए गए व्यापक परियोजना का हिस्सा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई ठेकेदार सामग्री की गुणवत्ता से समझौता करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

ED Officer Niranjan Singh joins Akali Dal

पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह की राजनीतिक पारी

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
GMADA Office Raid

GMADA Office Raid: अफसरों के दफ्तर बने ‘बेडरूम’, रात 2 बजे तक चली पूछताछ

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
High Court

Delhi High Court: 7 न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति, Judge की संख्या बढ़कर 50 हुई

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
DIG Bhullar Case

DIG Bhullar Corruption Case: CBI Court ने शिकायतकर्ता Aakash Batta को गवाह के रूप में तलब किया

सोमवार, 21 सितम्बर 2026

उन्होंने बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वाड टीमें फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और अब तक सात जिलों में कार्यों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इन जिलों में फरीदकोट, एस.बी.एस. नगर, तरन तारन, श्री मुक्तसर साहिब, जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर शामिल हैं।

श्री खुड्डियां ने बताया कि पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर सड़कें पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली कुल 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन से संबंधित परियोजना शुरू कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें पांच वर्षों के रखरखाव का खर्च भी शामिल है। इनमें से 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 725.75 करोड़ रुपये पांच वर्षों के रखरखाव पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के लिए किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप 383.53 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

कृषि मंत्री ने बताया कि धुंध या अंधेरे के दौरान जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत और उन्नयन की गई लिंक सड़कों पर 91.83 करोड़ रुपये की लागत से एक विशेष सड़क सुरक्षा परियोजना लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि धुंध या अंधेरे में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिंक सड़कों के दोनों किनारों पर तीन इंच चौड़ी सफेद पट्टी पेंट की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

PM Modi का ‘गमछा Move’: 30 सेकंड का Video, बिहार की Politics में बड़ा संदेश?

Next Post

भाजपा राज में सरकारी अस्पताल हुए बीमार, मुफ्त दवा के लिए भटक रहे तीमारदार- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ED Officer Niranjan Singh joins Akali Dal

पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह की राजनीतिक पारी

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
GMADA Office Raid

GMADA Office Raid: अफसरों के दफ्तर बने ‘बेडरूम’, रात 2 बजे तक चली पूछताछ

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
High Court

Delhi High Court: 7 न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति, Judge की संख्या बढ़कर 50 हुई

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
DIG Bhullar Case

DIG Bhullar Corruption Case: CBI Court ने शिकायतकर्ता Aakash Batta को गवाह के रूप में तलब किया

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
Sangrur Drug Video Case

Sangrur Drug Video Case: नशा तस्करी Video वायरल करने वाले युवक ने निगला जहर, Sarpanch पर धमकी के आरोप

सोमवार, 21 सितम्बर 2026
Ravneet Bittu

CM Bhagwant Mann के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंके, Ravneet Bittu गिरफ्तार

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Next Post
Sourabh

भाजपा राज में सरकारी अस्पताल हुए बीमार, मुफ्त दवा के लिए भटक रहे तीमारदार- सौरभ भारद्वाज

Arvind Kejriwal

'Police हटा दो, किसान दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे', Gujarat में Kejriwal का BJP पर हमला

Arvind Kejriwal

Kejriwal का 'Sheesh Mahal 2.0' Chandigarh में? BJP के दावे पर AAP का पलटवार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।