मुंबई. बॉलीवुड (bollywood) में काम करने वाले एक्टर-एक्ट्रेस सुंदर और स्टाइलिश लुक के लिए क्या नहीं करते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। अगर इससे भी बात नहीं बनती तो प्लास्टिक सर्जरी कराते हैं। प्लास्टिक सर्जरी जैसे बड़े ऑपरेश तो बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए आम बातें हैं। अपने लुक्स में निखार लाने के लिए वो छोटे-बड़े सर्जरी करवाते रहते हैं। लेकिन सभी इस कतार में शामिल नहीं हैं। कुछ एक्ट्रेस अपने नेचुरल ब्यूटी से छेड़छाड़ नहीं करने में यकीन रखती हैं। आज वो अपनी नेचुरल ब्यूटी के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने में कामय हुई हैं। आइए 10 ऐसी एक्ट्रेस से मिलवाते हैं जिन्होंने उपरवाले की दी हुई खूबसूरती पर यकीन किया और हिट हो गईं।
हिमाचल प्रदेश में पैदा हुई यामी गौतम (Yami gautam) को उपर वाले ने बेहतरीन ब्यूटी से नवाजा है। वो नेचुरल ब्यूटी क्वीन हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कभी भी प्लास्टिक सर्जरी कराने की नहीं सोचीं। वो अपनी इसी खूबसूरती के साथ बॉलीवुड में की हिट फिल्मों को दिया। यामी अपनी स्किन और हेयर केयर में घरेलू नुस्खों का उपयोग करती हैं। इनकी होम रेमेडीज में हल्दी, बेसन और मलाई खासतौर पर शामिल है।
श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) शक्ति कपूर की बेटी हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान उन्होंने बनाई है। जहां बॉलीवुड में एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराती हैं, वहीं श्रद्धा ने अपने नेचुरल ब्यूटी पर यकीन किया। उन्होंने कभी किसी शो में कहा था कि प्लास्टिक सर्जरी आपके नेचुरल ब्यूटी को खत्म कर देती है।
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण (Deepika padukon)अपने फिगर और स्माइल को लेकर बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम कायम कर चुकी हैं। हॉलीवुड में भी उन्होंने नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने स्कीन व्हाइटनिंग तो कराई है, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी से दूर रहीं। रणवीर सिंह की दीपिका ने किसी कार्यक्रम में कहा था कि अगर आपके अंदर कुछ करने का जुनून हो तो लुक्स मैटर नहीं करता है।
आलिया भट्ट (Alia bhatt) बॉलीवुड की सबसे प्यारी और मासूम चेहरे वाली एक्ट्रेस हैं। एक बार जब उनसे पूछा गया था कि वो प्लास्टिक सर्जरी क्यों नहीं कराई तो उन्होंने कहा था कि वो भगवान के दिए खूबसूरती में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहती हैं। आलिया अबतक इसी चेहरे की बदौलत कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline fernandez) ग्लैमर इंडस्ट्री में बेहतरीन फिगर के लिए जानी जाती हैं। वो नेचुरल ब्यूटी पर यकीन करती हैं। उन्होंने इसे बढ़ाने के लिए कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi sinha) बॉलीवुड में एंट्री से पहले वो बेहद ही मोटी थी। उन्होंने बिना किसी सर्जरी के 30 किलो वजन कम किया। वो एक हेल्दी जीवन जीने पर यकीन करती हैं। बॉडी शेमिंग को लेकर कई बार अभिनेत्री ट्रोल भी हुई लेकिन इसकी उन्होंने कभी परवाह नहीं की। अपनी एक्टिंग की बदलौत हमेशा हिट फिल्म देती रही हैं।
सोनम कपूर (Sonam kapoor) ने भी अपनी रियल ब्यूटी पर यकीन किया। उन्होंने कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ डांसर भी हैं। अभिनेत्री लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ शिफ्ट हैं।
She added, “They followed my car even after the signal turned green. It was like a power trip for them.”
इलियाना डिक्रूज (ileana d’cruz) बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं। वो साउथ की सुपरस्टार हैं। वो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उन्होंने भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई। उन्हें अपने कर्व के लिए टॉन्ट भी सुनना पड़ा, लेकिन वो इसे बेहद ही खूबसूरती से लिया और ठीक किया।
nargis fakhri
रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ( Nargis fakhri) बेहद ही खूबसूरत हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर कॉन्फिडेंस बढ़ाना है तो प्लास्टिक सर्जरी में कोई बुराई नहीं। लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनाया नहीं।
Aishwarya Rai Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के पास गॉड की दी हुई इतनी खूबसूरती है कि उन्हें कभी प्लास्टिक सर्जरी कराने की जरूरत ही नहीं हुई। अभिनेत्री अपनी नेचुरल ब्यूटी की बदौलत ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमाया। इंटरनेशनल लेवल पर उनकी ब्यूटी के चर्चे होते हैं।