LIVE | ...
सोमवार, 1 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मानसून में सेक्स के दौरान हो सकती हैं कुछ जटिलताएं, ये 5 उपाय करेंगे इनसे बचाने में आपकी मदद

मानसून में सेक्स के दौरान हो सकती हैं कुछ जटिलताएं, ये 5 उपाय करेंगे इनसे बचाने में आपकी मदद

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 9 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, हेल्थ
A A
0
सेक्स
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यूं तो सेक्स के लिए कोई खास मौसम या समय तय नहीं होता है। बारिश की हल्की फुहारों में अपने र्पाटनर के साथ समय बिताने की चाहत हर किसी के मन में होती है। अधिकतर लोग बारिश में भीगने और इस मौसम में सेक्स करना खूब पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मौसम में यौन संबध बना रही है, तो कुछ खास बातों का ख्याल रखना ज़रूरी है। दरअसल, हवा में नमी के चलते वजाइना में खुजली, रैशेज और जलन की समस्या बनी रहती है। जानते हैं मानसून सेक्स (Monsoon sex) के दौरान होने वाली समस्याएं और उससे बचने का तरीका भी।

इस बारे में बातचीत करते हुए मदरहुड अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुशरूता मोकादम के अनुसार मानसून के मौसम में वजाइना में हर वक्त नमी महसूस होती है। उमस भरी गर्मी और गीलेपन का एहसास बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं। इससे रैशिज, इंफलामेशन और यूटीआई का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में मौसम में सेक्स करने से पहले हमें वजाइना की क्लीनिंग को लेकर सचेत रहने की ज़रूरत है। सही पैन्टी का चुनाव करने से लेकर सेक्स के दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखने की आवश्यकता है। स्वच्छता का ध्यान न रखने से योनि को इन समस्याओं से होकर गुज़रना पड़ता है।

यह भी पढे़ं 👇

Plastic Currency India

Plastic Currency India में आएंगे प्लास्टिक नोट, RBI का बड़ा प्लान

सोमवार, 1 जून 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today सोने चांदी के रेट में बदलाव, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जून 2026
Social Media Ban

Social Media Ban 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, बड़ा फैसला

सोमवार, 1 जून 2026
Punjab Himachal Border

Punjab Himachal Border Protest 55 जगहों पर धरना, एंट्री टैक्स विरोध

सोमवार, 1 जून 2026

मानसून सेक्स के दौरान बढ़ने वाले जोखिम

1. यूटीआई

जर्नल ऑफ जनरल इंटरनल मेडिसिन के अनुसार सेक्सुअल इंटरकोर्स के चलते महिलाओं में यूरिनरी टरैक्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वे महिलाएं जो मेनोपॉज के नज़दीक होती है। उनकी वजाइनल लाइनिंग थिक होने लगती है, जो यूटीआई के खतरे को बढ़ा देती है। इसके अलावा अगर आपका पार्टनर मानसून में किसी बैक्टीरियल इंफैक्शन के शिकार हो चुके है, तो उससे भी यूटीआई का जोखिम बढ़ने लगता है।


Monsoon sex mei UTI ka khatra
जानते हैं मानसून सेक्स के दौरान होने वाली समस्याएं और उससे बचने का तरीका भी। चित्र : एडोबी स्टॉक
2. यौन संचारित रोग

इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमणों के पनपने से इंटरकोर्स के दौरान जलन का एहसास होने लगता है। जहां बैक्टीरियल वेजिनोसिस महिलाओं में वजाइनल बर्निंग की समस्या पैदा करता है, तो वहीं पुरुषों में प्रोस्टेटाइटिस का कारण बनता है। इंफेक्शन के चलते व्हाइट डिसचार्ज, खुजली और जलन की समस्या पैदा होने लगती है। इससे शरीर में यौन संचारित रोग का खतरा बढ़ने लगता है। ट्राइकोमोनिएसिस, गोनोरिया, जेनिटल दाद और क्लैमाइडिया जैसे रोग बढ़ने लगते हैं।

3. यीस्ट इंफेक्शन

मानसून में यीस्ट इंफेक्शन बढ़ने का खतरा बना रहता है। दरअसल, वेजाइना हर वक्त नमी युक्त रहने से ये संक्रमण आसानी से फैलने लगता है। सेक्स के दौरान महिलाओं से यीस्ट इंफेक्शन पुरूषा में आसानी से ट्रांसफर हो जाने का जोखिम बढ़ जाता है। जो लंबे वक्त तक महिलाओं में बना रहता है।

इन आसान टिप्स से मानसून सेक्स को बनाएं आसान

1.प्यूबिक हेयर शेव करने से बचें

मानसून के वक्त बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में प्यूबिक हेयर हमारी रक्षा करने का काम करते हैं। इनकी मदद से इंटरकोर्स के वक्त सीधे त्वचा के संपर्क में आने से फैलने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है। मानसून के दौरान प्यूबिक हेयर शेव न करने से बैक्टीरिया के प्रसार को रोका जा सकता है और संक्रमण के जोखिम को भी कम कर सकते है।

Pubic hair remove karne ka tareeka
मानसून के दौरान प्यूबिक हेयर शेव न करने से बैक्टीरिया के प्रसार को रोका जा सकता है और संक्रमण के जोखिम को भी कम कर सकते है। चित्र : एडॉबीस्टॉक
2. स्पाइसी फूड करें अवॉइड

अगर आप दिनभर में बार बार स्पाइसी फूड का सेवन कर रही हैं, तो इससे बर्निग सेंसेशन का खतरा रहता है। मसालेदार खाना खाने से वजाइना के पीएच लेवल पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसके चलते वजाइना में फंगल इंफेक्शन का जोखिम बढ़ने लगता है। मानसून में वजाइनल हेल्थ को उचित बनाए रखने के लिए सादा खाना ही खाएं।

3. इंटरकोर्स के बाद करें वजाइना क्लीन

इंटिमेट हेल्थ को बनाए रखने के लिए वजाइना को यूरिन पास करने के बाद ज़रूर क्लीन करें। इससे दुर्गंध और संक्रमण दोनों ही प्रकार की समसयाओं से बचा जा सकता है। संक्रमण फैलने से बार बार डिस्चार्ज होने लगता है, जिससे गीलेपन का एहसास होता है। इसके चलते आप खुजली की समस्या से दो चार होने लगते हैं।

4. वजाइना वॉश का करें इस्तेमाल

सेक्स के बाद वजाइना को वेट वाइप्स से अवश्य क्लीन करें। इसके लिए आप दिन में दो बार वजाइना वॉश की मदद से क्लीनिंग मेंटेन रखें। इसके लिए माइल्ड पीएच बैलेंसड क्लींज़र और हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। खुशबूदार साबुन और बॉडी वॉश के प्रयोग से भी बचकर रहें। योनि की स्वच्छता आपको कई समस्याओं के जोखिम से बचाती है।

5. प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

दही, लस्सी और ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे योनि का पीएच लेवल मेंटेन रहता है। साथ ही गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते है। इनके सेवन से फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होने लगता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Redmi Note 13 Pro+ 200MP कैमरा, कर्व्ड ऐज डिस्प्ले से होगा लैस!, जल्द होगा लॉन्च

Next Post

नयागांव से चार बच्चे गायब: मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Plastic Currency India

Plastic Currency India में आएंगे प्लास्टिक नोट, RBI का बड़ा प्लान

सोमवार, 1 जून 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today सोने चांदी के रेट में बदलाव, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जून 2026
Social Media Ban

Social Media Ban 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, बड़ा फैसला

सोमवार, 1 जून 2026
Punjab Himachal Border

Punjab Himachal Border Protest 55 जगहों पर धरना, एंट्री टैक्स विरोध

सोमवार, 1 जून 2026
Makhu Murder

Firozpur Makhu Murder दिन दहाड़े किराना स्टोर मालिक की हत्या, दहशत

सोमवार, 1 जून 2026
Abhijeet Dipke

Cockroach Janta Party फाउंडर अभिजीत 6 जून को भारत आएंगे, बड़ा एलान

सोमवार, 1 जून 2026
Next Post
बच्चे

नयागांव से चार बच्चे गायब: मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है

PM Modi

PM Modi : NDA सांसदों की बैठक! PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- 'महाराष्ट्र में गठबंधन BJP ने नहीं, ठाकरे ने..

Rupee Vs Dollar

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया की चाल सपाट, 82.82 के स्तर पर खुला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।