LIVE | ...
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Canada के जंगलों में अभी भी एक हजार से अधिक स्थानों पर लगी हैं आग

Canada के जंगलों में अभी भी एक हजार से अधिक स्थानों पर लगी हैं आग

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जुलाई 2023
in NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
Canada के जंगलों में अभी भी एक हजार से अधिक स्थानों पर लगी हैं आग
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ओटावाः कैनेडियन इंटरएजेंसी फॉरेस्ट फायर सेंटर (सीआईएफएफसी) के अनुसार, कनाडा के जंगलों में एक हजार से अधिक स्थानों पर अब भी आग लगी है। इनमें से 600 से अधिक नियंत्रण से बाहर हैं और तेजी से बढ़ रही हैं। इससे एक लाख वर्ग किमी से अधिक भूमि जल रही है। एक समाचार एजेंसी ने सीआईएफएफसी के हवाले से कहा, जला हुआ क्षेत्र आइसलैंड या दक्षिण कोरिया के आकार के बराबर है। यह 1989 में आग की चपेट में आए लगभग 76,000 वर्ग किमी के से अधिक है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले चार दशकों की तुलना में इस साल अधिक कनाडाई लोगों को उनके घरों से निकाला गया है, आग और धुएं के कारण 1 लाख 55 हजार से अधिक लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कनाडा में अब 5,500 घरेलू और लगभग 3,300 अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक आग बुझाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

इस भीषण प्राकृतिक आपदा के खिलाफ लड़ाई में अब तक दो अग्निशमनकर्मी और एक पायलट की जान जा चुकी है। इस बीच, अभूतपूर्व आग से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सजर्न ने वैज्ञानिकों और जनता के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे जलवायु परिवर्तन को कम करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

इंस्टीटय़ूट ऑफ एप्लाइड इकोलॉजी, चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ता लियू ङिाहुआ के नेतृत्व में चीनी वैज्ञानिकों के एक अध्ययन के अनुसार, कनाडा में जंगल की भीषण आग से ग्रीनहाउस गैस उत्सजर्न एक अरब मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड समकक्ष (सीओ2ई) से अधिक हो गया है। मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड उत्सजर्न लगभग 110 मिलियन मीट्रिक टन सीओ2 समतुल्य है, और कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सजर्न लगभग 1.11 बिलियन मीट्रिक टन सीओ2 समतुल्य है।

इसी तरह का अनुमान नेचुरल रिसोर्सेज कनाडा के एक वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक वर्नर कुजऱ् ने लगाया है। कुजर ने कहा, 18 जुलाई तक, एक प्रारंभिक अनुमान से पता चलता है कि कनाडा के प्रबंधित और अप्रबंधित जंगलों में अब तक आग से लगभग 1.42 बिलियन मीट्रिक टन सीओ2 का उत्सजर्न हुआ है। यह देश की अर्थव्यवस्था के अन्य सभी क्षेत्रों के संयुक्त उत्सजर्न का कम से कम दोगुना है, जो 2021 में कुल 670 मिलियन मीट्रिक टन सीओ2 के बराबर था। कुजऱ् ने कहा कि आने वाले वर्षों में जब झुलसे पेड़ों के मृत अवशेष विघटित होंगे, तो लगभग इतनी ही मात्र में अप्रत्यक्ष कार्बन उत्सजर्न जारी होगा।

गौरतलब है कि कार्बन उत्सजर्न न केवल ग्लोबल वार्मिग को बढ़ाता है, बल्कि ऐसी स्थितियां पैदा करके एक खतरनाक फीडबैक लूप भी बनाता है, जहां जंगलों के जलने की अधिक संभावना होती है, इससे पृथ्वी की कार्बन सिंक क्षमताएं और कम हो जाती हैं। जंगल की आग जैसी वैश्विक चुनौती के लिए सभी हितधारकों के बीच वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने रैपिड रिस्पांस असेसमेंट पर अपनी 2022 की रिपोर्ट में जंगल की आग से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सहयोग का आह्नन किया। लियू ने कहा, जंगल की आग के संबंध में, ईंधन उपचार और बेहतर वन प्रबंधन जैसी रणनीतियों का उपयोग आग की तीव्रता को सीमित करने और बाद में सीओ2 उत्सजर्न को कम करने के लिए किया जा सकता है। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में पारिस्थितिकी के प्रोफेसर करेन होजेस ने कहा, आग के बाद बहाली को भी प्रोत्साहित किया जाता है क्योंकि पौधों के शरीर कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में सक्षम होते हैं और वायुमंडल से कुछ सीओ2 को हटाने में मदद करेंगे। लियू की बात दोहराते हुए, होजेस ने कहा कि सरकारों को ‘जलवायु परिवर्तन और जीवाश्म ईंधन उत्सजर्न को कम करने वाली नीतियों के बारे में अधिक गंभीर होना चाहिए, और हमें विश्व स्तर पर ऐसा करने की ज़रूरत है।‘

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

व्यापारी के घर भीषण आग: पूजा के दौरान जलाई ज्योति से कपड़ों में लगी, बुझाते वक्त…

Next Post

CURAJ Recruitment 2023: प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आवेदन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
CURAJ Recruitment 2023: Recruitment has come out for many posts including professor, can apply

CURAJ Recruitment 2023: प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आवेदन

Moneycontrol - Hindi Business News

Blood Sugar: नाशपाती से डायबिटीज का होगा नाश, जानिए कैसे करें सेवन

मणिपुर में हुए गैंगरेप की जांच के लिए CBI ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

मणिपुर में हुए गैंगरेप की जांच के लिए CBI ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।