LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - खेलों की दुनिया में पंजाब का नाम रहा साल 2024

खेलों की दुनिया में पंजाब का नाम रहा साल 2024

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब ने खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
punjab government logo
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए गए उपक्रमों के चलते देश भर में साल 2024 राज्य के नाम रहा है।

यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने और राज्य में खेल संस्कृति पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री, जिनके पास खेल विभाग भी है, द्वारा साल 2023 में बनाई गई नई खेल नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने के साथ ही साल 2024 में इस नीति के सार्थक परिणाम सामने आए हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस साल पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल 100 खिलाड़ियों में से 19 अकेले पंजाब के थे। इनमें 10 हॉकी खिलाड़ी, छह निशानेबाजी, दो एथलेटिक्स और एक गोल्फ के थे। इसके अलावा तीन पंजाबी खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लिया जिनमें एक पैरा एथलीट, एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और एक पैरा पावर लिफ्टर थे। नई खेल नीति के तहत 22 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी के हिसाब से कुल 3.30 करोड़ रुपए दिए गए।

यह भी पढे़ं 👇

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

प्रवक्ता ने आगे बताया कि साल 2024 के पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। इसमें 8 खिलाड़ी पंजाब के थे। मुख्यमंत्री ने पंजाब का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के इनाम के हिसाब से कुल 8 करोड़ की राशि के साथ सम्मानित किया। दो पंजाबी हॉकी खिलाड़ी रिजर्व थे जिन्हें 15-15 लाख रुपए दिए। इसके अलावा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले बाकी 9 खिलाड़ी और तीन पैरा खिलाड़ियों को भी हिस्सा लेने के लिए 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी के साथ सम्मानित किया गया। इस तरह पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक के कुल 22 पंजाबी खिलाड़ियों को तैयारी, इनाम और हिस्सा लेने की राशि मिलाकर कुल 13.10 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का कप्तान हरमनप्रीत सिंह 10 गोलों के साथ ओलंपिक का शीर्ष स्कोरर भी बना जिसने पंजाबियों का नाम दुनिया भर में चमकाया।

इस साल पंजाब के 11 नामी खिलाड़ियों को पी.सी.एस. और डी.एस.पी. की नौकरियां दी गई। इनमें 9 हॉकी खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ियों हार्दिक सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह और गुरजंत सिंह को पी.सी.एस. और पांच हॉकी खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और वरुण कुमार तथा एक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर और एक क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को डी.एस.पी. लगाया गया।

मुख्यमंत्री ने खेलों को और प्रफुल्लित करने के लिए साल 2023 में नई खेल नीति लागू की। इस नीति के तहत बेहतर कोचिंग, खेल सामान और रिफ्रेशमेंट वाली क्लस्टर स्तर की 1000 खेल नर्सरियां स्थापित की जानी है। साल 2024 में पहले चरण में 260 नर्सरियां बनाने का काम शुरू किया जा चुका है जो जल्द ही क्रियान्वित होंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ की शुरुआत की गई ताकि उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया जा सके। साल 2024 में ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ का तीसरा सीजन सफलतापूर्वक करवाया गया जिसमें पांच लाख के करीब खिलाड़ियों ने 37 खेलों के 9 आयु वर्गों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने पहली बार पैरा खेलों को ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ का हिस्सा बनाया गया है ताकि हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“क्या पंजाब बन गया पानी और स्वच्छता में देश का सबसे अग्रणी राज्य? मुंडियां ने किया बड़ा खुलासा!”

Next Post

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय सुशासन कार्यक्रम आयोजित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Punjab DA Case

Punjab DA Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को मोहलत

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Patiala ED Raid:

Patiala ED Raid: कॉल सेंटर का चौंकाने वाला सच, 4 अरेस्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Next Post
Haryana News

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय सुशासन कार्यक्रम आयोजित

Uttrakhand Tragedy

Uttrakhand Tragedy: 1500 फीट गहरी खाई में बस गिरी, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने!

युवक

"संसद के पास युवक का आत्मदाह, आखिर क्यों जलाया खुद को आग?"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।