बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 26 मार्केट कमेटियों को भंग करने की खबर बे-बुनियाद – हरचंद सिंह बरसट

26 मार्केट कमेटियों को भंग करने की खबर बे-बुनियाद – हरचंद सिंह बरसट

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने 2013 से साइलोज़ को मंडी यार्ड घोषित करने का फैसला किया रद्द

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
A A
0
Harchand Singh
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़ 2 अप्रैल (The News Air): पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने मीडिया के कुछ हिस्सों में गलत तौर पर दी जा रही जानकारी कि 26 मार्केट कमेटियों को भंग करके उनका प्रबंधन निजी साइलो को दे दिया गया है, का जोरदार खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि पंजाब में किसी भी मार्केट कमेटी को भंग नहीं किया गया है और न ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान ने 2013 से हर वर्ष रुटिन में साइलोज़ को मंडी यार्ड घोषित करने का फैसला रद्द कर दिया है। यह फैसला किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि साइलोज़ को मंडी यार्ड बनाने का फैसला 2013 से लिया जा रहा है, जिसके तहत इस साल भी 12 साइलोज़ को खरीद केंद्र घोषित किया गया था, पर मुख्य मंत्री पंजाब ने यह फैसला रद्द कर दिया है।

बरसट ने कहा कि साइलोज़ को खरीद केंद्र बनाने का ऐलान पिछली सरकार की तरफ से भी किया जाता रहा है। साइलोज़ को खरीद केंद्र घोषित करने की पहल शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की गठजोड़ सरकार के समय हुई थी, जबकि कांग्रेस सरकार ने भी अपने कार्यकाल में इस पुरानी रिवायत को जारी रखते हुए साइलोज़ को खरीद केंद्र के तौर पर घोषित किया जाता रहा, जबकि स. भगवंत सिंह मान की सरकार हमेशा ही पंजाब के किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और व्यापारियों के साथ खड़ी है, जिसके चलते हुए लोक भालाई के कार्यों को पहल के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां तक खरीद केंद्रों की संख्या का संबंध है, हर साल सीजन के दौरान अलग-अलग हिस्सों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीद केंद्र स्थापित किए जाते हैं। पंजाब में कुल 1907 खरीद केंद्र घोषित किये गये हैं, जबकि सीजन के दौरान टेंपरेरी खरीद केंद्र भी बनाए जाते हैं। मंडियों से फसल की खरीद के बाद उसको स्टोर या गोदाम में रखा जाए या साइलो में रखा जाए, यह जिम्मेदारी खरीद एजेंसियों की होती है। मंडी बोर्ड का कार्य सिर्फ किसानों की फसल को व्यवस्थित ढंग से बेचने का प्रबंध करवाना होता है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Assembly

Punjab Assembly: स्पीकर संधवां ने सिविल सेवा टॉपर्स को सम्मानित किया, पंजाब की बेटियों ने रोशन किया नाम

बुधवार, 18 मार्च 2026
Baljit Kaur

Punjab One Stop Centre: 17,651 महिलाओं को मुफ्त सहायता, डॉ. बलजीत कौर बोलीं महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता

बुधवार, 18 मार्च 2026
Punjab Terror Threat

Punjab Terror Threat: पंजाब में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, 2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 गिरफ्तार

बुधवार, 18 मार्च 2026
Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में EC का बड़ा एक्शन, 13 DM का तबादला

बुधवार, 18 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसी एफ.सी.आई., पनग्रेन, मार्कफेड, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन और पनसप फसल खरीदकर भंडार गोदाम में स्टोर करती हैं। इसके बाद एफ.सी.आई इस अनाज भंडार को पूरे भारत में वितरित करता है। साल 2013 से प्रत्येक वर्ष किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्र स्थापित किए जाते हैं, जिसमें साइलो को भी खरीद केंद्र घोषित किया जाता रहा है और खरीद केंद्र से खरीदे जाने वाले उत्पाद पर मार्केट फीस ली जाती है, जो कि मंडी सिस्टम को विकसित करने, ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण व रिपेयर करना, खेतों में काम करते समय दुर्घटना का शिकार किसानों की वित्तीय सहायता करने पर खर्च की जाती है। यह मार्केट फीस प्रत्येक विभाग जैसे कि कोई खरीद एजेंसी या प्राइवेट व्यक्ति द्वारा दी जाती है। उन्होंने बताया कि 2013 में 3 साइलोज, 2014 में 1 साइलो, 2015 में 4 साइलोज, 2017 में 1 साइलो, 2018 में 4 साइलोज, 2019 में 1 साइलो, 2021 में 1 साइलो, 2023 में 10 साइलोज को खरीद केंद्र के तौर पर घोषित किया गया था। वर्ष 2024 में 12 साइलोज को खरीद केंद्र के तौर पर घोषित किया गया था, पर मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान ने इन साइलोज़ को खरीद केंद्र घोषित करने का फैसला रद्द कर दिया है। इसके अलावा किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और व्यापारियों की सुविधा के लिये पिछले वर्ष की तुलना में 47 अधिक खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के लोगों, किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और व्यापारियों के लिए खरीद व्यवस्था को सही चलाने के लिये उचित प्रबंध किये जाते हैं, जिसके चलते सभी मंडियों की सफाई, पीने योग्य पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था और बैठने के लिये छाया का प्रबंध किया जाता है। किसानों की सुविधा को मुख्य रखते हुए हर साल मंडियों की संख्या बढ़ाई जाती है। पिछले वर्ष 1860 खरीद केन्द्र घोषित किये गये थे और इस वर्ष 1907 खरीद केंद्र घोषित किये गये हैं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 47 खरीद केंद्र अधिक हैं। इस प्रकार पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से न तो किसी मार्केट कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया है और न ही किसी कॉर्पोरेट विभाग की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। जहां भी खरीद केंद्र बनाया जाता है, वहां खरीद करने वाली एजेंसी / फर्म को मार्केट फीस देनी ही पड़ती है। इसके अलावा जो प्रोसैसिंग यूनिटों के लिये किसानों से सीधी खरीद करने की मंजूरी दी जाती है, उसमें भी विशेष तौर पर प्रावधान किया गया है कि किसानों को एम.एस.पी. से 2 प्रतिशत अधिक राशि का भुगतान किया जाएगा। इसलिए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने इस खबर का खंडन करते हुए भरोसा दिलाया है कि पंजाब सरकार और पंजाब मंडी बोर्ड किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और व्यापारियों की सुविधा को मुख्य रखकर ही काम करता है और करता रहेगा।
आम आदमी पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन स. मालिवंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान ने पिछली सरकारों द्वारा अकाली-भाजपा व कांग्रेस की साइलोज़ को मंडी यार्ड बनाने की प्रक्रिया को रद्द करके विरोधियों के मुंह बंद कर दिये हैं।

Previous Post

राहुल गांधी पर बोले PM- देश को धमकी दे रहे, BJP जीती तो लग जाएगी आग, मोदी 10 साल से…

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना, तथाकथित शराब घोटाले में ना मनी ट्रेल मिला, ना कोई सबूत – आप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Assembly

Punjab Assembly: स्पीकर संधवां ने सिविल सेवा टॉपर्स को सम्मानित किया, पंजाब की बेटियों ने रोशन किया नाम

बुधवार, 18 मार्च 2026
Baljit Kaur

Punjab One Stop Centre: 17,651 महिलाओं को मुफ्त सहायता, डॉ. बलजीत कौर बोलीं महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता

बुधवार, 18 मार्च 2026
Punjab Terror Threat

Punjab Terror Threat: पंजाब में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, 2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 गिरफ्तार

बुधवार, 18 मार्च 2026
Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में EC का बड़ा एक्शन, 13 DM का तबादला

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ali Larijani Funeral

Ali Larijani Funeral: ईरान में अली लारीजानी का अंतिम संस्कार आज, Iran Israel War चरम पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Nepal Helicopter Crash

Nepal Helicopter Crash: खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ Air Dynasty का हेलीकॉप्टर, सभी सुरक्षित

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
शराब घोटाले

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना, तथाकथित शराब घोटाले में ना मनी ट्रेल मिला, ना कोई सबूत - आप

Lok Sabha Elections 2024: अब नहीं आएगा PM मोदी के विकसित भारत का मैसेज, चुनाव आयोग ने IT मंत्रायल को दिए सख्त निर्देश

लोक सभा मतदान के मद्देनज़र पंजाब में 01 जून को छुट्टी का ऐलान

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।