LIVE | ...
सोमवार, 22 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राहुल गांधी पर बोले PM- देश को धमकी दे रहे, BJP जीती तो लग जाएगी आग, मोदी 10 साल से…

राहुल गांधी पर बोले PM- देश को धमकी दे रहे, BJP जीती तो लग जाएगी आग, मोदी 10 साल से…

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राजस्थान, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Narendra Modi rally in Rajasthan
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जयपुर, 2 अप्रैल (The News Air): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान के क्रम में मंगलवार को राजस्थान के कोटपूतली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नाम लिए बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 के चुनाव में देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आज एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। आज एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को गाली देने वाली कांग्रेस है। ऐसी देश विरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा है।”

इंडी अलायंस के मंसूबों की दिख रही झलक

पीएम मोदी ने कहा, “ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली कर रहीं हैं। सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।”

यह भी पढे़ं 👇

7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab Governor Convoy Accident

Punjab Governor Convoy Accident: गुलाब चंद कटारिया के काफिले में शामिल एंबुलेंस से टकराई इनोवा

सोमवार, 22 जून 2026
US Eases Iran Oil Sanctions

US Eases Iran Oil Sanctions: अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाई पाबंदियों में दी बड़ी राहत

सोमवार, 22 जून 2026
Lucknow Coaching Centre Fire

Lucknow Coaching Centre Fire: PM Modi ने मृतकों के परिवारों को सहायता देने का किया ऐलान

सोमवार, 22 जून 2026

उन्होंने कहा, “जनता के दरबार में हार चुका इंडी अलायंस अब कैसे मंसूबे पाल चुका है इसकी झलक दिख रही है। ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे हैं, वो देश को धमकी दे रहे हैं। अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी 10 साल से बैठा है तुम्हारी लगाई हुई आग को बुझा रहा है। कांग्रेस के लोग अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिए हैं। इसलिए देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए, आपकी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी खुश हो इसके लिए, ये चुनाव बहुत अहम है। आज देश में बीजेपी की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है।”

राम मंदिर बना, आग नहीं लगी

पीएम ने कहा, “मैं परिवारवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं। इसलिए उनके निशाने पर होता हूं। क्या मुझे ऐसे सवाल उठाने चाहिए या नहीं? भ्रष्टाचारियों को उजाकर करना चाहिए या नहीं? वो मुझे गालियां देते हैं और यहां तक कह देते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है उसको भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। परिवार है तो क्या भ्रष्टाचार का लाइसेंस मिल जाता है? वो कुछ भी करें मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार हैं।”

उन्होंने कहा, “370 (जम्मू कश्मीर में 2019 से पहले लागू आर्टिकल 370) मानों ऐसा बिजली का करंट था। ऐसा डराकर रखा था। कोई 370 को छुएगा तो पूरे देश में बिजली का करंट लग जाएगा। छूने को तैयार नहीं थे। इनको पता नहीं है ये मोदी है। कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया। इन लोगों ने सालों तक चलाया। ये लोग कहते थे राम मंदिर का नाम भी लोगे तो देश जल मरेगा, आग लग जाएगी। राम मंदिर बना कि नहीं बना। दिये जल आग नहीं लगी।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Explained: देश में अब भी सरकारी नौकरियों की जबर्दस्त लालसा, क्या दूर होगी यह चाहत?

Next Post

26 मार्केट कमेटियों को भंग करने की खबर बे-बुनियाद – हरचंद सिंह बरसट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

7623 Crore Bank Fraud

7623 Crore Bank Fraud: CBI ने रिलायंस ग्रुप की दो कंपनियों के पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab Governor Convoy Accident

Punjab Governor Convoy Accident: गुलाब चंद कटारिया के काफिले में शामिल एंबुलेंस से टकराई इनोवा

सोमवार, 22 जून 2026
US Eases Iran Oil Sanctions

US Eases Iran Oil Sanctions: अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाई पाबंदियों में दी बड़ी राहत

सोमवार, 22 जून 2026
Lucknow Coaching Centre Fire

Lucknow Coaching Centre Fire: PM Modi ने मृतकों के परिवारों को सहायता देने का किया ऐलान

सोमवार, 22 जून 2026
NEET UG 2026 Scam

NEET UG 2026 Scam: नीट परीक्षा में बायोमेट्रिक हैक! सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड निकले मेडिकल छात्र

सोमवार, 22 जून 2026
Pankaj Tripathi Brother Attack

Pankaj Tripathi Brother Attack : पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
Harchand Singh

26 मार्केट कमेटियों को भंग करने की खबर बे-बुनियाद - हरचंद सिंह बरसट

शराब घोटाले

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना, तथाकथित शराब घोटाले में ना मनी ट्रेल मिला, ना कोई सबूत - आप

Lok Sabha Elections 2024: अब नहीं आएगा PM मोदी के विकसित भारत का मैसेज, चुनाव आयोग ने IT मंत्रायल को दिए सख्त निर्देश

लोक सभा मतदान के मद्देनज़र पंजाब में 01 जून को छुट्टी का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।