नई दिल्ली,16 नवंबर (The News Air): तमिल सिनेमा जगत के लोकप्रिय निर्देशक सुरेश संगैया का निधन हो गया है। उनका निधन कल शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ। निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की। निर्देशक सुरेश संगैया ने कल शुक्रवार, 15 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। लीवर फेल होने के चलते उनका निधन हुआ। उन्होंने चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुरेश के निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की, जिन्होंने तमिल फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु में उनके साथ काम किया।