LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अभी इतना सस्ता होगा सोना

गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अभी इतना सस्ता होगा सोना

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
गोल्ड
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,16 नवंबर (The News Air): सोने के दाम में पिछले 10 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। उम्मीद की जा रही थी कि वेडिंग सीजन में सोना और भी महंगा हो सकता है लेकिन कीमतें बढ़ने की बजाय घटने लगी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, दिवाली के दिन यानी 31 अक्टूबर 2024 से सोने में गिरावट आने लगी। इस हफ्ते सोने के दाम काफी घट गए हैं। 16 नवंबर, 2024 को 24 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate Today) 75,920 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए पहुंच गया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या सोना अभी और सस्ता होगा, अगर हां तो कितना?

सोना क्यों सस्ता हो रहा है

1. डॉलर की मजबूती

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में डोनॉल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही डॉलर की कीमतों में उछाल है। 10 दिनों में डॉलर इंडेक्स 7% तक मजबूत हो गया है। दुनिया में बड़े स्तर पर डॉलर या सोने में ही इन्वेस्ट होता है। ऐसे में अमेरिकी डॉलर मजबूत होने पर सोने की कीमतों में गिरावट आने लगती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से डॉलर को मजबूती मिलेगी, इसलिए उसकी डिमांड बढ़ रही है और सोना सस्ता हो रहा है। डॉलर के मजबूत होने का एक और कारण USA में ब्याज दरों की पॉलिसी में बदलाव है। ब्याज दर में कटौती की संभावना 2% की बजाय सिर्फ 0.75% ही है।

2. मुनाफा वसूली

इसी साल 1 जनवरी से 30 अक्टूबर तक 10 महीनों में ही सोने के रेट 20% तक बढ़ गए थे। फेस्टिव सीजन में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई। दिवाली के बाद से मुनाफा वसूली होने लगी, जिसकी वजह से मांग घटी और सोने के दाम में गिरावट आने लगी।

यह भी पढे़ं 👇

ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Partap Singh Bajwa

Partap Bajwa: हाई कमांड मीटिंग से गुस्से में बाहर आने की खबर बेबुनियाद

शनिवार, 30 मई 2026
BJP appointed Kewal Singh Dhillon

Punjab MC Election Fraud: नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी धांधली हुई- केवल ढिल्लों

शनिवार, 30 मई 2026

3. क्रिप्टो करेंसी की डिमांड बढ़ी

ट्रंप की जीत के बाद एक बार फिर क्रिप्टो मार्केट में उछाल आ गया है। 14 नवंबर को एक बिटकॉइन की कीमत जहां 91,451.60 डॉलर यानी 77.25 लाख रुपए थी, जो 10 दिनों में ही 36.40% तक बढ़ गया है। ऐसे में दुनिया के कई निवेशक क्रिप्टोकरेंसी में अपना पैसा लगा रहे हैं।

4. दुनिया में चल रही टेंशन में कमी

पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया में टेंशन चल रही है। दुनिया की उथल-पुथल के बीच सोना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। एक तरफ रूस-यूक्रेन वॉर और इजराइल-हमास जंग से सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है। पिछले 15 दिनों से नई जंग और तनाव की शुरुआत नहीं हुई है, जिसकी वजह से सोने के दाम में गिरावट है।

क्या सोने में गिरावट अभी जारी रहेगी

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के दाम में अभी और भी गिरावट आ सकती है। यह गिरावट 2 से 3 हफ्तों तक जारी रह सकती है। एक अनुमान है कि 24 कैरेट सोने का रेट 71,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है। सर्राफा बाजार में स्थिरता जनवरी 2025 के आखिरी तक आ सकती है, क्योंकि तब तक ट्रंप की पॉलिसीज भी साफ हो जाएंगी। हालांकि, इसके बाद भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

क्या 2025 में सोना 1 लाख रुपए हो जाएगा

मार्केट एक्सपर्ट्स को इसकी संभावना कम ही है। उनका मानना है कि साल 2025 के आखिर तक 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों (Gold Price in 2025) 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास तक रह सकती हैं। ऐसे में सोने में निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है।

 

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तमिल निर्देशक सुरेश संगैया का लीवर की खराबी से जूझने के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में निधन

Next Post

सज्जाद लोन ने अनुच्छेद 370 पर खरगे की टिप्पणी के बाद नेकां से स्पष्टीकरण मांगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Partap Singh Bajwa

Partap Bajwa: हाई कमांड मीटिंग से गुस्से में बाहर आने की खबर बेबुनियाद

शनिवार, 30 मई 2026
BJP appointed Kewal Singh Dhillon

Punjab MC Election Fraud: नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी धांधली हुई- केवल ढिल्लों

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab School Summer Holidays

Punjab School Summer Holidays: बड़ी राहत! स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी का ऐलान

शनिवार, 30 मई 2026
May 30 Historical Events

May 30 Historical Events: जब Joan of Arc को दी गई थी मौत की सजा

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post
गोल्ड

सज्जाद लोन ने अनुच्छेद 370 पर खरगे की टिप्पणी के बाद नेकां से स्पष्टीकरण मांगा

ब्रेकिंग न्यूज़ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट

पाकिस्तान : ननकाना साहिब जा रहे एक हिंदू तीर्थयात्री की गोली मारकर हत्या, 4.5 लाख रुपये भी लूटे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।