LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हरियाणा से अपील, मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए ‘‘आप’’ को दें मौका- सुनीता केजरीवाल

हरियाणा से अपील, मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए ‘‘आप’’ को दें मौका- सुनीता केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 1 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Sunita Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा, 01 सितंबर, (The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को बाढडा में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त व 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका दे। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर सभी को 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, हर युवा को रोजगार और महिलाओं को एक हजार रुपए महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल में हरियाणा के लिए कुछ काम नहीं किया। इसलिए इस चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल-अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक केवल अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं। इस दौरान ‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक राकेश चांदवास, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू शर्मा, संगठन मंत्री रविंद्र मटरू, पवन हिन्दुस्तानी, ऊषा रानी, सतनारायण यादव, गीता श्योराण, रिंपी फोगाट, महेंद्र झंडू, संजय काकड़ौली आदि लोग मौजूद रहे।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की सत्ता को 10 साल हो गए, लेकिन यहां बच्चों की शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ, सरकारी अस्पताल अच्छे नहीं हुए और 24 घंटे बिजली भी नहीं मिलती है। वहीं, दिल्ली और पंजाब में ये सब हो रहा है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। हरियाणा की जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ सत्ता में बने रहना है, उनको जनता के किसी काम से कोई मतलब नहीं है। बीजेपी को सिर्फ पार्टियों को तोड़ना आता है और विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना आता है। मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर हैं और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। सभी को झाड़ू का बटन दबाना है, बीजेपी को एक भी वोट नहीं जानी चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। इसके लिए आपको झाड़ू के निशान पर वोट देना है। हम सबको मिलकर नया हरियाणा बनाना है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं। इस दौरान अनेकों सरकार आईं और गईं, लेकिन न तो बाढ़डा का विकास हुआ और न ही देश का विकास हुआ है। जब चुनाव आता है तो कहते हैं कि हम चांद पर पहुंच गए। बाढ़डा की बात कही नहीं होती। ना युवाओं के रोजगार की बात होती, ना बिजली पानी की बात होती है। केवल जात-पात की बात ही की जाती है। अरविंद केजरीवाल ने काम की राजनीति शुरू की। जब उन्होंने तीसरी बार चुनाव लड़ा तो कहा कि अगर काम किया है तो वोट दे दो, नहीं तो वोट मत दो।

उन्होंने कहा कि पहली बार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जवान शहीद होगा तो एक करोड़ की सम्मान राशि देंगे। किसानों की जय तो सब बोलते हैं, लेकिन जब किसान आदोंलन चल रहा था तो उन्होंने दिल्ली के स्टेडियमों को जेल बनाने से इंकार कर दिया। काम की राजनीति करने वाले वे एकमात्र राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने शिक्षा पर एक रुपये में से 28 पैसे खर्चने का काम किया। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अंदर स्वीमिंग पूल, साईंस लैब तो हैं ही इसके साथ वहां के शिक्षकों को फिंनलैंड और सिंगापुर में ट्रेंनिंग देने का काम किया गया। जब अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी भारत आई तो उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने की बात कही।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर बीजेपी सरकार ने स्कूलों को बंद करने का काम किया। कहीं स्कूलों में कम्प्यूटर लैब नहीं है। कहीं बहन बेटियों के शौचालय नहीं है। कहीं बिजली पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति हरियाणा के स्कूलों की हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। इसलिए दिल्ली और पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का काम किया। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जनता के लिए भी पांच गारंटी दी है। इनमें 300 यूनिट फ्री बिजली देने, युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने, सरकारी स्कूलों के बेहतर करना और सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा देना है।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल जेल के तालों को तोड़कर बाहर आएंगे। इस किसान विरोधी, जवान विरोधी और महिला विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे। इस बार हरियाणा में भी झाड़ू चलेगी। बाढ़डा की जनता भी इस बार आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर बीजेपी को जड़ को उखाड़ने का काम करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकती?: भगवंत मान

Next Post

बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए केजरीवाल को एक मौका देने की अपील

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Manish Sisodiya Road Show

बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए केजरीवाल को एक मौका देने की अपील

Som Nath

‘‘आप’’ सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा सड़क पर डलवा रही कूड़ा- सोमनाथ भारती

Pandey Dlip AAP

‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र के अपहरण में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हाथ- दिलीप पांडे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।