LIVE | ...
गुरूवार, 27 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र के अपहरण में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हाथ- दिलीप पांडे

‘‘आप’’ पार्षद रामचंद्र के अपहरण में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हाथ- दिलीप पांडे

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 1 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Pandey Dlip AAP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 01 सितंबर, (The News Air): आम आदमी पार्टी ने वार्ड 28 से पार्षद रामचंद्र के अपहरण में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हाथ बताया है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में है। जब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया और फोन कर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर दबाव बनाया तब जाकर दो घंटे बाद हमारे पार्षद को छोड़ा गया। इससे पहले भाजपा के पूर्व पार्षद कुछ लोगों के साथ मिलने के बहाने रामचंद्र के घर आए और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिनदहाड़े एक चुने हुए पार्षद का अपहरण करके शर्म और लिहाज का पर्दा भी उतार कर फेंक दिया है। जब देश की राजधानी में चुना हुआ जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा बहुत दूर की बात है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि आज तक हम ऐसा केवल फिल्मों में देखा करते थे, जहाँ कुछ गुंडे लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाते हुए जनता की सेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को या तो जान से मार देते हैं, उनका अपहरण कर लेते हैं, या उन्हें पुलिस का डर दिखाकर कोई गलत काम करवाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज भाजपा ने अपने राजनैतिक अहंकार को शांत करने के लिए इस पूरे प्रकरण को दिल्ली में चरितार्थ करके दिखा दिया। भाजपा ने दिल्ली पुलिस के साथ सांठगांठ करके आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र का अपहरण करवा लिया। भाजपा के पूर्व पार्षद रामचंद्र से मिलने के लिए उनके घर गए और कहने लगे कि मुझे उनसे मिलना है। जब रामचंद्र उनसे मिलने गए, तो भाजपा के नेता और उसके साथ आए 5-6 लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उनका अपहरण कर लिया।

दिलीप पांडे ने कहा कि आज भाजपा ने अपने अहंकार में कानून के मुंह पर जो जोरदार तमाचा मारा है, मुझे यकीन है कि इसकी गूंज दिल्ली के एलजी के कानों तक भी जरूर पहुंची होगी, जिनके हाथों में दिल्ली की सारी कानून व्यवस्था है। आज भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पार्षद का दिनदहाड़े अपहरण करके शर्म और लिहाज का पर्दा भी उतार कर फेंक दिया है। रामचंद्र जी का बेटा और पूरा परिवार चिंतित है और भय में डूबा हुआ है। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि मेरे पिताजी को भाजपा के पूर्व पार्षद कुछ लोगों के साथ उठाकर ले गए। अब उनका फोन भी बंद है।

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Warning India

भारी बारिश की चेतावनी: UP-MP में Red Alert, अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 27 August 2026

आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Mawan Dhiyan Satkar Yojana

राखी पर CM भगवंत मान ने 1.37 लाख सत्कार सखियों को दिया 52 करोड़ का तोहफा

बुधवार, 26 अगस्त 2026

दिलीप पांडे ने कहा कि आज देश की राजधानी में एक चुना हुआ प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है, आम आदमी की सुरक्षा तो दूर की बात है। आम आदमी पार्टी के पार्षद का अपहरण करके भाजपा क्या साबित करना चाहती है। पूरी दुनिया की नजर दिल्ली पर होती है, भाजपा ने इसकी भी परवाह नहीं की कि इस तरह की खबरों के छपने से भारत का नाम पूरे देश में बदनाम होगा। डेढ़-दो घंटे तक आम आदमी पार्टी के नेताओं और सांसदों ने सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर दबाव बनाया, उनसे संपर्क साधा, सोशल मीडिया के जरिए उन पर दबाव बनाया, तब जाकर दो घंटे बाद रामचंद्र वापस लौटे हैं। यह सीधे-सीधे भाजपा की गुंडागर्दी है, जिसमें पुलिस भी शामिल है। मुझे जानकारी मिली है कि इस पूरे अपहरण में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी हाथ रहा है। यह सब उनकी जानकारी में है और उनकी सहमति से यह कृत्य किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘‘आप’’ सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा सड़क पर डलवा रही कूड़ा- सोमनाथ भारती

Next Post

नाबालिगों को शराब परोसने के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लुधियाना में दो दिवसीय अभियान चलाया गया: हरपाल सिंह चीमा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Warning India

भारी बारिश की चेतावनी: UP-MP में Red Alert, अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 27 August 2026

आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Mawan Dhiyan Satkar Yojana

राखी पर CM भगवंत मान ने 1.37 लाख सत्कार सखियों को दिया 52 करोड़ का तोहफा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

अकाली दल-भाजपा गठजोड़ पर CM भगवंत मान का तीखा प्रहार: “पंजाब लूटने की साजिश”

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Punjab Bandh

Punjab Bandh की अफवाह: 27 अगस्त को महा हड़ताल, बाजार नहीं बंद होंगे

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Next Post
Harpal Singh Cheema

नाबालिगों को शराब परोसने के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लुधियाना में दो दिवसीय अभियान चलाया गया: हरपाल सिंह चीमा

Gurmeet Singh Khudian

पंजाब ने 30 लाख पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां

परिवहन विभाग

महाराष्ट्र में VIP नंबर के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।