LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकती?: भगवंत मान

पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकती?: भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 1 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
CM Punjab
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नारायणगढ़/अंबाला, 01 सितंबर, (The News Air): पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री और सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को नारायणगढ़ में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह, ओम प्रकाश गुज्जर, सुरेन्द्र सिंह राठी, करणवीर सिंह लौट, रणजीत उप्पल, रोहित जैन और लक्ष्मण विनायक मौजूद रहे। पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब हमें ये पता चल गया कि 5 अक्टूबर को अपनी बच्चों की किस्मत का फैसला करना है तब मेरा नारायणगढ़ आना हुआ है। इसके लिए मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं। हरियाणा के के तरफ दिल्ली है ताे दूसरी तरफ पंजाब है, बीच में हरियाणा है। दोनों जगह पर आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों जगह पर ही बिजली फ्री है, अस्पताल खुल रहे हैं। लेकिन हरियाणा में क्यों नहीं बन रहे।

उन्होंने कहा हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को कई बारी मौका दिया, भाजपा को कई बार मौका दिया, इनेलो को मौका दिया। लेकिन कुछ नहीं सुधरा। दिल्ली और पंजाब में भी ऐसे ही लूटते रहे तो लोगों ने एक नया रास्ता ढूंढा। फिर दिल्ली और पंजाब के लोगों ने ऐसी पटरी बनाई जहां डबल इंजन नहीं नया इंजन दौड़ता है। पंजाब में 2022 में हमें एक मौका दिया, 117 में से 92 सीटें जीती। पंजाब में और दिल्ली में स्कूल और अस्पताल अच्छे हो सकते हैं तो हरियाणा में भी हो सकते हैं। हरियाणा को डबल इंजन की नहीं नए इंजन की जरूरत है। हरियाणा में पिछले 78 साल से इन्होंने लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि ये शमशान घाट की दीवारें ऊंची करवाते हैं और आम आदमी पार्टी स्कूल में बेंच, वाटर कूलर और सोलर लगवाती है। नाराणगढ़ को जिला बनवा दो ताकि यही काम हो जाएं। आप अपने पंजाब के रिश्तेदारों से पूछ सकते हो, पंजाब में 45 हजार पक्की नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। किसी का भी एक रुपया लगा हो, किसी ने इसके बदले चाय ही पी हो तो आप पूछ सकते हो। एक घर में तीन तीन नौकरियां भी मिली हैं। इसलिए इस बार इनकी दुकानें बंद करनी हैं। दुनिया जीतने वाला सिकंदर भी खाली हाथ गया था।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि पैसे कमाने होते तो मैं कितने ही कमा लेता। लेकिन, हमारे गुरुओं ने लोगों के हक के लिए खड़े होने की शिक्षा दी है। हर चीज पैसे के लिए नहीं होती, अगर गुरुनानक देव जी दुकान खोल लेते तो सच्ची गुरुबाणी कौन लिखता और सज्जन ठग को कौन सुधारता। हलाल और हराम की रोटियां में फर्क कौन करता। हर काम पैसे के लिए नहीं होती लोगों के हक में खड़े होने का नजारा ही अलग होता है। पैसे हीरे मोती जितने मर्जी इकट्‌ठा कर लो लेकिन कफन पर जेब नहीं होती। इसलिए अपना अच्छा भविष्य बनाओ। अब आम आदमी पार्टी आपके पास तीसरा और मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी के बारे में पता कर लेना। जिन्होंने आपका भविष्य बनाना है उनको परखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश में इंडस्ट्री का सबसे सस्ती बिजली पंजाब दे रहा है। आम आदमी पार्टी सच्ची नियत के लोगों वाली सरकार है। चाहे आप लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर पूछ लो, पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल जीरो आता है। दो साल हो चुके हैं। दिल्ली में भी बिजली फ्री मिल रही है। हरियाणा में फ्री क्यों नहीं हो सकती? अपने बच्चों को पढ़ाने का काम करो। कोई नीला और पीला कार्ड आपकी गरीबी दूर नहीं करेगा, आप के बच्चे पढ़ लिखकर अफसर बनकर गरीबी दूर करेंगे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों को सुधार दिया, अब हरियाणा की बारी है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स में अफसर थे। फिर लोगों की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी बनाई और दिल्ली का तीन बार मुख्यमंत्री बन गया। ऐसा है हरियाणा का लाल, केजरीवाल। केजरीवाल साहब ने काम की राजनीति की है, नाम की नहीं की। कोई पार्टी आपको आकर बोलती है? स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे। बिजली फ्री कर देंगे। कोई भी पार्टी नहीं कहती है राशन घर पर देंगे। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले ही शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए देने की शुरुआत की। हमारे पास ईमानदारी और सच्चाई है। ये दूसरी पार्टियों वाले पैसे लेकर आएंगे, मना मत करना। लेकिन, चुनाव के दिन झाड़ू का बटन दबाने का काम करें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर आप लोगों ने बदलाव का संदेश देने का काम किया है। अब हरियाणा में बदलाव का वक्त आ गया है। हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप लोगों ने सभी सरकारों को वोट देकर देखा है। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस बाद आम जनता की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को पांच गारंटी दी है। पहली गारंटी है 24 घंटे बिजली मिलेगी और मुफ्त बिजली मिलेगी। दूसरी गारंटी है शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। एक गरीब परिवार का बच्चा भी बेहतरीन शिक्षा हासिल करेगा। पंजाब में सरकारी स्कूलों के अंदर स्वीमिंग पूल हैं, हॉकी के ग्राउंड हैं। इसी तर्ज पर हरियाणा के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाएंगे। तीसरी गारंटी है सरकारी अस्पतालों में एक रुपये से लेकर एक करोड़ तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। वहीं चौथी गारंटी है हमारी माताओं बहनों को एक हजार रुपये सम्मान राशि मिलेगी। केजरीवाल जी की पांचवीं गारंटी है, प्रदेश के हर युवा को 100 प्रतिशत रोजगार देंगे। कांग्रेस की सरक सरकार में डेढ़ लाख पद खाली थे, बीजेपी की सरकार में में दो लाख पद खाली हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पहली कलम से दो लाख सरकारी पद भरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने आठ साल में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। वहीं पंजाब में सरदार भगवंत मान ने 45 हजार सरकारी नौकरी और साढ़े तीन लाख युवाओं को प्राइवेट नौकरी दी है। जिन हाथों में आज आम आदमी पार्टी के झंडे हैं सरकार आने पर सभी युवाओं के हाथ में सरकारी नौकरी के सर्टिफिकेट होंगे। आज पूरे प्रदेश की जनता एक मौका आम आदमी पार्टी को देना चाहती है। लोगों के मन में अरविंद केजरीवाल बसे हैं। जनता पूरे हरियाणा में झाड़ू चलाने का काम करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के व्यापारीयों ने बताई समस्याएँ और दिए सुझाव

Next Post

हरियाणा से अपील, मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए ‘‘आप’’ को दें मौका- सुनीता केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Sunita Kejriwal

हरियाणा से अपील, मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए ‘‘आप’’ को दें मौका- सुनीता केजरीवाल

Manish Sisodiya Road Show

बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए केजरीवाल को एक मौका देने की अपील

Som Nath

‘‘आप’’ सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा सड़क पर डलवा रही कूड़ा- सोमनाथ भारती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।