LIVE | ...
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पलामू में बोले PM, कहा-एक-एक वोट की ताकत से नया भारत बना जो घर में घुसकर मारता है

पलामू में बोले PM, कहा-एक-एक वोट की ताकत से नया भारत बना जो घर में घुसकर मारता है

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पलामू,4 मई (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में अपने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को पलामू में चुनावी महारैली को संबोधित करते हुए लोगों को वोट की ताकत बताई। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट की ताकत की बदौलत पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आपके एक वोट से राम मंदिर बना, जम्मू-कश्मीर में 370 हट गया, नक्सलवाद खत्म हो गया, आतंकवाद पर रोक लगी। इसी वोट की ताकत से ऐसा नया भारत बना है, जो घर में घुसकर मारता है। पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनिया भर में जा-जाकर रोता है।

यह भी पढे़ं 👇

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

#WATCH | Palamu, Jharkhand: Addressing a public rally PM Modi says, "I have lived in poverty. I know how troublesome the life of a poor is. All the schemes launched in the last 10 years are inspired by my life experiences. When I meet the beneficiaries, I get tears of joy. These… pic.twitter.com/tkOJ1TbVB7

— ANI (@ANI) May 4, 2024

पलामू के चियांकी हवाई अड्डा मैदान में आयोजित महारैली में उमड़ी विशाल भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि आपने जेएमएम-कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए। उन्होंने पलामू के मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के लिए वोट मांगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके चट्टे-बट्टे जेएमएम-राजद दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं, लेकिन जब तक मोदी जिंदा है तब तक संविधान और आरक्षण में एक भी छेड़छाड़ नहीं होने दिया जाएगा। परिवारवादी पार्टियों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो अपने बच्चों के लिए दौलत इकट्ठा करने में जुटे हैं। मेरे लिए तो देश की जनता ही मेरा परिवार है। मेरे पास न तो साइकिल है और न कोई घर। मेरा घर, परिवार, वारिस आप लोग है। मैं आपको विरासत में विकसित भारत देना चाहता हूं। आपके आशीर्वाद से मोदी पर 25 साल में एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। मोदी मौज के लिए नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है – जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है। मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो ख़ुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने कष्ट में जीवन गुजारा हो।‘

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वहां के नेता कांग्रेस के राहुल गांधी की तारीफ करते हैं और उन्हें पीएम बनते देखना चाहते हैं। पाकिस्तान के नेता दुआ कर रहे हैं कांग्रेस वापस सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसने झारखंड में भगवान में बिरसा मुंडा के जन्मस्थल का दर्शन किया। हम भगवान बिरसा का गौरव पूरे देश में पहुंचा रहे हैं। 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री के रूप में अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हए उन्होंने कहा कि बीते दस साल में मोदी ने आपको पक्का घर, बिजली, गैस, पानी दिया है। तीसरा कार्यकाल शुरू होने दीजिए, जिन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, उन तक पहुंचाएंगे, यह मोदी की गारंटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत-नेपाल विवाद की जड़ महाकाली की धाराएं, क्यों अहम हैं लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा,

Next Post

पूर्व गेंदबाज़ ‘Irfan Pathan’ ने उठाये हार्दिक की कॅप्टेन्सी पर सवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Youth Run Punjab 2026

Youth Run Punjab 2026: नशों के खिलाफ अमृतसर में दौड़े हजारों युवा, बड़ा संदेश

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Punjab Illegal Mining

Punjab Illegal Mining: रात के अंधेरे में मान सरकार का बड़ा एक्शन, 5 गिरफ्तार

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Rice Price Hike

Rice Price Hike: चावल ₹100 किलो होने वाला? आपकी थाली पर बड़ा संकट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO UPI PF Withdrawal

EPFO UPI PF Withdrawal: सिर्फ UPI पिन डालो, मिनटों में खाते में पैसा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
EPFO New Rule

EPFO New Rule: Form 15G-15H बंद! PF पर 10% TDS बचाने का नया तरीका

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
LPU Student Death

LPU Student Death: 21 साला छात्र की PG में मिली लाश, सन्नाटा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Next Post
PM

पूर्व गेंदबाज़ ‘Irfan Pathan’ ने उठाये हार्दिक की कॅप्टेन्सी पर सवाल

Gold price today, silver price today, MCX gold rates, gold price January 2025, BIS hallmark gold, gold HUID code, silver investment, gold and silver rates India, certified gold purchase, gold price drop, सोने की कीमत, चांदी की कीमत, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, BIS certified gold benefits, gold market trends, सोना और चांदी निवेश।

सोना के भाव में भारी गिरावट, क्या खरीदने का यही सही समय है? जानें एक्सपर्ट राय

PM

Ujjivan SFB के MD और CEO होंगे संजीव नौटियाल, RBI ने नियुक्ति को दी मंजूरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।